कीटनाशक मिले गेहूं की जहरीली गैस बनी काल: 5 साल के मासूम की मौत; तीन भाई-बहनों की हालत गंभीर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दमोह।
हिण्डोरिया थाना क्षेत्र के ग्राम आनु में कमरे में रखे कीटनाशक मिले गेहूं से निकली जहरीली गैस की चपेट में आने से एक 5 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसके तीन भाई-बहनों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
एक ही कमरे में सो रहे थे चारों बच्चे
परिजनों के अनुसार चारों बच्चे शुक्रवार रात अपने कमरे में सो रहे थे। उसी कमरे में अनाज को सुरक्षित रखने के लिए कीटनाशक दवा मिलाकर गेहूं भी रखा गया था। रात के समय कमरा बंद होने के कारण कीटनाशक की जहरीली गैस और दुर्गंध पूरे कमरे में फैल गई। सोते समय बच्चों ने सांस के जरिए इस जहरीली गैस को अंदर लिया, जिससे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वे अचेत हो गए।
अस्पताल पहुंचते ही एक बच्चे को मृत घोषित किया
शनिवार सुबह जब परिजनों को बच्चों की हालत का पता चला तो वे तुरंत उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने 5 वर्षीय धर्मेंद्र प्रजापति को मृत घोषित कर दिया। मृतक धर्मेंद्र, माखन प्रजापति का पुत्र था।
तीन बच्चों की हालत नाजुक
घटना में घायल अन्य तीन बच्चों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। गंभीर रूप से बीमार बच्चों में 3 वर्षीय रीना प्रजापति, 7 वर्षीय दिनेश प्रजापति और 9 वर्षीय दीपक प्रजापति शामिल हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार बच्चों की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों की विशेष टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि अनाज में रखी गई कीटनाशक दवा से निकली जहरीली गैस के कारण यह हादसा हुआ।
विशेषज्ञों की चेतावनी
कृषि विशेषज्ञों और चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि अनाज संरक्षण के लिए उपयोग की जाने वाली कीटनाशक दवाएं अत्यंत जहरीली गैस छोड़ती हैं। ऐसे अनाज को कभी भी रहने या सोने वाले कमरों में नहीं रखना चाहिए। इन दवाओं का उपयोग केवल हवादार स्थानों पर और निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुसार ही किया जाना चाहिए, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!