दर्दनाक हादसा: पलटते ही आग का गोला बनी एम्बुलेंस; चालक जिंदा जला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बालाघाट।
मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। परसवाड़ा-मंडला रोड पर ग्राम खरा के पास एक एम्बुलेंस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई और कुछ ही पलों में आग की लपटों में घिर गई। हादसे में एम्बुलेंस चालक वाहन के अंदर ही फंस गया और जिंदा जलने से उसकी मौत हो गई।
पलटते ही लगी भीषण आग
जानकारी के अनुसार एम्बुलेंस चालक मरीज को छोड़कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान ग्राम खरा के पास वाहन अचानक नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पलटते ही एम्बुलेंस में भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।
निकलने का मौका तक नहीं मिला
आग इतनी तेजी से फैली कि चालक को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका। हादसे में चालक माइकल अन्ना (56), निवासी नागपुर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे।
एम्बुलेंस पूरी तरह जल गई
काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक एम्बुलेंस पूरी तरह जल चुकी थी। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार या तकनीकी खराबी मानी जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे

जंतर-मंतर पर अब नहीं दे पाएंगे धरना:राजधानी में प्रदर्शन के ठिकाने बदले; तय की गईं ये 3 जगह
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!