खबर
Top News

विवाह समारोह से लिफ्ट तक दरिंदगी: महिला नाबालिगों की सुरक्षा को खतरा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 फ़रवरी 2026, 3:17 pm
शेयर करें:
विवाह समारोह से लिफ्ट तक दरिंदगी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में महिलाएं और नाबालिग खतरे में है। अलग-अलग क्षेत्रों में छेड़छाड़, शोषण, धमकी और गंदी हरकत की घटनाओं ने साबित कर दिया कि अपराधियों में कानून का खौफ नहीं रहा। सबसे गंभीर मामला बाणगंगा क्षेत्र में हुआ। एक मल्टी की लिफ्ट में 10 वर्षीय मासूम से छेड़छाड़ की गई।

इसके अलावा विवाह समारोह में काम कर रही महिला से गंदी हरकत, शादी का झांसा देकर युवती का शोषण, अश्लील मैसेज और जान से मारने की धमकियों के मामले भी दर्ज किए गए। पुलिस ने सभी मामलों में जांच शुरू कर दी है।

बाणगंगा क्षेत्र में मानवता को झकझोर देने वाली घटना हुई। 10 वर्षीय बच्ची से मल्टी की लिफ्ट में छेड़छाड़ की गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सुमित मुकेश बंसल निवासी ग्राम बड़ोदिया कला, तहसील मालथौन जिला सागर, वर्तमान पता परदेशीपुरा के खिलाफ छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

पीड़ता दूसरी कक्षा में है और मां की तबीयत खराब होने के कारण कुछ दिन से बाणगंगा क्षेत्र में नानी के घर रह रही थी। 31 जनवरी की दोपहर कचरा डालकर लिफ्ट से ऊपर जा रही थी, उसमें पहले से मौजूद आरोपी ने गलत नीयत से छेड़छाड़ की। छात्रा किसी तरह लिफ्ट से निकलकर घर पहुंची और परिजन को पूरी घटना बताई।

परिजन मौके पर पहुंचे, जहां छात्रा ने आरोपी की पहचान की। शोर-शराबे के बीच आरोपी भागने लगा, जिसकी कुछ रहवासियों ने पकड़कर पिटाई कर दी। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

शादी में काम कर रही महिला से गंदी हरकत
हीरा नगर थाने में एक महिला ने शिकायत की शादियों में वेटर का काम करती है। एक शादी में रिसेप्शन में खाना लेने परिचित नानू पहुंचा और उससे गंदी हरकत करने लगा। उसकी पत्नी को यह बात बताई।

कुछ देर बाद नानू पहुंचा और गालियां देते हुए झूमाझटकी की, साथ ही पीड़िता के बेटे से मारपीट कर जान से खत्म करने की धमकी देकर फरार हो गया।

शादी का झांसा देकर शोषण

भंवरकुआं थाने में 27 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट की 2023 में मोहल्ले के युवक सचिन से दोस्ती हुई थी। उसने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक शोषण किया। शादी की बात कही तो बदनाम करने और जान से मरवाने की धमकी देकर इनकार कर दिया और फरार हो गया।

अश्लील मैसेज और जान से मारने की धमकी... खजराना थाने में एक महिला ने परिचित दीपेंद्र और उसकी पत्नी बॉबी के खिलाफ अश्लील मैसेज भेजने और धमकी देने का केस दर्ज कराया। इधर, द्वारकापुरी थाने में 27 वर्षीय युवती ने परिचित नितिन पर कोर्ट में चल रहे प्रकरण में राजीनामे को लेकर गालियां देने, मारपीट और जान से खत्म करने की धमकी देने की शिकायत की।

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 12 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 12 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 12 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 12 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 12 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 13 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 13 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 13 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 13 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 13 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 13 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 13 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 13 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 13 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 13 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 13 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 13 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 13 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 14 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!