मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से प्रभावित बच्चों और युवाओं के लिए तीन दिवसीय निःशुल्क रिहायशी शिविर: 3 से 5 जुलाई तक विशेषज्ञ देंगे चिकित्सा व पुनर्वास सेवाएं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से प्रभावित बच्चों एवं युवाओं के समग्र स्वास्थ्य, पुनर्वास और जीवन की गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से सोसाइटी फॉर मस्कुलर डिस्ट्रॉफी, इंदौर द्वारा इंडियन एसोसिएशन फॉर मस्कुलर डिस्ट्रॉफी (IAMD), सोलन के सहयोग से "एम.डी. वॉरियर्स तीन दिवसीय निःशुल्क रिहायशी शिविर-2026" का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 3 से 5 जुलाई 2026 तक महेश्वरम, रिंग रोड, रेडिसन ब्लू के पीछे, इंदौर में आयोजित होगा।
मस्कुलर डिस्ट्रॉफी एक गंभीर एवं प्रगतिशील आनुवंशिक बीमारी है, जिसमें शरीर की मांसपेशियां धीरे-धीरे कमजोर होती जाती हैं। समय के साथ मरीज दैनिक कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भर हो सकता है। हालांकि इस बीमारी का पूर्ण इलाज अभी उपलब्ध नहीं है, लेकिन समय पर निदान, नियमित फिजियोथेरेपी, हाइड्रोथेरेपी और समुचित पुनर्वास सेवाओं के माध्यम से मरीजों के जीवन की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार किया जा सकता है।
देशभर के विशेषज्ञ देंगे सेवाएं
शिविर में देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले विशेषज्ञ चिकित्सक और पुनर्वास विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे। इनमें IAMD सोलन की अध्यक्ष सुश्री संजना गोयल, न्यूरोलॉजिस्ट एवं मस्कुलर डिस्ट्रॉफी विशेषज्ञ डॉ. गिरिराज चांडक (हैदराबाद), आयुर्वेद, फिजियोथेरेपी एवं पुनर्वास विशेषज्ञ डॉ. रविन्द्र कौशिक (नई दिल्ली) तथा IAMD सोलन की विशेषज्ञ टीम शामिल रहेगी।
एक ही स्थान पर मिलेंगी कई विशेषज्ञ सेवाएं
शिविर के दौरान प्रतिभागियों को फिजियोथेरेपी, हाइड्रोथेरेपी, योग, ध्यान, प्राणायाम, जेनेटिक काउंसलिंग, स्वास्थ्य परीक्षण, विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श, मनोवैज्ञानिक परामर्श, पोषण एवं आहार संबंधी मार्गदर्शन, खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ देखभालकर्ताओं (केयरगिवर्स) के लिए विशेष प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा।
हाइड्रोथेरेपी सत्र देवा स्विमिंग इंस्टीट्यूट, रिंग रोड, इंदौर में विशेषज्ञों की देखरेख में आयोजित होंगे। इसके अलावा न्यूरोलॉजिस्ट, मनोवैज्ञानिक, नेत्र रोग विशेषज्ञ, होम्योपैथिक चिकित्सक, दंत चिकित्सक और आहार विशेषज्ञ भी प्रतिभागियों को परामर्श देंगे।
आवास और भोजन पूरी तरह निःशुल्क
शिविर में भाग लेने वाले प्रत्येक मस्कुलर डिस्ट्रॉफी प्रभावित प्रतिभागी और उनके एक अभिभावक के लिए आवास एवं भोजन की व्यवस्था पूरी तरह निःशुल्क रहेगी। इस आयोजन का संचालन स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) फंड के सहयोग से किया जा रहा है, ताकि प्रभावित परिवारों को बिना किसी आर्थिक बोझ के विशेषज्ञ सेवाओं का लाभ मिल सके।
परिवारों में आशा और आत्मविश्वास जगाने का प्रयास
सोसाइटी फॉर मस्कुलर डिस्ट्रॉफी, इंदौर के मुख्य मार्गदर्शक सुनील न्याती ने कहा कि मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से प्रभावित परिवार अनेक शारीरिक, मानसिक और आर्थिक चुनौतियों का सामना करते हैं। इस शिविर का उद्देश्य केवल चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि प्रभावित परिवारों में आशा, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का संचार करना भी है।
संस्था के अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि यह शिविर चिकित्सा, फिजियोथेरेपी, हाइड्रोथेरेपी, पुनर्वास, मनोसामाजिक सहयोग और परिवार मार्गदर्शन जैसी सभी आवश्यक सेवाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने की समग्र पहल है।
पंजीकरण के लिए संपर्क
संस्था ने मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से प्रभावित परिवारों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ लेने की अपील की है। पंजीकरण एवं अधिक जानकारी के लिए अरुण कुमार मिश्रा (9826768103), डॉ. कोमल ठाकरे (7828867779) तथा डॉ. नम्रता भदौरिया (6386096959) से संपर्क किया जा सकता है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!