दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने ढाई साल की बच्ची को कुचला; मां ने हाथों से समेटे शव के टुकड़े
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मंडला।
शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कोतवाली थाना क्षेत्र के बम्होरी गांव में तेज रफ्तार डंपर ने ढाई साल की मासूम बच्ची को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मां के साथ जा रही थी बच्ची
जानकारी के अनुसार, आंगनबाड़ी सहायिका श्रष्टि यादव बच्चों को आंगनबाड़ी छोड़कर घर लौट रही थी। उनकी गोद में एक बच्चा था, जबकि ढाई साल की बेटी आकृति यादव उनका हाथ पकड़कर पैदल चल रही थी।
तेज रफ्तार डंपर ने बच्ची को कुचल दिया
इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने बच्ची को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि बच्ची का शव सड़क पर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया और खून के छींटे पास में बने स्कूल की दीवार तक जा पहुंचे।
मां ने हाथों से समेटे शव के टुकड़े
हादसे के बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बच्ची की मां और परिजनों ने रोते-बिलखते हुए सड़क पर पड़े शव के टुकड़ों को हाथों से समेटकर पॉलीथिन में रखा। इस दृश्य को देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।
7 किमी पीछा कर पकड़ा डंपर
हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने करीब 7 किलोमीटर तक पीछा कर तिंदनी टोल प्लाजा के पास डंपर को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।
सड़क जाम कर किया विरोध
घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने निवास-मंडला रोड पर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाइश देकर जाम खुलवाने का प्रयास किया।
फिलहाल पुलिस ने डंपर को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!