कुएं में डूबने से तीन बच्चियों की मौत: पानी भरने गई थी; एक को बचाने में दो और डूबी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रायसेन।
शनिवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। गैरतगंज तहसील के सगौर गांव में कुएं में डूबने से तीन आदिवासी बच्चियों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
गांव से दूर पानी भरने गई थी
मृत बच्चियों की पहचान 12 वर्षीय राधा, 12 वर्षीय अमृता और 13 वर्षीय तनु के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों बच्चियां गांव से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित कुएं पर पानी भरने गई थीं। इसी दौरान वे वहां नहाने लगीं।
गहराई अधिक होने के कारण तीनों बाहर नहीं निकल सकी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नहाते समय एक बच्ची का पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गई। उसे बचाने के लिए दूसरी बच्ची कुएं में उतरी, लेकिन वह भी डूबने लगी। इसके बाद तीसरी बच्ची भी दोनों को बचाने के लिए कुएं में कूद गई। कुएं में पानी ज्यादा और गहराई अधिक होने के कारण तीनों बाहर नहीं निकल सकीं।
तीनों बच्चियों को कुएं से बाहर निकाला
घटना के समय वहां मौजूद एक अन्य बच्ची अमीना घबराकर गांव की ओर दौड़ी और ग्रामीणों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद तीनों बच्चियों को कुएं से बाहर निकाला। उन्हें तुरंत गैरतगंज सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल पहुंचे बड़ी संख्या में ग्रामीण
हादसे में जान गंवाने वाली राधा और तनु सगी बहनें थीं। एक ही गांव की तीन बच्चियों की एक साथ मौत से पूरा क्षेत्र सदमे में है। अस्पताल परिसर में भी बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन जमा हो गए।
जांच शुरू
पुलिस की गढ़ी चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता देने और क्षेत्र में सुरक्षित पेयजल व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।
संबंधित समाचार

हो गया दूध-पानी अलग-अलग:क्रोधित-कुपित ‘शिव’ के ‘गण’ निकले वनभूमि के कब्जेदार

देखिए वीडियो, किसने दी चेतावनी:मांगें पूरी नहीं हुईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे; संघ प्रमुख से मिलकर न्याय मांगने की तैयारी

क्रिकेट मैच के टिकट के नाम पर ठगी:कई बार कराया पेमेंट; ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर दो लोगों से धोखाधड़ी

नौकरी बचाने के लिए इतनी रजिस्ट्री का लक्ष्य:इस योजना के काम में तेजी; कलेक्टर ने दिया यह भरोसा

इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा:पढ़ाई पूरी होने के बाद योजना के दायरे से हो जाएंगे बाहर

देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए:प्रदर्शन के मामले में न्यायिक हिरासत

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट:इस शहर में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान में सवार इतने यात्री सुरक्षित

ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट:जल्द लॉन्चिंग की तैयारी; टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:इतने जिलों के कलेक्टर बदले; ये बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति:आय से कई गुना अधिक होने का दावा; दो शहरों में इतने ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!