तिब्बती व्यापारी ने दी जान: कमरे में फंदे पर मिला शव; पत्नी के कॉल का नहीं मिला जवाब
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में किराए के फ्लैट में रह रहे एक तिब्बती व्यापारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का खुलासा तब हुआ, जब उनकी पत्नी के बार-बार फोन करने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो व्यापारी का शव फंदे से लटका मिला।
मृतक की पहचान सोनम (40) पिता गोप्पो जोरनी के रूप में हुई है। वह मूल रूप से देहरादून के निवासी थे और कुछ महीने पहले ही इंदौर के अन्नपूर्णा क्षेत्र स्थित सिल्वर पैलेस कॉलोनी की साईं सुदर्शन बिल्डिंग में किराए से रहने आए थे।
तिब्बती मार्केट से जुड़े थे, चलाते थे संस्था
पुलिस के अनुसार सोनम दशहरा मैदान में लगने वाले तिब्बती बाजार से जुड़े हुए थे। वे कपड़ों के व्यापार के साथ अपनी एक संस्था का संचालन भी करते थे। हर वर्ष सर्दियों के सीजन से पहले तिब्बती मार्केट की अनुमति और तैयारियों के सिलसिले में इंदौर आते थे।
पत्नी के फोन नहीं उठाने पर हुआ खुलासा
शुक्रवार को उनकी पत्नी लगातार फोन करती रहीं, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने पड़ोसियों से संपर्क किया। पड़ोसी करीब आधे घंटे तक दरवाजा खटखटाते रहे। जब कोई जवाब नहीं मिला तो पुलिस को बुलाया गया। मौके पर संस्था से जुड़े फिरोज, करीम और जेयू ने पुलिस की मौजूदगी में शव को फंदे से नीचे उतारा।
सुसाइड नोट नहीं मिला, जांच जारी
पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक की पत्नी और दो बेटियां देहरादून में रहती हैं। आत्महत्या के कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

रेडक्रॉस ब्लड कॉल:तीन लाख से ज्यादा लोगों को मिला जीवन; रक्तदाता के लिए गाड़ी की सुविधा भी मुफ्त

10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस:पंडित जी ढाबा, बीकानेर वाला और बर्गर फार्म्स समेत कई दुकानों की जांच, रैकून-पेस्ट कंट्रोल की खामियों का खुलासा

लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त:निगम कमिश्नर ने लिया शाखाओं का जायजा; आवेदकों से बातचीत कर जानी समस्याएं

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ पर कैलाश विजयवर्गीय का पलटवार; बोले- ‘यह झूठ की गूंज है’

क्या विजयवर्गीय को अब खटक रहा गौरव रणदिवे का बढ़ता कद:इंदौर की राजनीति में नए समीकरण; पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री की तारीफ से वरिष्ठ नेताओं की उड़ी नींद

राहुल के सामने मंच पर युवक बोला:या तो हम ठिकाने लग जाएं, या आप अगले प्रधानमंत्री बन जाएं

मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज:पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल के नेतृत्व में छात्रों से व्यापक जनसंपर्क

राहुल का तंज:सरकार कम पैसा डालती है, तो स्टूडेंट खतरे में होता है

राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च:रीना बौरासी सेतिया के नेतृत्व में जेन-जी का अभिनव प्रयास

राहुल गांधी से बोली छात्रा:सरकार दोहरी नीति अपना रही

राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका:ओवर एज हो गए

राहुल का कटाक्ष:'शिक्षा कोई लग्जरी नहीं, हर स्टूडेंट का हक'

सरकार पर गरजे राहुल:'सिस्टम चलाना सरकार की जिम्मेदारी, लेकिन उलटा हो रहा'

राहुल गांधी ने कहा:भारत पूरी तरह आजाद नहीं

इंदौर से उठी छात्रों की गूंज देश की आवाज बनेगी:छात्रों के सवालों का आंदोलन है ‘छात्रों की गूंज’: चौधरी

राहुल ने कहा:सिस्टम चलाने वालों के बच्चे विदेश में पढ़ रहे

राहुल गरजे:सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट सवाल पूछे, इसलिए अंधभक्त तैयार करता है

जागरूक नागरिक मंच के राजा की संगीतमय महाआरती:उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

राहुल बोले:सिस्टम की टॉप लेयर पर 6 लोग

अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र:उज्जैन से संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का दूरगामी संदेश; धर्म को रिलीजन समझने की भूल से लेकर अहंकार के नियंत्रण तक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!