पति-पत्नी समेत तीन नशा तस्कर गिरफ्तार: लाखों की ब्राउन शुगर; एमडी और डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी फरार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
भानपुरा पुलिस ने नशे की बड़ी खेप के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें पति-पत्नी भी शामिल हैं। पुलिस ने भैंसोदा से भैंसोदामंडी रोड पर तालाब के पास घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा। उनके कब्जे से 480 ग्राम ब्राउन शुगर, 780 ग्राम एमडीएमए और 5 किलो डोडाचूरा बरामद हुआ है। जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 12 लाख 90 हजार रुपए बताई गई है।
राजस्थान भागने की फिराक में थे तस्कर
भानपुरा पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन लोग बाइक से नशीला पदार्थ लेकर राजस्थान के भवानीमंडी स्टेशन की ओर जा रहे हैं। आशंका थी कि वहां से ट्रेन के जरिए नशे की खेप आगे पहुंचाई जानी थी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने भैंसोदा-भैंसोदामंडी रोड पर तालाब के पास घेराबंदी की और तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बिना नंबर की काले रंग की होंडा बाइक भी जब्त की गई है।
पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पूरन सिंह, सत्यनारायण बैरागी और चंद्रकला बैरागी के रूप में हुई है। तीनों सुवासरा के ग्राम जगदी के रहने वाले बताए गए हैं। सत्यनारायण और चंद्रकला पति-पत्नी हैं।
मामले में आरोपी गोकुल सिंह फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
कहां से आई खेप, किसे करनी थी सप्लाई?
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। अब पूछताछ में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में ब्राउन शुगर, एमडी और डोडाचूरा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!