यह सितारा क्रिकेटर जल्द बंधेगा परिणय सूत्र में: जानिये किस मॉडल को दे बैठे अपना दिल; शादी की तारीख का अभी इंतजार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, पटना।
टी-20 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान टीम इंडिया के ओपनर और बिहार के क्रिकेटर ईशान किशन की शादी की चर्चा तेज हो गई है। उनके दादा अनुराग पांडेय ने बताया कि ईशान की गर्लफ्रेंड जयपुर की मॉडल अदिति हुंडिया हैं।
जयपुर की रहने वाली अदिति हैं गर्लफ्रेंड
ईशान के दादाजी ने एक इंटरव्यू में कहा है कि ईशान जिससे भी शादी करेगा, मुझे स्वीकार है। अदिति उसकी गर्लफ्रेंड हैं। जयपुर की रहने वाली हैं और मॉडलिंग की दुनिया में पहचान बना रही हैं। मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। जो ईशान की पसंद है, हम उसी पर तैयार हैं।
अब अफेयर की हुई पुष्टि
इस बयान के बाद क्रिकेट और बॉलीवुड गलियारों में उनके अफेयर की पुष्टि हो गई। बताया जा रहा है कि टी-20 वर्ल्ड कप के बाद ईशान शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि, अभी शादी की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं हुई है।
जानिये कौन हैं अदिति
अदिति पेशे से मॉडल हैं और मिस डीवा 2018 की विजेता रह चुकी हैं। इसके अलावा फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। सोशल मीडिया पर भी वह काफी सक्रिय हैं। उनके पिता जयपुर में व्यवसायी हैं। ईशान और अदिति का अफेयर 2019 आईपीएल से चर्चा में था। स्टैंड में अदिति की मौजूदगी और सोशल मीडिया पर हल्के-फुल्के इंटरैक्शन ने रिश्ते की अफवाहों को हवा दी।
दादाजी ने किया खुलासा
शनिवार शाम को ईशान के दादा अनुराग पांडेय अपने गांव औरंगाबाद पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ईशान की एक दोस्त हैं, अदिति। दोनों काफी समय से जानते हैं। परिवार में भी इस पर चर्चा हुई है। जो ईशान की पसंद है, हम तैयार हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अदिति ने उनका इंटरव्यू देखा था और उनकी खूब तारीफ की थी।
क्रिकेट करियर और वापसी
ईशान किशन पिछले डेढ़ साल से टीम इंडिया से बाहर थे। कॉन्ट्रैक्ट और टीम सिलेक्शन की चुनौतियों के बीच अब उन्होंने जोरदार कमबैक किया है। टी-20 मुकाबलों में उनका बल्ला लगातार चलता नजर आ रहा है। ईशान ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाया है। वे बचपन से क्रिकेट के दीवाने रहे और स्कूल छोड़कर भी खेल के प्रति जुनून बनाए रखा। कोच और पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में उनका टैलेंट निखरा और अंडर-19 टीम की कप्तानी उन्हें मिली।
निजी जीवन
ईशान को दोस्त ‘डेफिनेट’ कहकर बुलाते हैं। क्रिकेट के अलावा उन्हें टेबल टेनिस और बिलियर्ड्स का भी शौक है। वे एडम गिलक्रिस्ट, राहुल द्रविड़ और एमएस धोनी के बड़े प्रशंसक हैं। टी-20 मुकाबले के बीच ईशान किशन की निजी जिंदगी की खबरें भी सुर्खियों में हैं। अब क्रिकेट प्रेमियों के साथ-साथ फैंस को यह भी इंतजार है कि आगामी मैच में उनका प्रदर्शन कैसा रहेगा।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!