कैग की रिपोर्ट में ये रेलवे स्टेशन अव्वल: 512 स्टेशनों के ऑडिट में इतने खरे उतरे; कई जगह मिलीं कमियां
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देशभर के रेलवे स्टेशनों को आधुनिक और यात्री सुविधाओं से लैस करने के दावों के बीच नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की ऑडिट रिपोर्ट ने जमीनी स्थिति सामने रखी है। देश के 16 रेलवे जोन के 512 चयनित गैर-उपनगरीय रेलवे स्टेशनों की जांच में सिर्फ 54 स्टेशन ऐसे मिले, जहां ऑडिट में जांची गई न्यूनतम जरूरी सुविधाओं में कोई कमी नहीं पाई गई। मध्यप्रदेश से इंदौर रेलवे स्टेशन इस सूची में शामिल है।
इंदौर स्टेशन ने पूरी की न्यूनतम सुविधाओं की कसौटियां
कैग की रिपोर्ट के मुताबिक इंदौर उन 54 स्टेशनों में शामिल है, जहां जांची गई न्यूनतम आवश्यक यात्री सुविधाओं में कोई कमी नहीं मिली। एनएसजी-2 श्रेणी के कुल 8 स्टेशन इस सूची में शामिल हैं। इनमें आगरा कैंट, इंदौर, जयपुर, कोटा, नागपुर, नासिक रोड, पाटलिपुत्र और टाटानगर शामिल हैं।
भोपाल-जबलपुर समेत एमपी के कई स्टेशनों पर खामियां
ऑडिट में मध्यप्रदेश के भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर और रतलाम रेलवे स्टेशनों पर न्यूनतम आवश्यक सुविधाओं से जुड़ी कमियां सामने आई हैं। इससे यात्री सुविधाओं को लेकर रेलवे के सामने सुधार की जरूरत भी उजागर हुई है।
छह श्रेणियों में बांटे गए स्टेशन
कैग के अध्ययन में गैर-उपनगरीय रेलवे स्टेशनों को एनएसजी-1 से एनएसजी-6 तक छह श्रेणियों में बांटा गया था। इसी आधार पर स्टेशनों पर उपलब्ध न्यूनतम जरूरी सुविधाओं और व्यवस्थाओं का ऑडिट किया गया।
512 में सिर्फ 54 स्टेशनों का सभी जांची गई सुविधाओं में खरा उतरना रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं की मौजूदा स्थिति को लेकर महत्वपूर्ण तस्वीर सामने रखता है। इनमें इंदौर का शामिल होना शहर के रेलवे स्टेशन के लिए सकारात्मक उपलब्धि माना जा रहा है।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!