खबर
Top News

चढ़ावे के चोर बचेंगे नहीं: एसआईटी रिपोर्ट में मंदिर ट्रस्ट पर कई सवाल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 जून 2026, 2:40 pm
शेयर करें:
चढ़ावे के चोर बचेंगे नहीं

अयोध्या : राम मंदिर चढ़ावा चोरी, एसआईटी रिपोर्ट आज, लूट का होगा हिसाब..!

एसआईटी ट्रस्ट के खिलाफ सख्त, जांच पूरी होने तक ट्रस्ट पदाधिकारियों को अयोध्या न छोड़ने का आदेश

चढ़ावा व दान चोरी मामले पर प्रधानमंत्री कार्यालय की भी नजर, सख्त एक्शन के संकेत

दान चोरी का मामला हाईकोर्ट पहुंचा, लखनऊ बेंच में सुनवाई आज, सीबीआई जांच व कैग ऑडिट की मांग

सिंधी समाज ने 200 किलो चांदी की थी दान, अब तक नहीं मिला हिसाब, न रसीद…कहां गई चांदी की ईंटें?

कांग्रेस अध्यक्ष बोले- 5 हजार करोड़ का है घोटाला, सपा बता रही 1200 करोड़ की लूट, अखिलेश को जांच पर भरोसा नहीं

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट…इंदौर।
उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के कहे मुताबिक आज ‘दूध का दूध-पानी का पानी' का दिन आ गया। एसआईटी ने दान व चढ़ावा चोरी की शुरुआती रिपोर्ट तैयार कर ली है। तीन सदस्यीय जांच दल ने करीब 150 लोगों से पूछताछ कर 140 पेज की रिपोर्ट बनाई है।

ये रिपोर्ट आज दोपहर मुख्यमंत्री योगी को सौंपी जाएगी। एसआईटी अयोध्या से लखनऊ रवाना हो गई है, लेकिन मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों को हिदायत दे गई कि जब तक जांच पूर्ण न हो तब तक कोई अयोध्या न छोड़े। मामला अब हाईकोर्ट पहुंच गया है।

कोर्ट की लखनऊ बेंच में आज सुनवाई होगी। विपक्ष जबरदस्त रूप से हमलावर हो गया है और उसने 1200 से 5 हजार करोड़ तक के घोटाले का आरोप लगाया है। जांच दल ने अपनी रिपोर्ट में ट्रस्ट के पदाधिकारियों पर सवालिया निशान लगाया है।

एसआईटी की तरफ से अब एफआईआर की तैयारी है, जिसमें रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू का नाम अहम है। एसआईटी की जांच का दायरा भी अब बढ़ गया है। जांच अब दान, चढ़ावे की राशि से आगे जमीन खरीदी व निर्माण सामग्री की खरीदी से जुड़ गई है। पूरे मामले पर प्रधानमंत्री कार्यालय की सीधी नजरें लगी हुई हैं और मुद्दा अब उत्तरप्रदेश की सीमाओं को लांघता नजर आ रहा है।

ए सआईटी को जांच में घोर लापरवाही सामने आई है। जांच में ट्रस्ट में पारदर्शिता व सुरक्षा में खामियां साफ नजर आईं। नोटों की गिनती व्यवस्था में भी खामी नोटिस की गई। कर्मचारियों की चेकिंग में लापरवाही, ड्रेस कोड व निगरानी में भी जबरदस्त लापरवाही सामने आई है।

ट्रस्ट के कक्ष तक राशि पहुंचाने की व्यवस्था भी चाकचौबंद नहीं थी। नोट गिनना एसबीआई के जिम्मे था, लेकिन उन्होंने ये काम वाराणसी की एक निजी एजेंसी को ठेके में दे दिया।

एजेंसी ने स्थानीय लोगों को काम पर रख लिया, जिनकी जांच की कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं थी। एसआईटी ने एसबीआई के छह अधिकारियों व कर्मचारियों से भी पूछताछ की।

एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद इस बात का शोर है कि चढ़ावे के चोर बचेंगे नहीं..! योगी एक्शन लेंगे, इंसाफ होगा। सबकी नजरें इस पर हैं कि रिपोर्ट तैयार, कितने गुनाहगार हैं? क्या रामद्रोहियों पर गिरेगी गाज?

विश्व हिंदू परिषद के मुखिया आलोक कुमार ने भी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की, लेकिन कांग्रेस को इससे दूर रहने की हिदायतें भी दीं। उधर, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ये कहकर सनसनी फैला दी है कि राम मंदिर के नाम पर 5 हजार करोड़ का घोटाला हुआ है।

खड़गे ने सवाल किया कि क्या लूट के लिए मंदिर बनाया था?, जो राम नाम जपना पराया माल अपना के हिसाब से हुआ। सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने 1200 करोड़ की लूट बताते हुए पूछा कि 2 किलो सोने की गदा कहां गई?

पूरे मामले को सबसे पहले सामने लाने वाले सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने संशय प्रकट किया कि क्या एसआईटी निष्पक्ष जांच करेगी? उन्होंने कहा कि भाजपा ने ये साबित कर दिया कि धर्म से ज्यादा धन से प्यार है। इस सबसे सनातन परंपरा को ठेस पहुंची है।

जांच पूरी होने तक अयोध्या न छोड़ें ट्रस्ट के लोग-एसआइटी... एसआईटी ने राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों और मंदिर के अधिकारियों को अयोध्या न छोड़ने के निर्देश दिए हैं कि वे जांच पूरी होने तक रामलला की नगरी न छोड़ें।

तीन सदस्यीय एसआईटी द्वारा यह निर्देश रविवार को लखनऊ रवाना होने से पहले जारी किए गए। जांच दल ने ट्रस्ट के अधिकारियों और जांच से जुड़े अन्य व्यक्तियों से पूछताछ से संबंधित दैनिक जांच रिपोर्टों को डिजिटल रूप में सहेज लिया है और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रस्तुत करने से पहले रिपोर्ट को अंतिम रूप दिया जाएगा।

सूत्रों की मानें तो सीएम योगी को रोजाना जांच रिपोर्ट भेजी जा रही थी। एसआईटी की जांच केवल कथित धन के गबन तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि इसमें मंदिर ट्रस्ट द्वारा विभिन्न चरणों में जमीन की खरीद और मंदिर के लिए निर्माण सामग्री की खरीद को भी शामिल किया गया है। मंदिर ट्रस्ट पर आरोप है कि उसने बाजार दर से अधिक कीमत पर जमीन खरीदी थी।

एक डिब्बे में 40 से 50 किलो ईंटें थीं
दान व चढ़ावे में चोरी की खबरों के बाद अब दानदाता व उनसे जुड़े लोग भी सामने आ रहे हैं। जिन लोगों ने आभूषण दिए थे उन्हें न रसीदें मिलीं, न कोई प्रमाण कि आभूषण का उचित उपयोग हुआ। 2021 में मुंबई के सिंधी समाज ने 200 किलो चांदी दान की थी।

डॉ. राजू मनवानी, अध्यक्ष विश्व सिंधी सेवा संगम ने ऑन कैमरा कहा कि चंपतराय जी को दी थी चांदी और उन्होंने रसीद बाद में देने का बोला था। एक-एक किलो की ईंटें दी थीं। एक डिब्बे में 40 से 50 किलो ईंट थी। हमें सिर्फ ये पता चल जाए कि उसका उपयोग सही जगह हुआ है या नहीं?

हम तो दान दे चुके थे और भूल गए थे, लेकिन जब ये सब मामला सामने आया तो समाज की मंशा है कि चांदी का हिसाब हो। समाज को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ पर भरोसा है कि वे उचित जवाब देंगे। ऐसे ही हीरे पन्ने के आभूषणों का मामला भी अब तक कागज पर ही नजर आ रहा है।

संबंधित समाचार

खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां
Top News

खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां:परिजन बोले- आधा दर्जन केस, फिर भी पुलिस ने आपसी विवाद बताकर काटी एनसीआर

8 minutes ago
नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल
Top News

नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल:घर में नशेड़ियों के जमावड़े का दावा

13 minutes ago
होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश
Top News

होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश:खाया जहर; वीडियो जारी कर किया चौंकाने वाला खुलासा

19 minutes ago
फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील पोस्ट
Top News

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील पोस्ट:फोटो एडिट कर किया वायरल

22 minutes ago
लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट
Top News

लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट:जानिए किस दिन आएगी 41वीं किस्त; खाते में सीधे आएंगे 1500 रुपए

32 minutes ago
चेन स्नेचिंग करने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार
Top News

चेन स्नेचिंग करने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार:सुनार भी धराया; 16 किमी तक 500 से अधिक कैमरों के जरिये आरोपियों तक पहुंची पुलिस

35 minutes ago
चलती कार में अचानक लगी आग
Top News

चलती कार में अचानक लगी आग:बाल-बाल बचे दो लोग

43 minutes ago
विंटेज कारों में निकली शाही शोभायात्रा
Top News

विंटेज कारों में निकली शाही शोभायात्रा:सीएम के साथ 41 राजघरानों के वंशज हुए शामिल; रानी दुर्गावती जयंती पर जुटा जनसैलाब

44 minutes ago
पोती ने दादा को बैट से पीटकर उतारा मौत के घाट
Top News

पोती ने दादा को बैट से पीटकर उतारा मौत के घाट

about 1 hour ago
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:डोडा चूरा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार; सप्लाई नेटवर्क की तलाश में पुलिस

about 1 hour ago
चरित्रहीन भी निकला ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी
Top News

चरित्रहीन भी निकला ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी:घर की छत से नहाती महिला का मोबाइल से बनाता था वीडियो

about 1 hour ago
रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए
Top News

रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए:नर्मदा-मालवा गंभीर लिंक परियोजना में लाखों के भ्रष्टाचार की बाढ़

about 1 hour ago
60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन
Top News

60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन:विवादित भूमि पर अनुमति का सवाल

about 1 hour ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज:मैच से पहले वेस्टइंडीज टीम ने की ये डिमांड

about 1 hour ago
सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी
Top News

सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी:दोस्ती के बाद बनाया शादी का दबाव; आरोपी हिरासत में

about 1 hour ago
सड़क पर उतरे छात्र
Top News

सड़क पर उतरे छात्र:टीचर पर लगाए ये गंभीर आरोप; DEO बोले- विभागीय जांच शुरू

about 2 hours ago
सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी
Top News

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी:50 से ज्यादा महिलाओं के बनाए आपत्तिजनक वीडियो; ASI-डॉक्टर और साध्वी भी हुई शिकार

about 2 hours ago
सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही
Top News

सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही:श्रीकृष्ण डायग्नोस्टिक सेंटर पर सील ठोंकने की मांग

about 2 hours ago
CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत
Top News

CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत:निलंबन की मांग खारिज; चुनाव आयोग से मांगा जवाब

about 3 hours ago
ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल
Top News

ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल:पक्का इंदौरी अखबार ‘खुलासा फर्स्ट’ को ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में मिला देश के गृहमंत्री का साथ

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!