भागीरथपुरा में मौत की खबर पर भारी असमंजस: परिजन ने किया खंडन घर के बाहर जुटी भीड़
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भागीरथपुरा में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बांबे हॉस्पिटल में उपचाराधीन एकनाथ सूर्यवंशी के निधन की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी। यह वही शख्स है, जिससे भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने अस्पताल जाकर मुलाकात की थी। हालांकि परिजन ने इस खबर को अफवाह करार दिया है।
परिजन का पक्ष "पिताजी वेंटिलेटर पर हैं, प्रार्थना करें’
भ्रामक खबरों के बीच एकनाथ सूर्यवंशी के पुत्र निलेश ने स्थिति स्पष्ट करते हुए फोन पर हुई चर्चा में बताया कि उनके पिता की स्थिति नाजुक है और वे फिलहाल वेंटिलेटर पर हैं। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, मौत की खबर झूठी और परिवार को मानसिक पीड़ा पहुंचाने वाली है।
नई बस्ती में हलचल और ‘संदेह' का घेरा
भले ही परिजन ने खंडन किया हो, लेकिन भागीरथपुरा की नई बस्ती कपिल कश्यप का निवास में दृश्य कुछ और ही कहानी बयां कर रहे थे। सुबह से ही यहां एकनाथ की बहनों और बहुओं का रुआंसे चेहरों के साथ आना-जाना लगा रहा। घर के बाहर सन्नाटे को चीरती कानाफूसी और बढ़ती भीड़ ने ‘असमंजस' की स्थिति को और गहरा कर दिया।
चर्चाओं का बाजार गर्म
क्षेत्र के रहवासियों और प्रत्यक्षदर्शियों में इस घटनाक्रम को लेकर भारी बेचैनी देखी गई। मौके पर मौजूद राजा कश्यप, ब्रजेश साहू, रानू मलोरिया, मनोहर यादव, मनोज यादव, ओमप्रकाश पाल, राजेश वर्मा, कार्तिक कैथवास, धर्मा ठाकुर और विजय कश्यप सहित बड़ी संख्या में लोगों के बीच इस बात को लेकर संशय बना हुआ था कि सच्चाई आखिर क्या है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!