मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: स्टेट हाईवे बंद; कई गांवों का संपर्क टूटा, घरों और खेतों में घुसा बाढ़ का पानी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय होने के साथ ही लगातार हो रही भारी बारिश ने कई जिलों में जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। नदियों और नदी-नालों के उफान पर आने से सड़क संपर्क बाधित हो गया है, जबकि कई गांवों में घरों और खेतों में पानी भरने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और जलमग्न पुलों व नालों को पार नहीं करने की अपील की है।
सबसे अधिक असर हरदा, खंडवा और सीहोर जिले के आष्टा क्षेत्र में देखने को मिला है, जहां लगातार बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। कई स्थानों पर पुलों के ऊपर से पानी बहने के कारण यातायात पूरी तरह ठप हो गया है।
हरदा में बंद हुआ नर्मदापुरम-खंडवा स्टेट हाईवे
हरदा जिले में लगातार हो रही तेज बारिश के चलते कालीमाचक नदी उफान पर पहुंच गई। ग्राम मांदला के समीप नदी का पानी पुल से लगभग तीन फीट ऊपर बहने लगा, जिससे नर्मदापुरम-खंडवा स्टेट हाईवे पर आवागमन पूरी तरह बंद करना पड़ा। सड़क बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
इसके अलावा जिले के कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क भी टूट गया है। प्रशासन और पुलिस की टीमें प्रभावित क्षेत्रों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं तथा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी जा रही है।
खंडवा में उफनाया नाला, खिरकिया मार्ग पूरी तरह बंद
खंडवा जिले में पिछले कई घंटों से लगातार झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के बीच जिले में चार इंच तक वर्षा होने की संभावना जताई गई है। लगातार बारिश के कारण किल्लौद ब्लॉक के ग्राम गरबड़ी स्थित नाले में अचानक बाढ़ आ गई।
उफनते नाले के कारण खिरकिया मार्ग पूरी तरह बंद हो गया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोगों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा। प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पानी का बहाव कम होने तक कोई भी व्यक्ति नाले को पार करने का प्रयास न करे। लगातार वर्षा से जिले के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बन गई है, जिससे ग्रामीणों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
आष्टा में नदियां उफान पर, घरों में घुसा पानी
सीहोर जिले के आष्टा ब्लॉक में शुक्रवार रात से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। पार्वती, पपनास और नेवज नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसका असर आसपास के कई गांवों में दिखाई दिया, जहां बाढ़ का पानी घरों में घुस गया।
खाचरोद, मेहतवाड़ा, मैना, कोठरी, भंवरा, बागैर, सिंगारचोरी, हराजखेड़ी, ढकनी और मुगली सहित अनेक गांव जलभराव से प्रभावित हुए हैं। कई घरों में पानी भरने के कारण ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों की ओर जाना पड़ा। लगातार बारिश से खेत भी पानी से लबालब भर गए हैं और तालाब जैसे नजर आने लगे हैं।
किसानों की बढ़ी चिंता, सोयाबीन फसल को नुकसान
ग्राम पंचायत बड़घाटी-रामापुरा में बाढ़ का पानी खेतों तक पहुंचने से किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। विशेष रूप से सोयाबीन की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। किसान लगातार बारिश रुकने का इंतजार कर रहे हैं ताकि नुकसान का सही आकलन किया जा सके।
पुलों के ऊपर बह रहा पानी, यातायात प्रभावित
सीहोर जिले के अमलाहा-गोलूखेड़ी मार्ग पर अजनाल नदी का पानी पुल के ऊपर से बहने लगा है। इसके चलते इस मार्ग पर यातायात बाधित हो गया है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा नहीं करने और जलमग्न मार्गों से दूरी बनाए रखने की अपील की है।
प्रदेश के 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को इंदौर, उज्जैन सहित प्रदेश के 19 जिलों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय है और अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश का दौर जारी रहने के संकेत हैं।
कई जिलों में झमाझम बारिश
पिछले कुछ घंटों के दौरान प्रदेश के 25 से अधिक जिलों में बारिश दर्ज की गई। इंदौर में सबसे अधिक लगभग सवा दो इंच वर्षा हुई। इसके अलावा मंडला में पौने दो इंच, भोपाल में डेढ़ इंच, बालाघाट में सवा इंच तथा बैतूल, नर्मदापुरम, दतिया, रतलाम और शिवपुरी में भी अच्छी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
छिंदवाड़ा, जबलपुर, नरसिंहपुर, सागर, सतना, सिवनी, टीकमगढ़, उमरिया, गुना, ग्वालियर और रायसेन सहित कई अन्य जिलों में भी बारिश हुई। लगातार वर्षा के कारण तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। भोपाल का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 30 डिग्री, उज्जैन का 32 डिग्री, ग्वालियर का 33.6 डिग्री तथा जबलपुर का 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
प्रशासन ने जारी की सलाह
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे जलभराव वाले क्षेत्रों, पुलों और उफनते नदी-नालों को पार करने का प्रयास न करें। मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन से तुरंत संपर्क करें। प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं निगरानी दल लगातार सक्रिय हैं तथा हालात पर नजर रखी जा रही है।
संबंधित समाचार

इस नदी में दौड़ेगा लग्जरी क्रूज:इस मार्ग पर शुरू होगी अंतरराज्यीय जलयात्रा; मंजूरी का इंतजार

एसआईआर में हटे मतदाताओं को मिली राहत:पात्र नाम दोबारा जुड़ सकेंगे; विलोपित मामलों के पुनः सत्यापन के निर्देश

देखिये वीडियो, दिव्यांग भाई को पीठ पर उठाकर वार्ड तक पहुंची बहन:जिला अस्पताल में नहीं मिला स्ट्रेचर; व्यवस्था पर उठे सवाल

किसने महिलाओं से की अपील:‘अकेली न आएं, सेवादारों पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें’

पिकनिक मनाने निकले छात्र की मौत:डिवाइडर से टकराई बाइक; दोस्त घायल

‘मैं पुलिस वाली हूं, सेटलमेंट करा दूंगी’ कहकर ठगी का आरोप:फर्जी नारकोटिक्स टीआई ने करोड़ों वसूले

दूषित पानी कांड:पीड़ित परिवारों से मिली कांग्रेस; जांच रिपोर्ट पर उठाए सवाल

आरक्षक से साइबर ठगी:पुराने नोटों की फोटो मंगाकर इतने लाख की कीमत बताई; अलग-अलग शुल्क के नाम पर हजारों ठगे

चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट:रिकॉर्ड हाई से इतने लाख रुपए हुई सस्ती; सोना भी टूटा

प्रसिद्ध घाट का जल स्नान लायक नहीं:दूषित जल से पेचिश; टाइफाइड और हेपेटाइटिस-ए का खतरा, श्राद्धपक्ष में रोज पहुंच रहे सैकड़ों श्रद्धालु

म्यूल बैंक अकाउंट का खुलासा:खाता किसी और का; संचालन कोई और कर रहा था, दो गिरफ्तार

शाही मस्जिद के नाम पर चंदा वसूली का फर्जीवाड़ा:सोशल मीडिया पर बारकोड भेजकर पैसे मांग रहे ठग; घर-घर जाकर भी चंदा लेने का आरोप

नगर निगम में करोड़ों के घोटाले का खुलासा:6 लाख की कचरा गाड़ी 11 लाख में खरीदी; पेच वर्क मशीनों में भी की हेराफेरी

दो अलग-अलग घटनाओं में 2 की मौत:करंट लगने से महिला की गई जान; युवक ने फांसी लगाई

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!