तीन जिंदगियां दर्द में: लेकिन पुलिस की जांच पर सवाल; जेईई की छात्रा की हालत अब भी नाजुक, तीसरा ऑपरेशन बाकी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दो दिन पहले लसूड़िया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से उजड़े परिवार की जिंदगी अब भी अस्पताल के बिस्तर पर संघर्ष कर रही है। भोपाल में रहकर जेईई की तैयारी करने वाली छात्रा छवि की हालत गंभीर है। दो ऑपरेशन हो चुके हैं।
डॉक्टरों ने आठ दिन बाद एक और बड़े ऑपरेशन की तैयारी की है। चाचा दीपक मंगलवानिया और चचेरे भाई हिमांशु की भी दोनों टांगों का ऑपरेशन हो चुका है। उधर, हादसे के दो दिन बाद भी धीमी जांच से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं।
परिजन का कहना है तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार का भविष्य बर्बाद कर दिया, लेकिन पुलिस कार्रवाई केवल चालक की गिरफ्तारी तक ही सीमित नजर आ रही है। यह भी सवाल है आखिर व्यस्त सड़कों पर भारी वाहन किसकी निगरानी में बेलगाम दौड़ रहे हैं और ऐसे हादसों को रोकने के लिए क्या ठोस कदम उठाए गए हैं।
क्या जांच में होगी गंभीर कार्रवाई
अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि लसूड़िया पुलिस और थाना प्रभारी राजकुमार यादव के नेतृत्व में जांच केवल औपचारिक कार्रवाई तक सीमित रहती है या सड़क सुरक्षा और संभावित लापरवाही के अन्य पहलुओं की भी निष्पक्ष जांच की जाती है। शहरवासियों का कहना है कि यदि ऐसे मामलों में जवाबदेही तय नहीं हुई तो तेज रफ्तार का यह खौफ किसी और परिवार की खुशियां भी छीन सकता है।
कमर के नीचे की दोनों हड्डियां टूटी
छात्रा छवि, जो भोपाल में रहकर इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई की तैयारी कर रही थी, अब अस्पताल में जिंदगी की सबसे कठिन लड़ाई लड़ रही है। उसकी कमर के नीचे की दोनों हड्डियां टूट चुकी हैं। डॉक्टर दो जटिल ऑपरेशन कर चुके हैं, लेकिन इलाज अभी लंबा चलेगा।
वहीं दीपक मंगलवानिया और 16 वर्षीय हिमांशु की दोनों टांगें फ्रैक्चर होने के कारण उनका भी ऑपरेशन किया गया है।इस बीच स्थानीय लोगों और परिजनों में यह चर्चा भी है कि हादसे जैसे गंभीर मामलों में जांच को और व्यापक बनाने तथा सड़क सुरक्षा के पहलुओं की भी समीक्षा की जानी चाहिए।
लोगों का कहना है कि केवल एफआईआर दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि यह भी देखा जाना चाहिए कि तेज रफ्तार और भारी वाहनों की लापरवाही पर प्रभावी नियंत्रण क्यों नहीं हो पा रहा है।
संबंधित समाचार

2 हजार रुपए के डिवाइस से 9 चोर पकड़े:सांची पार्लर संचालक ने बनाया अलर्ट सिस्टम; दुकान में संदिग्ध हलचल होते ही मोबाइल पर आता है अलर्ट

रिटायर्ड बैंक मैनेजर से ठगी:ऐप के नाम पर बुजुर्ग को जाल में फंसाया; खाते से ट्रांसफर कराई बड़ी राशि

त्योहारों से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:100 किलो संदिग्ध मावा किया जब्त; जांच के लिए भेजे सैंपल

देखिए वीडियो, खाद्य अनियमितताओं पर कड़ा प्रहार:फाइव स्टार होटल का किचन सील; खाद्य लाइसेंस भी सस्पेंड

गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:चेकिंग के दौरान पकड़ाए; लाखों का नशा किया जब्त

बार-बार पेनकिलर लेने से बिगड़ी किडनी:31 साल के युवक का ट्रांसप्लांट; मां ने दी किडनी

सोना लेकर फरार अकाउंटेंट पर केस दर्ज:व्यापारी से 80 ग्राम का सोने का बिस्किट और लाखों के गहने लेकर भागा

मौसम में बदलाव से बढ़ रही चर्मरोगियों की संख्या:जिला अस्पताल में रोज 500 से अधिक ओपीडी

कार खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर:1 सितंबर से महंगी होंगी इस कंपनी की कारें; कीमतों में होगी इतने रुपए तक बढ़ोतरी

देखिए वीडियो:धार्मिक स्थल पर नमाज पढ़ने का दावा; नागपंचमी पर ही पूजा की अनुमति, प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार

गुंजी में फंसे कैलाश मानसरोवर यात्री सुरक्षित निकाले:पोकलेन से दूसरी ओर पहुंचाया सामान

उत्तराखंड-गंगा-यमुना समेत 18 बड़ी नदियां गंदी:सीवर-टूरिज्म से बिगड़ी हालत

इस प्रसिद्ध मंदिर में भक्त ने दान की इतने लाख की चांदी:इतने किलो चांदी से बनी नई जलाधारी; भव्य स्वरूप में दर्शन दे रहे भगवान

विवाहिता और डेढ़ माह के बेटे की हत्या:दहेज में स्कॉर्पियो नहीं मिलने पर प्रताड़ना का आरोप; पति सहित 11 पर केस दर्ज

चंपत राय बोले-राम मंदिर निर्माण समिति अध्यक्ष ने मनमानी की:पूर्व आईएएस नृपेंद्र मिश्रा ने सलाह कभी नहीं मानी अपनी पसंद के लोग चुने

MP में 36 अफसरों के तबादले:ग्वालियर-सतना नगर निगम कमिश्नर बदले;10 जिलों के CEO जिला पंचायत भी इधर-उधर,अपर कलेक्टर, SDM और उप सचिव स्तर पर भी फेरबदल

रुद्रप्रयाग में मंदाकिनी नदी में डाला जा रहा कचरा

देखिए वीडियो:होमवर्क पूरा न करने पर थप्पड़; मासूम की कक्षा में बिगड़ी तबीयत,अस्पताल में मौत

अग्निवीर पर शादी का झांसा देकर रेप और हत्या का आरोप:जबरन गर्भपात कराया; अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया

नगर निगम कर्मियों ने की गुंडागर्दी रहवासी पर ईंट से कर दिया हमला:झूमाझटकी और जानलेवा हमला करने का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!