जेल रोड पर ट्रैफिक का 'जेलखाना' हर कदम पर हो रहा जाम से सामना: शहर को दी जा रही सजा; सड़क से गलियों तक वाहनों का कब्जा
KHULASA FIRST
संवाददाता

मोबाइल का सबसे बड़ा बाजार, ट्रैफिक का सबसे उलझा रास्ता!
जेल रोड पर गाड़ियां ही गाड़ियां, निकलने को रास्ता नहीं
सड़क बन गई पार्किंग, गलियां भी वाहनों से अटीं
हर रोज ट्रैफिक की गुत्थमगुत्था, पुलिस की सख्ती बेअसर
खरीदारी करने आइए, पहले जाम से जूझकर दिखाइए!
चार हजार दुकानों वाले मोबाइल बाजार में सड़क से गलियों तक वाहनों का कब्जा, निकलने के लिए जगह तलाशते रहते हैं लोग
हेमंत उपाध्याय 99930-99008 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर का व्यस्त देवी अहिल्या मार्ग यानी जेल रोड। मोबाइल खरीदने-बेचने के लिए शहरभर से लोग यहां पहुंचते हैं, लेकिन इस बाजार में दाखिल होते ही सबसे पहले सामना होता है बेतरतीब खड़े वाहनों और उलझे हुए यातायात से। सड़क के दोनों ओर दुकानों के सामने दोपहिया वाहनों की कतारें, बीच में आमने-सामने फंसी गाड़ियां और उनके बीच से रास्ता निकालने की कोशिश करते वाहन चालक।
कोई आगे बढ़ने के लिए हॉर्न बजा रहा है तो कोई सामने खड़े वाहन के हटने का इंतजार कर रहा है। कुछ कदम आगे बढ़ते ही फिर वही स्थिति। यह किसी एक घंटे की परेशानी नहीं, बल्कि जेल रोड की रोजमर्रा की तस्वीर बन चुकी है।
सड़क पर पार्किंग, बीच में ट्रैफिक... आखिर वाहन निकलें तो कहां से?
जेल रोड शहर का प्रमुख मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज बाजार है। यहां करीब चार हजार दुकानें होने के कारण दिनभर ग्राहकों, व्यापारियों और वाहनों की आवाजाही बनी रहती है।
दुकानों के सामने बड़ी संख्या में दोपहिया वाहन खड़े रहते हैं। इन वाहनों के कारण सड़क पर आवागमन के लिए उपलब्ध जगह सिमट जाती है। इसी सीमित जगह से दोपहिया और चारपहिया वाहन निकलने की कोशिश करते हैं। सामने से दूसरा वाहन आ जाए तो रास्ता रुक जाता है। एक वाहन के रुकते ही उसके पीछे दूसरे वाहनों की कतार लगने लगती है।
बाजार बढ़ता गया, यातायात की परेशानी भी बढ़ती गई
जेल रोड पर मोबाइल और एक्सेसरीज का कारोबार लगातार फैलने के साथ आसपास की गलियों तक पहुंच चुका है। बाजार का विस्तार होने से ग्राहकों और वाहनों का दबाव भी बढ़ा है, लेकिन पार्किंग और यातायात प्रबंधन की समस्या बनी हुई है। दुकानों के सामने वाहन खड़े करने की प्रवृत्ति और सड़क पर लगातार बढ़ती आवाजाही ने स्थिति को और मुश्किल बना दिया है।
मुख्य सड़क पर जगह नहीं मिली तो पीछे की गलियां भी भर गईं
जेल रोड पर वाहनों का दबाव अब मुख्य मार्ग से निकलकर बाजार के पीछे की गलियों तक पहुंच गया है। इन गलियों में भी बड़ी संख्या में दुकानें खुल चुकी हैं। दुकानों के सामने खड़े दोपहिया वाहनों और ग्राहकों की आवाजाही के कारण गलियों में भी जगह कम पड़ने लगी है।
मुख्य सड़क पर भीड़ से बचने के लिए गलियों का रुख करने वाले वाहन चालकों को वहां भी राहत नहीं मिलती। कई जगह स्थिति ऐसी बनती है कि सामने से वाहन आने पर एक चालक को रुककर दूसरे के निकलने का इंतजार करना पड़ता है। इस तरह बाजार की मुख्य सड़क और उससे जुड़ी गलियां, दोनों यातायात के दबाव से जूझ रही हैं।
पहले कौन निकले, इसी बात पर वाहन चालकों में तकरार
जेल रोड पर जाम के साथ वाहन चालकों के बीच विवाद भी आम समस्या बन गया है। संकरी होती सड़क पर जब दो वाहन आमने-सामने आ जाते हैं तो पहले निकलने की होड़ शुरू हो जाती है। कोई पीछे हटने को तैयार नहीं होता, तो कोई रास्ता रोकने पर नाराजगी जताता है। कई बार यही स्थिति कहासुनी और विवाद में बदल जाती है। बाजार में आने वाले लोगों के साथ इस मार्ग से नियमित गुजरने वाले वाहन चालकों को भी ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है।
पुलिस की सक्रियता कुछ समय, फिर लौट आती है पुरानी अव्यवस्था
जेल रोड पर यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस की सक्रियता भी दिखाई देती है, लेकिन यह स्थायी समाधान नहीं बन पाई है। विशेष अवसरों या दिन के कुछ समय में यातायात पुलिस व्यवस्था सुधारने की कोशिश करती है।
इसके बाद फिर दुकानों के सामने वाहनों की कतारें लगने लगती हैं और सड़क पर पहले जैसी अव्यवस्था लौट आती है। सवाल यह है कि जिस बाजार में दिनभर हजारों लोगों की आवाजाही होती है, वहां यातायात नियंत्रण की नियमित और प्रभावी व्यवस्था क्यों नहीं बन पा रही?
संबंधित समाचार

‘मार लो साहब...’ खेत में किसान की बेबसी:दूसरी ओर से धमकी—‘जमीन में गाड़ देंगे’

शराब पार्टी के लिए पैसे नहीं दिए तो:बरसा दिए डंडे, अब चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में!

जब कलेक्ट्रेट ही साफ नहीं, तो शहर कैसे होगा स्वच्छ?:टूटे डस्टबिन, बदहाल गार्डन और बिजली की डीपी के पास जमा कचरा

चूल्हे की चिंगारी से घर में फैली आग:महिला की दर्दनाक मौत, दमकल की राह में बाधा बनी लटकती बिजली की केबल

दोस्त को विदा करने आया था स्टेशन:खुद दुनिया से हो गया विदा: करंट से इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत

सात फेरे पूरे, विदाई पर बिगड़ी बात...:ऐसा क्या हुआ कि पहुंच गई पुलिस?

कांग्रेस संगठन में बड़ा ऑपरेशन:राहुल-प्रियंका की कसौटी पर बदली टीम, ये बड़े बदलाव

म्यूचुअल फंड के नाम पर लाखों की ठगी:कंपनी के पूर्व मैनेजर पर FIR; इस तरह लगाया लोगों को चूना

प्रदेश में बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड:पहली बार 20 हजार मेगावाट का आंकड़ा पार; बिना बाधा हुई आपूर्ति; इन संभागों में सबसे अधिक खपत

दलित परिवार को मंदिर में पूजा से रोका या खेत का विवाद?:दोनों पक्षों पर केस दर्ज, जाँच के बाद होगा सच्चाई का खुलासा

पूजा-पाठ के बहाने जीता भरोसा:निवेश के नाम पर ऐसी ठगी; हर महीने 5 से 10 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर लोगों से लिए रुपए

पिता-भाई ने मिलकर की बड़े बेटे की हत्या:लाठी-डंडों से किया हमला; तीन घंटे तक घर के बाहर लहूलुहान पड़ा रहा युवक

MPPSC की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग:इस दिन से किए जा सकेंगे आवेदन; छात्रवृत्ति और आवास सहायता का भी प्रावधान

16 वर्षीय लापता बालिका का सुराग देने पर मिलेगा इनाम:इस थाना क्षेत्र का मामला; पुलिस ने दोगुनी की इनाम राशि, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय

इस तहसील के विकास को नई रफ्तार:मंत्री ने किया लोकार्पण-भूमिपूजन; इतने करोड़ का सिक्स लेन कॉरिडोर भी बड़ी सौगात

कॉफी विथ सेलिब्रिटी में रक्षा क्षेत्र की संभावनाओं पर की गई चर्चा:वरिष्ठ सीए राकेश भावसार ने जेएसी सदस्यों को दिए देश निर्माण के महत्वपूर्ण सुझाव

वीडियो देखिये, बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर सख्त:टर्न छूटने पर वापस घूमकर आना होगा; गलत दिशा में वाहन मोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:9 जुआरी पकड़ाए; भागने में दो के पैर टूटे

अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग का शिकंजा:शराब के साथ वाहन किया जब्त

वीडियो देखिये, गौशाला में सर्वजातीय विवाह महोत्सव:मुख्यमंत्री बोले-बेटियों का विवाह समाज के लिए आनंद और उत्सव का अवसर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!