खबर
Top News

पिता-भाई ने मिलकर की बड़े बेटे की हत्या: लाठी-डंडों से किया हमला; तीन घंटे तक घर के बाहर लहूलुहान पड़ा रहा युवक

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 नवंबर 2026, 6:07 pm
शेयर करें:
पिता-भाई ने मिलकर की बड़े बेटे की हत्या

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
महज 200 फीट जमीन और सोने के जेवरों के विवाद में पिता और छोटे भाई ने मिलकर बड़े बेटे की जान ले ली। भितरवार थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय लोकेंद्र राजे पर लाठी-डंडों और ईंटों से हमला किया गया।

उपचार के दौरान मौत
गंभीर रूप से घायल लोकेंद्र ने शुक्रवार रात जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी पिता लल्लू राजे को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि छोटा भाई नरेंद्र फरार है।

घर के बाहर तीन घंटे तक लहूलुहान पड़ा रहा
वारदात 16 नवंबर की शाम करीब सात से आठ बजे के बीच हुई। मजदूरी करने वाले लोकेंद्र राजे पर जमीन और जेवरों को लेकर हुए विवाद में हमला किया गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण लोकेंद्र घर के बाहर ही गिर पड़ा।

घटना की सूचना पुलिस को दी
बताया जा रहा है कि वह करीब तीन घंटे तक घायल अवस्था में वहीं पड़ा रहा। पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोकेंद्र को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा था।

पत्नी महाराष्ट्र में, बच्चे भी घर से दूर थे
घटना के समय लोकेंद्र की पत्नी अनीशा महाराष्ट्र में अपने माता-पिता और भाई के साथ रहकर नौकरी कर रही थी। दोनों बच्चे भी कामकाज के सिलसिले में पंजाब सहित अन्य शहरों में थे। परिवार के सदस्य घर से दूर होने के कारण उन्हें घटना की वास्तविक परिस्थितियों की जानकारी बाद में मिली।

बच्चों को बताया- पिता का एक्सीडेंट हुआ है
पत्नी अनीशा के अनुसार, घटना के बाद बच्चों ने अपने चाचा से पिता की हालत के बारे में पूछा था। इस पर उन्हें बताया गया कि लोकेंद्र सड़क दुर्घटना में घायल हो गया है।

बाद में पड़ोसियों से जानकारी मिली कि जमीन, मकान और सोने के जेवरों को लेकर परिवार में विवाद हुआ था।

अनीशा का आरोप है कि उसके ससुर लल्लू राजे, देवर नरेंद्र और सास ने मिलकर लोकेंद्र के साथ मारपीट की थी।

हालांकि, पुलिस ने फिलहाल पिता और छोटे भाई की भूमिका की जानकारी दी है।

इलाज के दौरान मौत, पिता पुलिस की गिरफ्त में
सिर में गंभीर चोट आने के बाद लोकेंद्र को जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था।

कई दिनों तक उपचार चलने के बाद शुक्रवार रात उसकी मौत हो गई।

भितरवार थाना प्रभारी के अनुसार, जमीन विवाद में पिता और छोटे बेटे ने लोकेंद्र के साथ मारपीट की थी।

पुलिस ने पिता लल्लू राजे को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।

फरार आरोपी नरेंद्र की तलाश जारी है। पत्नी अनीशा ने मामले में सभी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित समाचार

‘मार लो साहब...’ खेत में किसान की बेबसी
Top News

‘मार लो साहब...’ खेत में किसान की बेबसी:दूसरी ओर से धमकी—‘जमीन में गाड़ देंगे’

about 5 hours ago
शराब पार्टी के लिए पैसे नहीं दिए तो
Top News

शराब पार्टी के लिए पैसे नहीं दिए तो:बरसा दिए डंडे, अब चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में!

about 6 hours ago
जब कलेक्ट्रेट ही साफ नहीं, तो शहर कैसे होगा स्वच्छ?
Top News

जब कलेक्ट्रेट ही साफ नहीं, तो शहर कैसे होगा स्वच्छ?:टूटे डस्टबिन, बदहाल गार्डन और बिजली की डीपी के पास जमा कचरा

about 6 hours ago
चूल्हे की चिंगारी से घर में फैली आग
Top News

चूल्हे की चिंगारी से घर में फैली आग:महिला की दर्दनाक मौत, दमकल की राह में बाधा बनी लटकती बिजली की केबल

about 6 hours ago
दोस्त को विदा करने आया था स्टेशन
Top News

दोस्त को विदा करने आया था स्टेशन:खुद दुनिया से हो गया विदा: करंट से इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत

about 7 hours ago
सात फेरे पूरे, विदाई पर बिगड़ी बात...
Top News

सात फेरे पूरे, विदाई पर बिगड़ी बात...:ऐसा क्या हुआ कि पहुंच गई पुलिस?

about 7 hours ago
कांग्रेस संगठन में बड़ा ऑपरेशन
Top News

कांग्रेस संगठन में बड़ा ऑपरेशन:राहुल-प्रियंका की कसौटी पर बदली टीम, ये बड़े बदलाव

about 8 hours ago
म्यूचुअल फंड के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

म्यूचुअल फंड के नाम पर लाखों की ठगी:कंपनी के पूर्व मैनेजर पर FIR; इस तरह लगाया लोगों को चूना

about 8 hours ago
प्रदेश में बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड
Top News

प्रदेश में बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड:पहली बार 20 हजार मेगावाट का आंकड़ा पार; बिना बाधा हुई आपूर्ति; इन संभागों में सबसे अधिक खपत

about 9 hours ago
दलित परिवार को मंदिर में पूजा से रोका या खेत का विवाद?
Top News

दलित परिवार को मंदिर में पूजा से रोका या खेत का विवाद?:दोनों पक्षों पर केस दर्ज, जाँच के बाद होगा सच्चाई का खुलासा

about 9 hours ago
पूजा-पाठ के बहाने जीता भरोसा
Top News

पूजा-पाठ के बहाने जीता भरोसा:निवेश के नाम पर ऐसी ठगी; हर महीने 5 से 10 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर लोगों से लिए रुपए

about 9 hours ago
MPPSC की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग
Top News

MPPSC की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग:इस दिन से किए जा सकेंगे आवेदन; छात्रवृत्ति और आवास सहायता का भी प्रावधान

about 9 hours ago
16 वर्षीय लापता बालिका का सुराग देने पर मिलेगा इनाम
Top News

16 वर्षीय लापता बालिका का सुराग देने पर मिलेगा इनाम:इस थाना क्षेत्र का मामला; पुलिस ने दोगुनी की इनाम राशि, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय

about 9 hours ago
इस तहसील के विकास को नई रफ्तार
Top News

इस तहसील के विकास को नई रफ्तार:मंत्री ने किया लोकार्पण-भूमिपूजन; इतने करोड़ का सिक्स लेन कॉरिडोर भी बड़ी सौगात

about 9 hours ago
कॉफी विथ सेलिब्रिटी में रक्षा क्षेत्र की संभावनाओं पर की गई चर्चा
Top News

कॉफी विथ सेलिब्रिटी में रक्षा क्षेत्र की संभावनाओं पर की गई चर्चा:वरिष्ठ सीए राकेश भावसार ने जेएसी सदस्यों को दिए देश निर्माण के महत्वपूर्ण सुझाव

about 9 hours ago
वीडियो देखिये, बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर सख्त
Top News

वीडियो देखिये, बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर सख्त:टर्न छूटने पर वापस घूमकर आना होगा; गलत दिशा में वाहन मोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

about 9 hours ago
जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:9 जुआरी पकड़ाए; भागने में दो के पैर टूटे

about 9 hours ago
अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग का शिकंजा
Top News

अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग का शिकंजा:शराब के साथ वाहन किया जब्त

about 10 hours ago
वीडियो देखिये, गौशाला में सर्वजातीय विवाह महोत्सव
Top News

वीडियो देखिये, गौशाला में सर्वजातीय विवाह महोत्सव:मुख्यमंत्री बोले-बेटियों का विवाह समाज के लिए आनंद और उत्सव का अवसर

about 10 hours ago
प्रेस्टीज लॉ कॉलेज में करोड़ों की अवैध फीस वसूली पर लगी रोक
Top News

प्रेस्टीज लॉ कॉलेज में करोड़ों की अवैध फीस वसूली पर लगी रोक:एक माह के संघर्ष का ऐतिहासिक परिणाम; प्रत्येक विद्यार्थी को मिली 42,500 की राहत, अभाविप के आंदोलन की बड़ी जीत

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!