सात फेरे पूरे, विदाई पर बिगड़ी बात...: ऐसा क्या हुआ कि पहुंच गई पुलिस?
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, शाजापुर
शादी की रस्में पूरी हुईं, सात फेरे भी हो गए और दूल्हा-दुल्हन जीवनभर साथ निभाने के बंधन में बंध गए। लेकिन विदाई की घड़ी आई तो खुशियों की जगह विवाद ने ले ली। शाजापुर में उज्जैन से आई बरात की विदाई 100 साड़ियों और जूता चुराई के नेग को लेकर हुए विवाद में अटक गई। बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों में मारपीट के आरोप लगे और मामला थाने पहुंच गया। शनिवार तक दूल्हा अपनी दुल्हन को साथ ले जाने का इंतजार करता रहा।
सात-आठ महीने पहले तय हुआ रिश्ता, विदाई पर विवाद
उज्जैन निवासी अनुराग यादव (23) का रिश्ता शाजापुर की योगिता से करीब सात-आठ महीने पहले तय हुआ था। शुक्रवार, 20 नवंबर को गैस गोदाम रोड पर विवाह समारोह आयोजित हुआ। सभी रस्में शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुईं, लेकिन शाम करीब पांच बजे विदाई के दौरान कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर दुल्हन पक्ष ने विदाई रोक दी।
दुल्हन पक्ष का आरोप—100 साड़ी और कपड़ों के बदले मांगे रुपए
दुल्हन के चाचा और भाजपा पार्षद सुनील पेंटर का आरोप है कि दूल्हा पक्ष 100 साड़ियां और 100 जोड़ी कपड़े देने का दबाव बना रहा था। असमर्थता जताने पर नकद राशि की मांग की गई। उन्होंने बताया कि दुल्हन के पिता छोटी सी चाय की गुमटी चलाते हैं और परिवार इतनी बड़ी व्यवस्था करने की स्थिति में नहीं है। आरोप है कि इसी बात पर गाली-गलौज और मारपीट हुई।
दूल्हा पक्ष बोला—जूता चुराई में मांगे 25 हजार
दूल्हा पक्ष ने आरोपों को खारिज करते हुए विवाद की अलग वजह बताई। उनका कहना है कि जूता चुराई की रस्म में दुल्हन के चचेरे भाई ने 25 हजार रुपए नेग मांगा था। दूल्हा पहले 500 और फिर 1100 रुपए देने को तैयार हुआ, लेकिन सहमति नहीं बनी। इसी बात पर विवाद बढ़ा और विदाई रोक दी गई।
उज्जैन में 1500 मेहमानों का रिसेप्शन, दुल्हन की विदाई अटकी
दूल्हा पक्ष के अनुसार, शनिवार को उज्जैन में रिसेप्शन रखा गया था, जिसमें करीब 1000 से 1500 मेहमानों के भोजन की व्यवस्था की गई थी। उनका कहना है कि वे दुल्हन को साथ ले जाने के लिए तैयार हैं, लेकिन विदाई नहीं की जा रही। दूल्हा पक्ष ने पुलिस पर उनकी शिकायत दर्ज नहीं करने का आरोप भी लगाया है।
दूल्हा पक्ष पर केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
कोतवाली थाना प्रभारी नवीन बिलवालिया के मुताबिक, दुल्हन पक्ष की शिकायत पर दूल्हा पक्ष के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296(बी), 115(2), 351(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस विवाद की जांच कर रही है।
फिलहाल दोनों पक्ष अपनी-अपनी बात पर अड़े हैं। एक पक्ष कपड़ों और नकद राशि की मांग को विवाद की वजह बता रहा है, जबकि दूसरा जूता चुराई के नेग को जिम्मेदार ठहरा रहा है। पुलिस जांच के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट होगा। शादी के बाद शुरू हुआ यह विवाद अब नवविवाहित जोड़े के भविष्य पर भी सवाल खड़े कर रहा है।
संबंधित समाचार

‘मार लो साहब...’ खेत में किसान की बेबसी:दूसरी ओर से धमकी—‘जमीन में गाड़ देंगे’

शराब पार्टी के लिए पैसे नहीं दिए तो:बरसा दिए डंडे, अब चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में!

जब कलेक्ट्रेट ही साफ नहीं, तो शहर कैसे होगा स्वच्छ?:टूटे डस्टबिन, बदहाल गार्डन और बिजली की डीपी के पास जमा कचरा

चूल्हे की चिंगारी से घर में फैली आग:महिला की दर्दनाक मौत, दमकल की राह में बाधा बनी लटकती बिजली की केबल

दोस्त को विदा करने आया था स्टेशन:खुद दुनिया से हो गया विदा: करंट से इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत

कांग्रेस संगठन में बड़ा ऑपरेशन:राहुल-प्रियंका की कसौटी पर बदली टीम, ये बड़े बदलाव

म्यूचुअल फंड के नाम पर लाखों की ठगी:कंपनी के पूर्व मैनेजर पर FIR; इस तरह लगाया लोगों को चूना

प्रदेश में बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड:पहली बार 20 हजार मेगावाट का आंकड़ा पार; बिना बाधा हुई आपूर्ति; इन संभागों में सबसे अधिक खपत

दलित परिवार को मंदिर में पूजा से रोका या खेत का विवाद?:दोनों पक्षों पर केस दर्ज, जाँच के बाद होगा सच्चाई का खुलासा

पूजा-पाठ के बहाने जीता भरोसा:निवेश के नाम पर ऐसी ठगी; हर महीने 5 से 10 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर लोगों से लिए रुपए

पिता-भाई ने मिलकर की बड़े बेटे की हत्या:लाठी-डंडों से किया हमला; तीन घंटे तक घर के बाहर लहूलुहान पड़ा रहा युवक

MPPSC की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग:इस दिन से किए जा सकेंगे आवेदन; छात्रवृत्ति और आवास सहायता का भी प्रावधान

16 वर्षीय लापता बालिका का सुराग देने पर मिलेगा इनाम:इस थाना क्षेत्र का मामला; पुलिस ने दोगुनी की इनाम राशि, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय

इस तहसील के विकास को नई रफ्तार:मंत्री ने किया लोकार्पण-भूमिपूजन; इतने करोड़ का सिक्स लेन कॉरिडोर भी बड़ी सौगात

कॉफी विथ सेलिब्रिटी में रक्षा क्षेत्र की संभावनाओं पर की गई चर्चा:वरिष्ठ सीए राकेश भावसार ने जेएसी सदस्यों को दिए देश निर्माण के महत्वपूर्ण सुझाव

वीडियो देखिये, बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर सख्त:टर्न छूटने पर वापस घूमकर आना होगा; गलत दिशा में वाहन मोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:9 जुआरी पकड़ाए; भागने में दो के पैर टूटे

अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग का शिकंजा:शराब के साथ वाहन किया जब्त

वीडियो देखिये, गौशाला में सर्वजातीय विवाह महोत्सव:मुख्यमंत्री बोले-बेटियों का विवाह समाज के लिए आनंद और उत्सव का अवसर

प्रेस्टीज लॉ कॉलेज में करोड़ों की अवैध फीस वसूली पर लगी रोक:एक माह के संघर्ष का ऐतिहासिक परिणाम; प्रत्येक विद्यार्थी को मिली 42,500 की राहत, अभाविप के आंदोलन की बड़ी जीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!