खबर
Top News

कॉफी विथ सेलिब्रिटी में रक्षा क्षेत्र की संभावनाओं पर की गई चर्चा: वरिष्ठ सीए राकेश भावसार ने जेएसी सदस्यों को दिए देश निर्माण के महत्वपूर्ण सुझाव

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 नवंबर 2026, 5:39 pm
शेयर करें:
कॉफी विथ सेलिब्रिटी में रक्षा क्षेत्र की संभावनाओं पर की गई चर्चा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जेएसी एलुमनी क्लब इंडिया, जोन-6 की ओर से होटल त्रिकाय, इंदौर में ‘कॉफी विथ सेलिब्रिटी’ का आयोजन ब्रेकफास्ट मीटिंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में सेलिब्रिटी के रूप में वरिष्ठ सीए राकेश भावसार उपस्थित थे, जो भारत सरकार की कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) में स्वतंत्र निदेशक हैं।

इस अवसर पर श्री भावसार ने रक्षा क्षेत्र में भारत की बढ़ती संभावनाओं, बदलते औद्योगिक परिदृश्य और भविष्य में इस क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों पर जेएसी सदस्यों के साथ विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी निर्माण और आत्मनिर्भरता की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

भारत को रक्षा उपकरणों और तकनीक के लिए विदेशी कंपनियों पर निर्भरता कम करते हुए अपने देश में ही उत्पादन क्षमता विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ना होगा।

उन्होंने इस बात की ओर भी ध्यान दिलाया कि कई बार विदेशी कंपनियां अपने प्रमुख उत्पादों और अत्याधुनिक तकनीक को दूसरे देशों को उपलब्ध कराने में लंबा समय लेती हैं, जिससे हमारी आवश्यकताओं और विकास की गति प्रभावित हो सकती है।

ऐसे में देश में ही मजबूत विनिर्माण व्यवस्था, तकनीकी क्षमता और सप्लाई चेन विकसित करना जरूरी है। उन्होंने नए एंटरप्रेन्योर्स और स्थापित उद्योग संचालकों को रक्षा क्षेत्र से जुड़ने, आवश्यक मानकों को समझने तथा इस क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने की संभावनाओं पर व्यावहारिक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बताया कि छोटे और मध्यम उद्योगों के लिए भी इस क्षेत्र में सहायक उत्पादों, कंपोनेंट्स और तकनीकी सेवाओं के माध्यम से जुड़ने के अवसर हैं।

कार्यक्रम में मप्र मानव अधिकार आयोग मित्र एवं पूर्व झोन चेयरमैन पीडीएम डॉ. अवनीश जैन ने कार्यक्रम की रूपरेखा रखते हुए जेसीआई इंडिया और एचएएल के समन्वय से नए क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्तर पर किस तरह से कार्य किया जा सकता है, इस पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि जेसीआई और जेएसी का नेटवर्क जो की 70,000 युवाओं से जुड़ा है,केवल आपसी परिचय और व्यावसायिक संपर्कों तक सीमित न रहकर देश की औद्योगिक और आर्थिक आवश्यकताओं में भी उपयोगी भूमिका निभा सकता है।

रक्षा क्षेत्र जैसे महत्वपूर्ण विषय में उद्योगपतियों, उद्यमियों और विशेषज्ञों को एक मंच पर लाकर नए अवसरों की जानकारी देना तथा आपसी सहयोग के रास्ते तलाशना इस पहल का उद्देश्य है। उन्होंने इस तरह के संवाद को भविष्य में भी आगे बढ़ाने की आवश्यकता बताई।

कार्यक्रम में पूर्व अधिशासी उपाध्यक्ष जेसी गोविंद अग्रवाल, जेसी सरजीव पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष जेसी सुनील ओझा, जेसी सुरेश गर्ग, जेसी जमाल नासिर अंसारी, जेसी वीरेंद्र नाहर, जेसी सीए प्रवीण जैन, जेसी प्रशांत गोयल एवं जेसी बद्रीप्रसाद झवर भी उपस्थित थे।

प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत झोन डायरेक्टर जेसी जमाल अंसारी, जेसी सुरेश गर्ग एवं जेसी प्रशांत गोयल ने किया। स्मृति चिन्ह जेसी वीरेंद्र नाहर ने प्रदान किया। कार्यक्रम का समन्वय जेसीपीडीएम अजय जैन ने किया तथा आभार कार्यक्रम संयोजक जेएफएस पीडीएम अजय जैन ने माना।

'कॉफी विथ सेलिब्रिटी' की इस पहल के माध्यम से सदस्यों को अनुभवी व्यक्तित्वों से सीधे संवाद करने, नए क्षेत्रों की जानकारी प्राप्त करने और व्यावसायिक संभावनाओं को समझने का अवसर मिला।

संबंधित समाचार

‘मार लो साहब...’ खेत में किसान की बेबसी
Top News

‘मार लो साहब...’ खेत में किसान की बेबसी:दूसरी ओर से धमकी—‘जमीन में गाड़ देंगे’

about 6 hours ago
शराब पार्टी के लिए पैसे नहीं दिए तो
Top News

शराब पार्टी के लिए पैसे नहीं दिए तो:बरसा दिए डंडे, अब चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में!

about 6 hours ago
जब कलेक्ट्रेट ही साफ नहीं, तो शहर कैसे होगा स्वच्छ?
Top News

जब कलेक्ट्रेट ही साफ नहीं, तो शहर कैसे होगा स्वच्छ?:टूटे डस्टबिन, बदहाल गार्डन और बिजली की डीपी के पास जमा कचरा

about 6 hours ago
चूल्हे की चिंगारी से घर में फैली आग
Top News

चूल्हे की चिंगारी से घर में फैली आग:महिला की दर्दनाक मौत, दमकल की राह में बाधा बनी लटकती बिजली की केबल

about 7 hours ago
दोस्त को विदा करने आया था स्टेशन
Top News

दोस्त को विदा करने आया था स्टेशन:खुद दुनिया से हो गया विदा: करंट से इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत

about 7 hours ago
सात फेरे पूरे, विदाई पर बिगड़ी बात...
Top News

सात फेरे पूरे, विदाई पर बिगड़ी बात...:ऐसा क्या हुआ कि पहुंच गई पुलिस?

about 8 hours ago
कांग्रेस संगठन में बड़ा ऑपरेशन
Top News

कांग्रेस संगठन में बड़ा ऑपरेशन:राहुल-प्रियंका की कसौटी पर बदली टीम, ये बड़े बदलाव

about 8 hours ago
म्यूचुअल फंड के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

म्यूचुअल फंड के नाम पर लाखों की ठगी:कंपनी के पूर्व मैनेजर पर FIR; इस तरह लगाया लोगों को चूना

about 9 hours ago
प्रदेश में बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड
Top News

प्रदेश में बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड:पहली बार 20 हजार मेगावाट का आंकड़ा पार; बिना बाधा हुई आपूर्ति; इन संभागों में सबसे अधिक खपत

about 9 hours ago
दलित परिवार को मंदिर में पूजा से रोका या खेत का विवाद?
Top News

दलित परिवार को मंदिर में पूजा से रोका या खेत का विवाद?:दोनों पक्षों पर केस दर्ज, जाँच के बाद होगा सच्चाई का खुलासा

about 9 hours ago
पूजा-पाठ के बहाने जीता भरोसा
Top News

पूजा-पाठ के बहाने जीता भरोसा:निवेश के नाम पर ऐसी ठगी; हर महीने 5 से 10 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर लोगों से लिए रुपए

about 9 hours ago
पिता-भाई ने मिलकर की बड़े बेटे की हत्या
Top News

पिता-भाई ने मिलकर की बड़े बेटे की हत्या:लाठी-डंडों से किया हमला; तीन घंटे तक घर के बाहर लहूलुहान पड़ा रहा युवक

about 9 hours ago
MPPSC की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग
Top News

MPPSC की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग:इस दिन से किए जा सकेंगे आवेदन; छात्रवृत्ति और आवास सहायता का भी प्रावधान

about 9 hours ago
16 वर्षीय लापता बालिका का सुराग देने पर मिलेगा इनाम
Top News

16 वर्षीय लापता बालिका का सुराग देने पर मिलेगा इनाम:इस थाना क्षेत्र का मामला; पुलिस ने दोगुनी की इनाम राशि, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय

about 9 hours ago
इस तहसील के विकास को नई रफ्तार
Top News

इस तहसील के विकास को नई रफ्तार:मंत्री ने किया लोकार्पण-भूमिपूजन; इतने करोड़ का सिक्स लेन कॉरिडोर भी बड़ी सौगात

about 9 hours ago
वीडियो देखिये, बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर सख्त
Top News

वीडियो देखिये, बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर सख्त:टर्न छूटने पर वापस घूमकर आना होगा; गलत दिशा में वाहन मोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

about 10 hours ago
जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:9 जुआरी पकड़ाए; भागने में दो के पैर टूटे

about 10 hours ago
अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग का शिकंजा
Top News

अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग का शिकंजा:शराब के साथ वाहन किया जब्त

about 10 hours ago
वीडियो देखिये, गौशाला में सर्वजातीय विवाह महोत्सव
Top News

वीडियो देखिये, गौशाला में सर्वजातीय विवाह महोत्सव:मुख्यमंत्री बोले-बेटियों का विवाह समाज के लिए आनंद और उत्सव का अवसर

about 10 hours ago
प्रेस्टीज लॉ कॉलेज में करोड़ों की अवैध फीस वसूली पर लगी रोक
Top News

प्रेस्टीज लॉ कॉलेज में करोड़ों की अवैध फीस वसूली पर लगी रोक:एक माह के संघर्ष का ऐतिहासिक परिणाम; प्रत्येक विद्यार्थी को मिली 42,500 की राहत, अभाविप के आंदोलन की बड़ी जीत

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!