खबर
Top News

सड़कों पर बेतरतीब ठेलों और अवैध पार्किंग से बाधित हो रहा यातायात: जलजमाव और अतिक्रमण को लेकर महापौर गंभीर सुधार करने में नाकाम साबित हो रहा निगम प्रशासन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 जुलाई 2026, 3:49 pm
शेयर करें:
सड़कों पर बेतरतीब ठेलों और अवैध पार्किंग से बाधित हो रहा यातायात

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में लगातार हो रही बारिश के कारण उत्पन्न हुई जलजमाव की स्थिति को देखते हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव पूरी तरह सक्रिय और गंभीर नजर आ रहे हैं।

शहरवासियों को जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए महापौर ने तुरंत मोर्चा संभाला और नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के प्रति अपनी सजगता दिखाई है।

जनता के प्रति सदैव संवेदनशील रहने वाले महापौर भार्गव के इस सकारात्मक और जनहितैषी रुख की आम जनता द्वारा सराहना की जा रही है।

इसके विपरीत, नगर निगम का प्रशासनिक अमला और निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल इस संवेदनशील समय में भी पूरी तरह बेपरवाह और नाकाम साबित हो रहे हैं।

महापौर की जनहितैषी प्राथमिकताओं के बावजूद प्रशासनिक तंत्र की घोर लापरवाही के कारण धरातल पर जनसमस्याएं जस की तस बनी हुई हैं, जिसका खामियाजा सीधे तौर पर शहर की जनता को भुगतना पड़ रहा है।

सड़क पर पसरे ठेले
इस भारी बारिश के मौसम में शहर के नागरिकों को सड़कों पर आवागमन करने में भारी परेशानियों और दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों के दोनों ओर बेतरतीब ढंग से खड़े होने वाले ठेले और उनके आगे रुकने वाले खरीदारों के वाहनों के कारण यातायात पूरी तरह बाधित हो जाता है।

आधी से ज्यादा सड़कें घिर जाने की वजह से दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों को बेहद संकरे मार्ग से अपनी जान जोखिम में डालकर गुजरना पड़ता है।

विशेषकर यह नजारा राजीव गांधी चौराहे से लेकर नारायण राव धर्म सेतु तक की स्थिति बेहद चिंताजनक और भयावह हो चुकी है, जहां अब पुल के ऊपर भी फेरी वालों ने अस्थायी दुकानें लगा ली हैं।

निगम की कार्रवाई केवल एक दिन का दिखावा
नगर निगम की रिमूवल टीम द्वारा की जाने वाली कार्रवाई केवल एक दिन के दिखावे तक सीमित रहती है और अगले पंद्रह दिनों तक स्थिति पुनः वैसी ही बदतर हो जाती है।

शहर के प्रबुद्ध नागरिकों ने इस गंभीर अव्यवस्था को लेकर सीधे निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल के लचर रवैये पर गहरी नाराजगी जताई है और जनसुरक्षा को ताक पर रखने का आरोप लगाया है।

शहर में सुव्यवस्थित हॉकर्स जोन नीति लागू न होने के कारण ठेले लगवाने के एवज में अवैध वसूली का आरोप
नगर निगम प्रशासन की अपनी मनमर्जी का कानून चल रहा है। अवैध अतिक्रमण हटाने के नाम पर निगम की रिमूवल टीम द्वारा ठेला गाड़ियों को जब्त करने और गरीबों का सामान सड़कों पर फेंककर नुकसान करने की घटनाएं लगातार सामने आती हैं।

इस दमनकारी कार्रवाई के पीछे का असली सच बेहद शर्मनाक है, जहां निगम की अतिक्रमण विरोधी टीम पर सड़कों पर ठेले लगवाने के एवज में रोजाना अवैध वसूली करने के गंभीर आरोप लगते रहे हैं और इसके कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं।

संबंधित समाचार

संझाजी का लाड़ाजी लुगड़ो लाया जाड़ाजी
Indore

संझाजी का लाड़ाजी लुगड़ो लाया जाड़ाजी:कंक्रीट के जंगलों में खो गईं संझा माता, मालवा-निमाड़ के आंगनों से विदा होती एक साझी संस्कृति

5 minutes ago
वीडियो देखिए, नेता आकाशवाणी कैंपस में धरने पर
Top News

वीडियो देखिए, नेता आकाशवाणी कैंपस में धरने पर:पुलिस ने मार्च रोका तो बैरिकेड पर चढ़े; अन्य हिरासत में

10 minutes ago
जुबिन नौटियाल के कार्यक्रम के दौरान हंगामा
Top News

जुबिन नौटियाल के कार्यक्रम के दौरान हंगामा:पुलिस और छात्रों के बीच हुई झड़प; कुर्सियां और धूल फेंकी, इस वजह से बढ़ा विवाद

20 minutes ago
किसने की घोषणा- वर्ष 2027 'युवा वर्ष' के रूप में मनाएंगे
Top News

किसने की घोषणा- वर्ष 2027 'युवा वर्ष' के रूप में मनाएंगे:MPPSC की दो परीक्षाएं; रिसर्च स्टूडेंट्स को हर महीने 25 हजार

29 minutes ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:ट्रेलर में पीछे से घुसी बोलेरो; 6 लोगों की मौके पर ही मौत

about 1 hour ago
हाईकोर्ट में पुलिस की ‘महंगी मशीन’ का खुला राज
Top News

हाईकोर्ट में पुलिस की ‘महंगी मशीन’ का खुला राज:वकील ने दिखा दी ऑनलाइन कीमत

about 1 hour ago
बंधक प्लॉट बेचकर खरीदारों से लाखों की ठगी
Top News

बंधक प्लॉट बेचकर खरीदारों से लाखों की ठगी:50 से ज्यादा भूखंड जांच के दायरे में; 4 बिल्डरों पर केस दर्ज

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान पथराव
Top News

देखिए वीडियो, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान पथराव:पुलिस ने संभाला मोर्चा; दो घायल

about 1 hour ago
पुलिस कार्रवाई के दौरान मची भगदड़
Top News

पुलिस कार्रवाई के दौरान मची भगदड़:नदी में कूदे लोग; कई की डूबने से मौत

about 1 hour ago
नियमितीकरण की मांग पर सफाईकर्मियों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन
Top News

नियमितीकरण की मांग पर सफाईकर्मियों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन:निगम मुख्यालय का घेराव; गेट पर बैठे कर्मचारी बोले- मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, रोड पर चलती सरकारी बस में अचानक लगी आग
Top News

देखिये वीडियो, रोड पर चलती सरकारी बस में अचानक लगी आग:मौके पर मची अफरा-तफरी; जनहानि की सूचना नहीं

about 1 hour ago
16 वर्षीय छात्र की मौत
Top News

16 वर्षीय छात्र की मौत:स्कूल बस पकड़ने के दौरान अचानक जमीन पर गिरा; कार्डियक अरेस्ट से गई जान

about 2 hours ago
दूषित पानीकांड की जांच रिपोर्ट से मचा बवाल
Top News

दूषित पानीकांड की जांच रिपोर्ट से मचा बवाल:टेंडर से पाइपलाइन तक कई स्तरों पर लापरवाही; इतने दिनों की देरी पर उठे सवाल

about 2 hours ago
मौसम ने बिगाड़ी लोगों की सेहत
Top News

मौसम ने बिगाड़ी लोगों की सेहत:वायरल के सैकड़ों मरीज रोज पहुंच रहे अस्पताल; एक्सपर्ट्स ने दी ये सलाह

about 2 hours ago
धू-धूकर जलती कार में हुए जोरदार धमाके
Top News

धू-धूकर जलती कार में हुए जोरदार धमाके:धुआं निकलते ही चालक ने रोकी गाड़ी; तीनों सवार कूदकर बचे

about 2 hours ago
कचरा गाड़ी की चपेट में आई 10 साल की बच्ची
Top News

कचरा गाड़ी की चपेट में आई 10 साल की बच्ची:पैर पर चढ़ा पहिया; सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हुआ खुलासा

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ में दिखा आक्रोश
Top News

देखिए वीडियो, ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ में दिखा आक्रोश:सड़क पर बैठे विपक्षी सांसद; इस नेता के हाथ में पोस्टर- ‘ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो’

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, 3 साल से अटकी आरई-2 की राह हुई साफ
Top News

देखिए वीडियो, 3 साल से अटकी आरई-2 की राह हुई साफ:इतने बाधक निर्माण हटाने की कार्रवाई; इतने लोग गिरफ्तार, मीडियाकर्मियों को रोका

about 3 hours ago
अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 20 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!