खबर
Top News

नेपाल में फिर मंडराया तबाही का खतरा: भूस्खलन से बनीं 2 झीलें; 2,500 लोग लापता, 320 भारतीय शामिल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 अगस्त 2026, 11:36 am
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली/काठमांडू।
नेपाल में बुधवार को आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बाद हालात अब भी गंभीर बने हुए हैं। नेपाल-चीन सीमा के पास भूस्खलन के कारण दो नई झीलें बन गई हैं।

इनमें से एक झील से लगातार पानी रिस रहा है, जबकि दूसरी में पानी बढ़ने के साथ उसका आकार भी लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में आसपास के इलाकों में एक बार फिर बाढ़ और भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है।

बुधवार को इसी इलाके में अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई थी। तेज बहाव अपने साथ कीचड़, रेत, बजरी और बड़ी-बड़ी चट्टानें लेकर निचले इलाकों तक पहुंचा था। कई इलाके मलबे में तब्दील हो गए और बड़ी संख्या में लोग इसकी चपेट में आए।

आपदा के बाद नेपाल और तिब्बत में स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। अब तक 633 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 2,500 लोग अभी भी लापता हैं। लापता लोगों में 320 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। वहीं, करीब 400 भारतीय नागरिक अब भी तिब्बत में फंसे हुए हैं।

अधिकारियों और राहत एजेंसियों की नजर अब भूस्खलन से बनी इन दोनों झीलों पर है। पहली झील से पानी का रिसाव जारी है, जबकि दूसरी झील में लगातार पानी जमा हो रहा है।

अगर दूसरी झील का जलस्तर तेजी से बढ़ा या उसका बांध टूटा, तो नीचे के इलाकों में दोबारा बड़े पैमाने पर बाढ़ आने का खतरा पैदा हो सकता है।

फिलहाल राहत और बचाव अभियान जारी है। प्रशासन झीलों में पानी के स्तर और बहाव पर लगातार नजर रख रहा है, ताकि स्थिति बिगड़ने पर प्रभावित इलाकों के लोगों को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके।

बाढ़ के बीच एक घर खड़ा रहा
नेपाल में आई अचानक बाढ़ के बीच एक घर पानी के तेज बहाव के बावजूद खड़ा रहा। आसपास का इलाका उफनते पानी में डूब गया और कई इमारतें व मलबा बहते दिखे। इस घर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वीडियो नेपाल में कहां का है, यह पता नहीं लगा।

घर की बालकनी में 3 लोग खड़े नजर आ रहे हैं। चारों तरफ तबाही के मंजर के बीच भी वे शांत दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में कीचड़ भरा बाढ़ का पानी डरावनी रफ्तार से इलाके में बहता दिख रहा है।

पानी अपने साथ इमारतों के ढांचे और मलबा बहा ले जा रहा है। हालांकि, चारों तरफ तेज पानी से घिरे रहने के बावजूद यह घर काफी हद तक सुरक्षित नजर आया।

संबंधित समाचार

28 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

28 पुलिसकर्मी सम्मानित:घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने से लेकर स्नैचिंग केस सुलझाने तक किया उत्कृष्ट काम; कमिश्नर ने किया पुरस्कृत

less than a minute ago
किसानों के लिए बडी खुशखबरी
Top News

किसानों के लिए बडी खुशखबरी:इंजीनियर डे पर मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; दिन में इतने घंटे बिजली देने की तैयारी

16 minutes ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम को IDA की मंजूरी
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम को IDA की मंजूरी:5 शर्तों के साथ मिलेगा मैदान; 5 एकड़ में बन रहा हाईटेक वॉटरप्रूफ डोम

26 minutes ago
पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन
Top News

पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन:कमिश्नर ने सुनी समस्याएं; अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

about 1 hour ago
जर्जर दीवार बनी काल
Top News

जर्जर दीवार बनी काल:9 साल की बच्ची की मौत; तेज बारिश के मलबे में दबी थी दो बच्चियां

about 1 hour ago
MP में 20 साल बाद बदलेगा बस परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में 20 साल बाद बदलेगा बस परिवहन का सिस्टम:इस दिन से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा

about 1 hour ago
नक्शा दरकिनार कर सड़क पर तान दी G+3 इमारत
Top News

नक्शा दरकिनार कर सड़क पर तान दी G+3 इमारत:गोकुल नगर में टीएनसीपी के स्वीकृत लेआउट का सरेआम उल्लंघन

about 1 hour ago
चल समारोह की राह में रोड़े
Top News

चल समारोह की राह में रोड़े:जेल रोड से गौराकुंड तक प्रशासनिक लापरवाही का आलम

about 1 hour ago
कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले
Top News

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:2031 तक जारी रहेंगे इतने हजार करोड़ के काम; इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी

about 2 hours ago
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई
Top News

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई:त्योहारों पर आस्था और सेहत से खिलवाड़; नामी किचनों में कॉकरोच, बिल्ली और सड़े-गले खाद्य पदार्थ मिले

about 2 hours ago
हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र
Top News

हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र:ट्रैफिक जाम में जिंदगी; जरूरत सब बराबर

about 2 hours ago
होर्डिंग्स पर सियासत
Top News

होर्डिंग्स पर सियासत:बीजेपी नेताओं के स्वागत द्वार देख भड़के कांग्रेस अध्यक्ष

about 2 hours ago
युवक को बंधक बनाकर लूटा
Top News

युवक को बंधक बनाकर लूटा:तीन बदमाशों ने पहले बीयर मंगवाई; फिर पीटकर मोबाइल-पर्स छीना,ऑनलाइन ट्रांसफर कराए रुपए

about 2 hours ago
जुए की फड़ पर पुलिस का छापा
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस का छापा:4 जुआरी गिरफ्तार; कैश और 6 बाइक जब्त

about 2 hours ago
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' से पहले संघ-भाजपा की बड़ी घेराबंदी
Top News

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' से पहले संघ-भाजपा की बड़ी घेराबंदी:मालवा में युवाओं को साधने आ रहे नितिन नबीन और मोहन भागवत

about 2 hours ago
200 साल पुराना ‘पिता-पुत्र’ मंदिर
Top News

200 साल पुराना ‘पिता-पुत्र’ मंदिर:जहां आमने-सामने विराजते हैं शिव और गणेश

about 2 hours ago
मोबाइल कंपनी ने फोड़ी नर्मदा पाइप लाइन हजारों घरों में जल संकट
Top News

मोबाइल कंपनी ने फोड़ी नर्मदा पाइप लाइन हजारों घरों में जल संकट

about 2 hours ago
गणेश चतुर्थी पर भक्तों ने मोदक के साथ ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

गणेश चतुर्थी पर भक्तों ने मोदक के साथ ग्रहण की महाप्रसादी

about 2 hours ago
राज्यस्तरीय बाइक चोर गैंग का खुलासा
Top News

राज्यस्तरीय बाइक चोर गैंग का खुलासा:रेकी के लिए सरदार बनकर घूमते थे; 4 आरोपी गिरफ्तार, 6 गाड़ी बरामद

about 2 hours ago
शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी
Top News

शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी:डायरी में दर्द किया बयां; भाई ने पुलिस को सौंपे 4 पन्ने

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!