म्यूचुअल फंड के नाम पर लाखों की ठगी: कंपनी के पूर्व मैनेजर पर FIR; इस तरह लगाया लोगों को चूना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
म्यूचुअल फंड में निवेश कराने के नाम पर 11 निवेशकों से 49 लाख 70 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।
दूसरे खातों में जमा करवा दी रकम
आरोप है कि एसेट मैनेजमेंट कंपनी के तत्कालीन रिलेशनशिप मैनेजर ने निवेशकों को गलत बैंक खाता नंबर और IFSC कोड देकर उनकी रकम कंपनी के अधिकृत खातों के बजाय दूसरे खातों में जमा करवा दी।
12 संदिग्ध ट्रांजेक्शन का खुलासा हुआ
कंपनी की आंतरिक जांच में 12 संदिग्ध ट्रांजेक्शन का खुलासा हुआ। न्यायालय के आदेश पर विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने शनिवार को आरोपी पूर्व मैनेजर प्रिंस जैन के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात का प्रकरण दर्ज किया है।
निवेशकों को दिए गलत बैंक खाते और IFSC कोड
बड़ौदा बीएनपी पारिबा एसेट मैनेजमेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मुंबई मुख्यालय में इंस्टीट्यूशनल बिजनेस एंड अकाउंट्स सेल्स के प्रमुख चंद्रशेखर जैन (53) ने मामले की शिकायत की थी।
उनके अनुसार, भोपाल निवासी प्रिंस जैन कंपनी में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर कार्यरत था। उसकी जिम्मेदारी निवेशकों से आवेदन प्राप्त कर उनकी राशि म्यूचुअल फंड में जमा कराना थी।
आरोप है कि प्रिंस ने वर्ष 2024 में निवेशकों को कंपनी के अधिकृत बैंक खातों के बजाय दूसरे खातों की RTGS संबंधी जानकारी और IFSC कोड उपलब्ध कराए।
इससे निवेशकों की राशि कंपनी के खाते में पहुंचने के बजाय संदिग्ध खातों में जमा हो गई।
12 ट्रांजेक्शन में 49.70 लाख रुपये का हेरफेर
कंपनी की जांच में सामने आया कि निवेशकों से प्राप्त रकम को बाद में अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर किया गया था।
आंतरिक जांच के दौरान 12 संदिग्ध लेनदेन का पता चला।
इनमें 11 निवेशकों की कुल 49 लाख 70 हजार रुपये की राशि का हेरफेर होने का आरोप है।
शिकायत के मुताबिक, रकम को कई खातों में स्थानांतरित करने का उद्देश्य लेनदेन का पता लगाना मुश्किल बनाना था।
मुख्यालय को ई-मेल भेजकर गलती बताने की कोशिश
आरोप है कि प्रिंस जैन ने 2 दिसंबर 2024 को कंपनी के मुंबई मुख्यालय को ई-मेल भेजा था।
इसमें उसने रकम गलती से गलत बैंक खातों में ट्रांसफर होने की बात कही और उसे वापस कराने का अनुरोध किया।
कंपनी का आरोप है कि यह ई-मेल मामले को छिपाने और प्रबंधन को गुमराह करने के लिए भेजा गया था।
इसके बाद कंपनी ने बैंक खातों की जांच कराई, जिसमें कई संदिग्ध वित्तीय लेनदेन सामने आए।
कंपनी ने नौकरी से निकाला, निवेशकों को लौटाई रकम
मामला सामने आने के बाद कंपनी ने प्रिंस जैन को पहले निलंबित किया और फिर सेवा से बर्खास्त कर दिया।
वहीं, निवेशकों को आर्थिक नुकसान से बचाने के लिए कंपनी ने अपनी ओर से राशि लौटाई।
शिकायत के अनुसार, सभी 11 निवेशकों को मूल रकम और ब्याज मिलाकर कुल 52 लाख 10 हजार रुपये का भुगतान किया गया।
इसके बाद कंपनी ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया।
कोर्ट के आदेश पर FIR, आरोपी की तलाश शुरू
मामले की सुनवाई के बाद न्यायालय ने पुलिस को प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए।
इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी पूर्व रिलेशनशिप मैनेजर प्रिंस जैन के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
विश्वविद्यालय थाना प्रभारी रविंद्र कुमार जाटव के अनुसार, आरोपी पर करीब 50 लाख रुपये की राशि का हेरफेर करने का आरोप है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस संदिग्ध बैंक खातों और रकम के लेनदेन की जांच कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी होना बाकी है।
संबंधित समाचार

‘मार लो साहब...’ खेत में किसान की बेबसी:दूसरी ओर से धमकी—‘जमीन में गाड़ देंगे’

शराब पार्टी के लिए पैसे नहीं दिए तो:बरसा दिए डंडे, अब चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में!

जब कलेक्ट्रेट ही साफ नहीं, तो शहर कैसे होगा स्वच्छ?:टूटे डस्टबिन, बदहाल गार्डन और बिजली की डीपी के पास जमा कचरा

चूल्हे की चिंगारी से घर में फैली आग:महिला की दर्दनाक मौत, दमकल की राह में बाधा बनी लटकती बिजली की केबल

दोस्त को विदा करने आया था स्टेशन:खुद दुनिया से हो गया विदा: करंट से इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत

सात फेरे पूरे, विदाई पर बिगड़ी बात...:ऐसा क्या हुआ कि पहुंच गई पुलिस?

कांग्रेस संगठन में बड़ा ऑपरेशन:राहुल-प्रियंका की कसौटी पर बदली टीम, ये बड़े बदलाव

प्रदेश में बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड:पहली बार 20 हजार मेगावाट का आंकड़ा पार; बिना बाधा हुई आपूर्ति; इन संभागों में सबसे अधिक खपत

दलित परिवार को मंदिर में पूजा से रोका या खेत का विवाद?:दोनों पक्षों पर केस दर्ज, जाँच के बाद होगा सच्चाई का खुलासा

पूजा-पाठ के बहाने जीता भरोसा:निवेश के नाम पर ऐसी ठगी; हर महीने 5 से 10 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर लोगों से लिए रुपए

पिता-भाई ने मिलकर की बड़े बेटे की हत्या:लाठी-डंडों से किया हमला; तीन घंटे तक घर के बाहर लहूलुहान पड़ा रहा युवक

MPPSC की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग:इस दिन से किए जा सकेंगे आवेदन; छात्रवृत्ति और आवास सहायता का भी प्रावधान

16 वर्षीय लापता बालिका का सुराग देने पर मिलेगा इनाम:इस थाना क्षेत्र का मामला; पुलिस ने दोगुनी की इनाम राशि, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय

इस तहसील के विकास को नई रफ्तार:मंत्री ने किया लोकार्पण-भूमिपूजन; इतने करोड़ का सिक्स लेन कॉरिडोर भी बड़ी सौगात

कॉफी विथ सेलिब्रिटी में रक्षा क्षेत्र की संभावनाओं पर की गई चर्चा:वरिष्ठ सीए राकेश भावसार ने जेएसी सदस्यों को दिए देश निर्माण के महत्वपूर्ण सुझाव

वीडियो देखिये, बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर सख्त:टर्न छूटने पर वापस घूमकर आना होगा; गलत दिशा में वाहन मोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:9 जुआरी पकड़ाए; भागने में दो के पैर टूटे

अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग का शिकंजा:शराब के साथ वाहन किया जब्त

वीडियो देखिये, गौशाला में सर्वजातीय विवाह महोत्सव:मुख्यमंत्री बोले-बेटियों का विवाह समाज के लिए आनंद और उत्सव का अवसर

प्रेस्टीज लॉ कॉलेज में करोड़ों की अवैध फीस वसूली पर लगी रोक:एक माह के संघर्ष का ऐतिहासिक परिणाम; प्रत्येक विद्यार्थी को मिली 42,500 की राहत, अभाविप के आंदोलन की बड़ी जीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!