खबर
Top News

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक का निधन: एम्स अस्पताल में ली अंतिम सांस; 2013 में दर्ज की थी ऐतिहासिक जीत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 नवंबर 2026, 1:37 pm
शेयर करें:
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक का निधन

खुलासा फर्स्ट, बैतूल।
आमला-सारनी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता चेतराम मानेकर का रविवार, 1 नवंबर 2026 की सुबह एम्स अस्पताल में निधन हो गया।

वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर से बैतूल जिले में शोक की लहर दौड़ गई।

राजनीतिक, सामाजिक और व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों सहित आम लोगों ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया।

2 नवंबर को निकलेगी अंतिम यात्रा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चेतराम मानेकर की अंतिम यात्रा सोमवार, 2 नवंबर को सुबह करीब 10 बजे बैतूल स्थित उनके निज निवास से निकलेगी।

अंतिम यात्रा गंज मोक्षधाम पहुंचेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

आमला विधानसभा से दो बार बने विधायक
चेतराम मानेकर बैतूल जिले की राजनीति में प्रभावशाली और जमीनी नेता के रूप में पहचाने जाते थे।

सरल स्वभाव और जनसेवा के लिए उनकी क्षेत्र में अलग पहचान थी। वे आमला विधानसभा सीट से दो बार विधायक चुने गए।

वर्ष 2008 में परिसीमन के बाद सारनी क्षेत्र आमला विधानसभा में शामिल हुआ।

इसके बाद भाजपा ने उन्हें चुनाव मैदान में उतारा और उन्होंने करीब 29 हजार वोटों के अंतर से जीत दर्ज कर पहली बार विधानसभा में प्रवेश किया।

2013 में दर्ज की थी सबसे बड़ी जीत
वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में चेतराम मानेकर ने कांग्रेस प्रत्याशी को 39 हजार 602 वोटों के बड़े अंतर से हराया था।

यह जीत आमला विधानसभा क्षेत्र के चुनावी इतिहास की सबसे बड़ी जीत के रूप में दर्ज बताई जाती है। उनका यह रिकॉर्ड अब तक कायम रहा।

वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया और डॉ. योगेश पंडाग्रे को प्रत्याशी बनाया।

हालांकि, इसके बावजूद क्षेत्र में मानेकर का जनाधार और राजनीतिक प्रभाव बना रहा।

शिक्षा और जनसेवा के क्षेत्र में भी योगदान
विधायक रहते हुए उन्होंने शासकीय डॉ. अंबेडकर महाविद्यालय, आमला में दो बार जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली।

इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में भी उन्होंने महत्वपूर्ण कार्य किए। उनके निधन से बैतूल जिले ने एक वरिष्ठ राजनीतिक नेता को खो दिया है।

उनके समर्थकों और परिचितों में शोक का माहौल है।

संबंधित समाचार

किराए के कमरे में रहने वाले का हुआ यह हाल
Top News

किराए के कमरे में रहने वाले का हुआ यह हाल:बीमारी से मौत की आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

3 minutes ago
होटल के चेंबर में 4 लोगों की मौत
Top News

होटल के चेंबर में 4 लोगों की मौत:श्रीगंगा होटल में दिल दहलाने वाला हादसा, दो बचावकर्मियों की हालत खराब

4 minutes ago
वीडियो देखिये, MP को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करना संकल्प
Top News

वीडियो देखिये, MP को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करना संकल्प:स्थापना दिवस समारोह में बोले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय; पिछले 20-25 सालों में प्रदेश ने तेजी से की प्रगति

22 minutes ago
गलत दिशा से आने वालों पर लगेगी रोक
Top News

गलत दिशा से आने वालों पर लगेगी रोक:सफल रहा प्रयोग तो दूसरे चौराहों पर भी लागू होगी व्यवस्था; यातायात में बाधक स्पीड ब्रेकर हटाने की प्रक्रिया भी शुरू

36 minutes ago
नशीले इंजेक्शनों के नेटवर्क का खुलासा
Top News

नशीले इंजेक्शनों के नेटवर्क का खुलासा:2856 इंजेक्शन के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री की भगवान श्रीकृष्ण पर ऐसी टिप्पणी से विवाद
Top News

वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री की भगवान श्रीकृष्ण पर ऐसी टिप्पणी से विवाद:भीम आर्मी नेता ने नाराजगी जताते हुए लिया निशाने पर; कथाओं का बहिष्कार करने तथा विरोध प्रदर्शन की अपील

about 1 hour ago
रुपए का 'हालचाल' भी तो पूछो
Top News

रुपए का 'हालचाल' भी तो पूछो

about 1 hour ago
गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्य प्रदेश
Top News

गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्य प्रदेश

about 1 hour ago
प्रतिवादी के वकील के नाम जमीन बेचने की पॉवर ऑफ अटार्नी कैसे बन गई
Top News

प्रतिवादी के वकील के नाम जमीन बेचने की पॉवर ऑफ अटार्नी कैसे बन गई:मामला 150 करोड़ की मगरखेड़ा जमीन 9 करोड़ में बेचने का; भ्रष्ट आरक्षक फिरोज खान का भी कनेक्शन

about 1 hour ago
पता पूछते हुए चाचा-भतीजे को उठा ले गए बदमाश
Top News

पता पूछते हुए चाचा-भतीजे को उठा ले गए बदमाश:डंडों से पीटा; राहगीरों ने बचाया, तीन नामजद समेत अन्य पर FIR

about 2 hours ago
पटाखों के अवैध कारोबार और कार्बाइड गन पर नजर
Top News

पटाखों के अवैध कारोबार और कार्बाइड गन पर नजर:दीपावली से पहले पुलिस का विशेष अभियान

about 2 hours ago
प्रॉपर्टी विवाद में शराब ठेकेदार पर छोटे भाई ने किया हमला
Top News

प्रॉपर्टी विवाद में शराब ठेकेदार पर छोटे भाई ने किया हमला:बहन को उसका हक दिलाने की कीमत बड़े भाई ने चुकाई

about 2 hours ago
खेल मैदान में बन रहे स्कूल निर्माण का विरोध
Top News

खेल मैदान में बन रहे स्कूल निर्माण का विरोध:रहवासियों ने जताई आपत्ति; शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

about 2 hours ago
गर्लफ्रेंड की सगाई बनी दुश्मनी की वजह
Top News

गर्लफ्रेंड की सगाई बनी दुश्मनी की वजह:युवक को अगवा कर पीटा; तीन चेक पर साइन करवाए, बैंक खाते से रुपए निकाले

about 2 hours ago
गोपुर थोक पटाखा मार्केट में 10 अवैध दुकानें सील
Top News

गोपुर थोक पटाखा मार्केट में 10 अवैध दुकानें सील:विजयवर्गीय, अग्रवाल, श्रीनाथ, बाबा और श्रीश्याम फायर वर्क्स नामों को लेकर भी उठे सवाल

about 2 hours ago
नशा मुक्ति केंद्र एक बार फिर चर्चा में
Top News

नशा मुक्ति केंद्र एक बार फिर चर्चा में:पहले भागे मरीज, अब मारपीट और मौत का दावा; भर्ती मरीजों की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर सवाल

about 2 hours ago
स्थापना दिवस पर उद्योगों और स्टार्टअप्स को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात
Top News

स्थापना दिवस पर उद्योगों और स्टार्टअप्स को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात:900 से अधिक MSME इकाइयों को 450 करोड़; 120 स्टार्टअप्स को 47.80 करोड़ की प्रोत्साहन राशि जारी

about 2 hours ago
दीपोत्सव के इंतजार में महकने लगे घर-आंगन और बाजार
Top News

दीपोत्सव के इंतजार में महकने लगे घर-आंगन और बाजार:खुशियों के स्वागत की तैयारियां शुरू

about 2 hours ago
गांजे की तस्करी का खुलासा
Top News

गांजे की तस्करी का खुलासा:पेंट के डिब्बों के बीच छिपाई थी 28 बोरियां; कंटेनर चालक सहित दो गिरफ्तार, करोड़ों का नशा जब्त

about 2 hours ago
छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Top News

छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी; घटना से हॉस्टल में हड़कंप मच गया

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!