भीषण सड़क हादसा: लोहे की रेलिंग से टकराई बाइक; कराते चैंपियन छात्रा और दोस्त की मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, पांढुर्णा।
मोहि घाट पर गुरुवार सुबह करीब 8 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में 13 वर्षीय कराते चैंपियन छात्रा और उसके 17 वर्षीय दोस्त की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा इतना भयावह था कि दोनों युवक-युवती गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान गायत्री कॉलोनी निवासी प्राची बिसेंदरे (13) और 11 खोली निवासी जयेश गोलाइत (17) के रूप में हुई है।
कराते में दिल्ली की चैंपियन रह चुकी थी प्राची
प्राची के पिता राजेश बिसेंदरे ने बताया कि वह कक्षा आठवीं की छात्रा थी और कराते में दिल्ली की चैंपियन रह चुकी थी। प्राची की असमय मौत से न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे शहर और खेल जगत में शोक की लहर है।
तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोहि घाट पर टीवीएस अपाचे बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। संतुलन बिगड़ने पर बाइक लोहे की रेलिंग से टकरा गई, जिसके बाद दोनों करीब 25 फीट से ज्यादा दूरी तक सड़क पर घिसटते चले गए।
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
हादसे के तुरंत बाद हाईवे एम्बुलेंस की मदद से दोनों को पांढुर्णा सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर शुभांगी वादबूदे ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्राची और जयेश मोहि डैम की ओर घूमने निकले थे। हाईवे पर पहुंचते ही तेज रफ्तार के कारण यह दर्दनाक हादसा हो गया।
10 मिनट में लौटने की बात कहकर निकली थी बेटी” – पिता
प्राची के पिता राजेश बिसेंदरे ने भावुक होते हुए बताया कि उनकी बेटी सुबह घर से यह कहकर निकली थी कि वह 10 मिनट में वापस आ जाएगी, लेकिन कुछ ही देर बाद उन्हें उसकी मौत की खबर मिली।
उन्होंने बताया कि प्राची ने 26 दिसंबर 2025 को दिल्ली में आयोजित कराते चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर परिवार और शहर का नाम रोशन किया था।
पुलिस जांच में जुटी
थाना प्रभारी अजय मरकाम ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
वहीं, सहायक उपनिरीक्षक शिवकरण पांडे ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों गुरुवार सुबह बाइक से मोहि घाट की ओर गए थे, तभी यह हादसा हुआ।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!