मंडी में चाकू लहराकर धमकाया: सराफा में नगर निगम के सुपरवाइजर का सिर फोड़ा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित चोइथराम मंडी में गुरुवार को हुई घटना का वीडियो रविवार को सामने आया। वीडियो में आरोपी प्रवेश अपने परिचित को चाकू दिखाकर धमकाता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी दो दिन से संबंधित व्यक्ति को लगातार कॉल कर मिलने बुला रहा था। व्यापारियों के माध्यम से भी दबाव बनाया जा रहा था। नहीं मिलने पर वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी गई थी।
रविवार को जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पुलिस हरकत में आई। मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी प्रवेश के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
एडिशनल डीसीपी ने सुमित केरकटेटा ने पुष्टि करते हुए कहा वीडियो के आधार पर आरोपी प्रवेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। वीडियो में वह परिचित को चाकू दिखाकर धमका रहा है।
रिमूवल टीम पर हमला, सुपरवाइजर घायल- दूसरी घटना सराफा थाना क्षेत्र की है, जहां रविवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची रिमूवल टीम पर हमला हो गया। राजवाड़ा के पीछे लगने वाले साप्ताहिक बाजार में जब टीम फुटपाथ से सामान हटाने पहुंची तो एक दुकानदार और सुपरवाइजर में विवाद हो गया।
निलेश नामक दुकानदार का सामान सुपरवाइजर शुभम गर्दे ने उठाकर गाड़ी में रखा, तो दोनों के बीच बहस शुरू हो गई और आरोपी ने नुकीली वस्तु से शुभम के सिर पर हमला कर दिया। घायल अवस्था में शुभम सराफा थाने पहुंचा, जहां पुलिस ने उसका मेडिकल कराया। टीआई राजकुमार लिटोरिया के अनुसार मामले में जांच जारी है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
परिवार को धमकाने वाला फरार...इधर, एरोड्रम थाना क्षेत्र के बांगड़दा रोड पर कार सवार दंपति व उनकी दो वर्षीय बच्ची को डंडे से धमकाने का मामला चार दिन बाद भी ठंडा नहीं पड़ा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान तो कर ली, लेकिन वह अब तक फरार है।
संबंधित समाचार

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!