कांग्रेस संगठन में बड़ा ऑपरेशन: राहुल-प्रियंका की कसौटी पर बदली टीम, ये बड़े बदलाव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली
आगामी विधानसभा चुनावों और 2029 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। पार्टी ने 81 राष्ट्रीय सचिवों की नई टीम घोषित की है। खास बात यह है कि इस बार नियुक्तियों में राजनीतिक अनुभव के साथ संगठनात्मक प्रदर्शन और सामाजिक प्रतिनिधित्व को भी प्राथमिकता दी गई है।
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की इंटरव्यू प्रक्रिया के बाद तैयार सूची में 43 नए चेहरों को मौका मिला है, जबकि 25 पुराने राष्ट्रीय सचिवों और संयुक्त सचिवों को जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया है।
200 नेताओं का इंटरव्यू, कामकाज के आधार पर चयन
कांग्रेस ने नई नियुक्तियों से पहले सितंबर में करीब 200 नेताओं के इंटरव्यू लिए थे। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल इस प्रक्रिया में शामिल रहे। दावेदारों से उनके संगठनात्मक अनुभव, राज्यों में किए गए काम और पार्टी को मजबूत करने की रणनीति पर सवाल पूछे गए। मौजूदा पदाधिकारियों के प्रदर्शन की भी समीक्षा की गई।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मंजूरी के बाद 31 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और पार्टी विभागों के लिए नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।
सामाजिक समीकरणों पर बड़ा दांव
नई टीम में ओबीसी वर्ग के 20, अतिपिछड़ा वर्ग के 5, अनुसूचित जाति के 11 और अनुसूचित जनजाति के 5 नेताओं को जगह दी गई है। इस तरह इन वर्गों के कुल 41 नेताओं की हिस्सेदारी करीब 50.6 प्रतिशत है। सामान्य वर्ग के 29 और मुस्लिम समुदाय के 11 नेताओं को भी जिम्मेदारी मिली है।
महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की कोशिश के तहत 12 महिला नेताओं को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। नई टीम की औसत उम्र करीब 49 वर्ष बताई गई है। पार्टी ने युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने का भी संकेत दिया है।
यूपी पर विशेष नजर, छह नेताओं को जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने संगठनात्मक तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया है। राज्य से छह राष्ट्रीय सचिव बनाए गए हैं। वहीं मीडिया विभाग और कांग्रेस अध्यक्ष कार्यालय में कुछ पुराने चेहरों को बरकरार रखा गया है।
25 पदाधिकारी हुए मुक्त, नए नेतृत्व की परीक्षा शुरू
संगठनात्मक बदलाव में अंबा प्रसाद, दिव्या मदेरणा, संजना जाटव, शहनवाज आलम, चिरंजीव राव और देवेंद्र यादव सहित 25 नेताओं को उनकी मौजूदा जिम्मेदारियों से मुक्त किया गया है।
कांग्रेस का यह फेरबदल केवल पदों का बंटवारा नहीं, बल्कि चुनाव से पहले संगठन की कार्यशैली बदलने की कोशिश भी माना जा रहा है। पार्टी ने सामाजिक प्रतिनिधित्व और नए नेतृत्व पर भरोसा जताया है। अब असली परीक्षा यह होगी कि नई टीम बूथ स्तर तक संगठन को कितना मजबूत कर पाती है और चुनावी मैदान में इसका कितना असर दिखाई देता है।
संबंधित समाचार

‘मार लो साहब...’ खेत में किसान की बेबसी:दूसरी ओर से धमकी—‘जमीन में गाड़ देंगे’

शराब पार्टी के लिए पैसे नहीं दिए तो:बरसा दिए डंडे, अब चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में!

जब कलेक्ट्रेट ही साफ नहीं, तो शहर कैसे होगा स्वच्छ?:टूटे डस्टबिन, बदहाल गार्डन और बिजली की डीपी के पास जमा कचरा

चूल्हे की चिंगारी से घर में फैली आग:महिला की दर्दनाक मौत, दमकल की राह में बाधा बनी लटकती बिजली की केबल

दोस्त को विदा करने आया था स्टेशन:खुद दुनिया से हो गया विदा: करंट से इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत

सात फेरे पूरे, विदाई पर बिगड़ी बात...:ऐसा क्या हुआ कि पहुंच गई पुलिस?

म्यूचुअल फंड के नाम पर लाखों की ठगी:कंपनी के पूर्व मैनेजर पर FIR; इस तरह लगाया लोगों को चूना

प्रदेश में बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड:पहली बार 20 हजार मेगावाट का आंकड़ा पार; बिना बाधा हुई आपूर्ति; इन संभागों में सबसे अधिक खपत

दलित परिवार को मंदिर में पूजा से रोका या खेत का विवाद?:दोनों पक्षों पर केस दर्ज, जाँच के बाद होगा सच्चाई का खुलासा

पूजा-पाठ के बहाने जीता भरोसा:निवेश के नाम पर ऐसी ठगी; हर महीने 5 से 10 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर लोगों से लिए रुपए

पिता-भाई ने मिलकर की बड़े बेटे की हत्या:लाठी-डंडों से किया हमला; तीन घंटे तक घर के बाहर लहूलुहान पड़ा रहा युवक

MPPSC की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग:इस दिन से किए जा सकेंगे आवेदन; छात्रवृत्ति और आवास सहायता का भी प्रावधान

16 वर्षीय लापता बालिका का सुराग देने पर मिलेगा इनाम:इस थाना क्षेत्र का मामला; पुलिस ने दोगुनी की इनाम राशि, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय

इस तहसील के विकास को नई रफ्तार:मंत्री ने किया लोकार्पण-भूमिपूजन; इतने करोड़ का सिक्स लेन कॉरिडोर भी बड़ी सौगात

कॉफी विथ सेलिब्रिटी में रक्षा क्षेत्र की संभावनाओं पर की गई चर्चा:वरिष्ठ सीए राकेश भावसार ने जेएसी सदस्यों को दिए देश निर्माण के महत्वपूर्ण सुझाव

वीडियो देखिये, बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर सख्त:टर्न छूटने पर वापस घूमकर आना होगा; गलत दिशा में वाहन मोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:9 जुआरी पकड़ाए; भागने में दो के पैर टूटे

अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग का शिकंजा:शराब के साथ वाहन किया जब्त

वीडियो देखिये, गौशाला में सर्वजातीय विवाह महोत्सव:मुख्यमंत्री बोले-बेटियों का विवाह समाज के लिए आनंद और उत्सव का अवसर

प्रेस्टीज लॉ कॉलेज में करोड़ों की अवैध फीस वसूली पर लगी रोक:एक माह के संघर्ष का ऐतिहासिक परिणाम; प्रत्येक विद्यार्थी को मिली 42,500 की राहत, अभाविप के आंदोलन की बड़ी जीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!