इस नेता पर किसानों को पिस्टल दिखाकर धमकाने का आरोप: पुलिस ने दर्ज किया मामला
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
जिले के महिदपुर क्षेत्र में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य और जिला पंचायत प्रतिनिधि प्रताप सिंह गुर पर किसानों को पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति हाथ में पिस्टल लिए दिखाई दे रहा है। पुलिस ने शिकायत और वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खेत पर जेसीबी से खाई खोदने को लेकर विवाद
शिकायत के अनुसार, 18 जून की शाम करीब 6:30 बजे ग्राम डेलची बुजुर्ग निवासी गोविंद सेन ईसनखेड़ी तिराहे के पास स्थित अपने खेत पर भूसा भरने गए थे।
इसी दौरान प्रताप सिंह गुर अपने दो साथियों और एक जेसीबी मशीन के साथ वहां पहुंचे और खेत के पास खाई खुदवाना शुरू कर दिया। गोविंद सेन और उनके भाई ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया।
परिवार पहुंचा तो पिस्टल दिखाने का आरोप
गोविंद सेन ने अपने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद उनके पिता और अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विवाद बढ़ने पर प्रताप सिंह गुर ने कथित तौर पर कमर से पिस्टल निकालकर परिवार की ओर तान दी और जान से मारने की धमकी दी।
वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने उसका संज्ञान लिया। पुलिस का कहना है कि शिकायत और उपलब्ध वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वीडियो की सत्यता और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
कांग्रेस नेता ने आरोपों से किया इनकार
प्रताप सिंह गुर ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि विवाद जमीन की सीमा निर्धारण (नपती) को लेकर था। उनके अनुसार, उनकी जमीन पर दूसरे पक्ष ने एंगल गाड़ दिए थे, जिन्हें हटाने के लिए जेसीबी बुलाई गई थी।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष ने उन्हें धमकाया और राजनीतिक साजिश के तहत उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। प्रताप सिंह गुर का दावा है कि यह कार्रवाई भाजपा नेताओं के दबाव में कराई गई है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!