क्लब में छलक रहे थे जाम: शबाब पर थी पार्टी; आधी रात को एसीपी की दबिश, चार दर्जन से ज्यादा युवक-युवतियां मिले, पुलिस ने किया सील
KHULASA FIRST
संवाददाता

रवीश राजेंद्र सिंह परिहार, खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में देर रात तक क्लबों में चल रही शराब पार्टियों पर आखिरकार पुलिस का शिकंजा कसना शुरू हो गया है। देर रात करीब 2 बजे विजयनगर एसीपी पराग सैनी ने पुलिस बल के साथ अरंडिया ब्रिज स्थित द ग्रेट एस्केप क्लब पर अचानक दबिश दी तो पूरे क्लब में हड़कंप मच गया।
कार्रवाई के दौरान क्लब में चार दर्जन से अधिक युवक-युवतियां खाना-पीना और शराब पार्टी करते मिले। मौके पर शराब की खाली और आधी भरी बोतलें, गिलास तथा अन्य सामग्री बरामद हुई।
जांच में क्लब प्रबंधन कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने क्लब संचालक संतोष नागरे और मैनेजर राहुल राठौर के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक कल रात्रि गश्त के दौरान एमआर-11 चौराहे पर मुखबिर से सूचना मिली थी कि अरंडिया ब्रिज स्थित द ग्रेट एस्केप क्लब में अवैध रूप से शराब पार्टी चल रही है। सूचना मिलते ही एसीपी पराग सैनी के निर्देशन में लसूड़िया थाना पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर क्लब पर दबिश दी। पुलिस के पहुंचते ही क्लब में मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई।
जांच के दौरान पुलिस ने क्लब के भीतर कई टेबलों पर शराब की खाली बोतलें और उनमें बची हुई शराब देखी। क्लब परिसर में बने कमरों में भी कई विजिटर ठहरे मिले। जब पुलिस ने मैनेजर राहुल राठौर से विजिटर रजिस्टर और ठहरे हुए लोगों का रिकॉर्ड मांगा तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।
जांच में यह भी सामने आया कि क्लब में मौजूद लोगों का समुचित रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं था। यही नहीं, क्लब में शराब परोसने के वैध लाइसेंस के संबंध में पूछताछ करने पर भी प्रबंधन संतोषजनक जवाब देने में विफल रहा।
इसी दौरान मैनेजर राहुल राठौर दस्तावेज लाने का बहाना बनाकर काउंटर की ओर गया और मौका मिलते ही वहां से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने मौके से विजिटर रजिस्टर, शराब की बोतलें, बिसलेरी बोतलों में रखी शराब आदि जब्त कर पंचनामा तैयार किया।
एसीपी पराग सैनी के मुताबिक प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि क्लब करीब छह माह से संचालित किया जा रहा था, लेकिन कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन नहीं कराया गया और न ही संबंधित नियमों का पालन किया गया।
क्लब प्रबंधन ने पुलिस आयुक्त द्वारा जारी आदेशों का उल्लंघन करते हुए बिना वैध अनुमति शराब परोसने का कार्य किया। मामले में लसूड़िया पुलिस ने क्लब संचालक संतोष नागरे और फरार मैनेजर राहुल राठौर के विरुद्ध धारा 223(ए) बीएनएस एवं 34(1) आबकारी का केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। फरार मैनेजर की तलाश की जा रही है, जबकि क्लब के संचालन से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
नौ कर्मचारी एक का भी सत्यापन नहीं
पुलिस ने क्लब में कार्यरत कर्मचारियों के संबंध में भी दस्तावेजों की जांच की। मौके पर नौ कर्मचारी कार्यरत मिले, लेकिन किसी का भी पुलिस सत्यापन नहीं कराया गया था।
पुलिस द्वारा सत्यापन संबंधी दस्तावेज मांगने पर क्लब प्रबंधन कोई रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं कर सका। वही बिना वैध लाइसेंस शराब परोसने, पुलिस सत्यापन नहीं कराने तथा नियमों का उल्लंघन करने के मामले में जांच की जा रही हैं। मामले पुलिस ने क्लब को सील कर दिया हैं।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!