दर्दनाक हादसा: टाटा सूमो में सो रहा व्यक्ति जिंदा जला; पास की दुकान भी जलकर खाक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। जिले के सिहोरा में एक पुरानी टाटा सूमो के अंदर सो रहे व्यक्ति की आग लगने से जिंदा जलकर मौत हो गई। आग की लपटों ने पास की एक दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह भी जलकर खाक हो गई।
अगरबत्ती से आग की आशंका
जानकारी के मुताबिक, मच्छर भगाने के लिए जलाई गई अगरबत्ती से गाड़ी के अंदर पड़े कचरे में आग भड़क गई। आग तेजी से फैलने के कारण अंदर सो रहा व्यक्ति बाहर नहीं निकल पाया।
गाड़ी में ही रहता था मृतक
घटना वार्ड नंबर-3 की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक लावारिस था और कई सालों से इलाके में खड़ी पुरानी टाटा सूमो में ही रह रहा था। बताया जाता है कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ था और आसपास से कूड़ा-कचरा व पन्नियां इकट्ठा कर गाड़ी में भरकर रखता था।
लोगों के मुताबिक वह अक्सर गाड़ी के पास ही खाना बनाता और रात में उसी गाड़ी के अंदर सो जाता था।
ज्वलनशील कचरे से तेजी से फैली आग
गाड़ी के भीतर बड़ी मात्रा में पन्नियां और ज्वलनशील कचरा होने के कारण आग तेजी से फैल गई। जब तक व्यक्ति बाहर निकलने की कोशिश करता, तब तक आग पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले चुकी थी। दम घुटने और बुरी तरह झुलसने से उसकी मौत हो गई।
पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
धुआं और आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी और खुद भी आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!