दस्तावेजहीन मजदूरों को काम न दें व्यापारी: महापौर पुष्यमित्र भार्गव सराफा में अवैध बांग्लादेशी कारीगरों की पहचान को लेकर सख्त
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बिना वैध दस्तावेज वाले बांग्लादेशी मजदूरों को न रखा जाए, उनसे काम न कराया जाए, यह सुनिश्चित करना व्यापारियों का काम है। यह बात महापौर ने एक कार्यक्रम में सराफा व्यापारियों को संबोधित करते हुए कही।
शहर सहित देशभर में जारी एसआईआर के कार्य के साथ ही शहर की सुरक्षा को देखते हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अब सराफा बाजार में काम करने वाले बांग्लादेशी कारीगरों की जांच के मामले में सख्त रुख अपना लिया है।
इसके चलते ही उन्होंने बिना कागजात वाले बांग्लादेशी कारीगरों से काम न कराने की बात सराफा व्यापारियों से कही है। महापौर का कहना है कि सराफा बाजार में काम कर रहे संदिग्ध व अवैध विदेशी कारीगरों पर सख्ती जरूरी है। ज्वेलरी उद्योग की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए महापौर यह बात कही।
डिपोर्टेशन सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी
उन्होंने कहा कि एसआईआर (स्पेशल इंसेंटिव रिवीजन) प्रक्रिया के दौरान यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी कारीगर वोटर लिस्ट में दर्ज वैध भारतीय नागरिक हो। ऐसा नहीं है तो उनसे काम न करवाना और डिपोर्ट करना हमारी जिम्मेदारी है। महापौर ने कहा कि कुछ लोग बांग्लादेश से इंदौर में आकर बिना किसी पहचान-पत्र के सोने-चांदी के आभूषण निर्माण में लगे हुए हैं। जो सराफा का कारीगर वैध नागरिक नहीं हैं उनका डिटेक्शन, नाम डिलीट और आगे की प्रक्रिया में डिपोर्टेशन सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है।
बिना पहचान वाले ऐसे व्यक्तियों का इंदौर में रहना व कार्य करना सुरक्षा पर प्रश्न चिह्न है। सराफा व्यापारिक संगठनों की जिम्मेदारी है कि वह अपने-अपने प्रतिष्ठानों में कार्यरत कारीगरों की पूरी पहचान सत्यापन रिपोर्ट प्रशासन को उपलब्ध कराए।
महापौर ने कहा कि जिन कारीगरों के पास कोई दस्तावेज नहीं उन्हें भी अब पता है कि इंदौर में गैरकानूनी रूप से काम नहीं चल पाएगा। व्यापारी उन्हें पहले ही स्पष्ट कर दें कि पहचान पत्र के बिना अब नौकरी नहीं मिलेगी।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!