खबर
Top News

इतने आईपीएस अधिकारियों के तबादले: इन जिलों को मिले नए पुलिस अधीक्षक; तीन जगह नए आईजी की नियुक्ति, कई अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 जुलाई 2026, 10:50 am
शेयर करें:
इतने आईपीएस अधिकारियों के तबादले

खुलासा फर्स्ट, भोपाल। 
मध्य प्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के नौ वरिष्ठ अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग द्वारा देर रात जारी आदेशों के तहत शाजापुर और शहडोल जिले के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं। इसके साथ ही भोपाल ग्रामीण, सागर रेंज और नर्मदापुरम जोन में नए पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) की पदस्थापना की गई है। कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

तबादलों के तहत संजय कुमार अग्रवाल को शहडोल का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है, जबकि प्रियंका शुक्ला को शाजापुर जिले की कमान सौंपी गई है। दोनों अधिकारियों से संबंधित जिलों में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की अपेक्षा की जा रही है।

भोपाल ग्रामीण को मिली नई आईजी
गृह विभाग ने रुचि वर्धन मिश्रा को आईजी प्रशासन, पुलिस मुख्यालय से स्थानांतरित कर आईजी ग्रामीण जोन, भोपाल नियुक्त किया है। वे अब भोपाल ग्रामीण क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी संभालेंगी।

सागर और नर्मदापुरम में भी बदलाव
मिथिलेश शुक्ला को सागर रेंज का नया आईजी बनाया गया है। वे वर्तमान में नर्मदापुरम जोन के आईजी हैं और उनके पास सागर रेंज का अतिरिक्त प्रभार भी था। सागर रेंज में आईजी का पद वरिष्ठ अधिकारी हिमानी खन्ना के सेवानिवृत्त होने के बाद से अतिरिक्त प्रभार के माध्यम से संचालित किया जा रहा था। वहीं चंद्रशेखर सोलंकी, जो वर्तमान में इंदौर एसएएफ रेंज में पदस्थ हैं, को आईजी नर्मदापुरम जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस मुख्यालय में भी नई जिम्मेदारी
हरि नारायणचारी मिश्रा को आईजी प्रशासन, पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) नियुक्त किया गया है। वे अब तक आईजी एससीआरबी के पद पर कार्यरत थे।

सिमाला प्रसाद बनीं डीआईजी, खरगोन रेंज
तबादला सूची में सिमाला प्रसाद को डीआईजी, खरगोन रेंज पदस्थ किया गया है। वहीं यशपाल सिंह राजपूत, जो अब तक शाजापुर के एसपी थे, उन्हें पुलिस अधीक्षक रेल, इंदौर बनाया गया है। इसी क्रम में रामजी श्रीवास्तव, जो शहडोल के पुलिस अधीक्षक थे, को एआईजी, पुलिस अकादमी भौंरी पदस्थ किया गया है।

दो वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार
राज्य सरकार ने कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी है। विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) आदर्श कटियार को वर्तमान दायित्व के साथ स्पेशल डीजी, दूरसंचार, पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके अलावा आईजी इंदौर ग्रामीण जोन अनुराग को आईजी एसएएफ इंदौर रेंज तथा आईजी आरएपीटीसी इंदौर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

प्रमुख तबादले एक नजर में

  • रुचि वर्धन मिश्रा – आईजी ग्रामीण जोन, भोपाल।
  • मिथिलेश शुक्ला – आईजी, सागर रेंज।
  • चंद्रशेखर सोलंकी – आईजी, नर्मदापुरम जोन।
  • हरि नारायणचारी मिश्रा – आईजी प्रशासन, पीएचक्यू।
  • संजय कुमार अग्रवाल – पुलिस अधीक्षक, शहडोल।
  • प्रियंका शुक्ला – पुलिस अधीक्षक, शाजापुर।
  • सिमाला प्रसाद – डीआईजी, खरगोन रेंज।
  • यशपाल सिंह राजपूत – पुलिस अधीक्षक रेल, इंदौर।
  • रामजी श्रीवास्तव – एआईजी, पुलिस अकादमी भौंरी।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 16 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 16 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 16 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 16 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 17 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 17 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 17 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 17 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 17 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 17 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 17 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 17 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 18 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 18 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 18 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 18 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 18 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 18 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 18 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!