चलती ट्रेन में लाखों की चोरी: चोर भी पकड़ा गया; अब गिरफ्तारी के श्रेय को लेकर दो विभाग आमने-सामने
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
अमरकंटक एक्सप्रेस में यात्री का साढ़े 10 लाख रुपये का कीमती सामान चोरी होने का मामला अब सिर्फ चोरी और बरामदगी तक सीमित नहीं रह गया है।
आरोपी की गिरफ्तारी और पूरा सामान बरामद होने के बाद रेलवे सुरक्षा बल ( आरपीएफ ) और शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के बीच श्रेय लेने की होड़ शुरू हो गई है। दोनों विभाग दावा कर रहे हैं कि आरोपी तक पहुंचने और उसे पकड़ने में उनकी अहम भूमिका रही।
ट्रेन में हुई चोरी, कुछ घंटों में खुल गया मामला
22 जून 2026 को इटारसी निवासी नीलेश मालपानी अपनी पत्नी के साथ अमरकंटक एक्सप्रेस के ए-2 कोच में रायपुर से इटारसी लौट रहे थे। सुबह जब ट्रेन जबलपुर से आगे बढ़ी तो उन्हें पता चला कि उनका पर्स चोरी हो गया है।
पर्स में एप्पल आईफोन, एयरपॉड, चार्जर, सोने के जेवर और नगदी सहित करीब 10.50 लाख रुपये का सामान रखा था। शिकायत मिलते ही जांच शुरू हुई और कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी रितेश आसवानी उर्फ कालू उर्फ अमित (40) को जबलपुर के सर्वोदय नगर स्थित उसके घर से पकड़ लिया गया। उसके कब्जे से चोरी गया पूरा सामान बरामद कर लिया गया।
रेल मदद एप से मिली शिकायत
आरपीएफ के अनुसार सुबह 5:50 बजे रेल मदद एप के जरिए चोरी की शिकायत प्राप्त हुई। शिकायतकर्ता नीलेश मालपानी से संपर्क कर जानकारी जुटाई गई। उन्होंने बताया कि चोरी गए बैग में सोने के जेवर, एप्पल मोबाइल, एयरपॉड और अन्य कीमती सामान था।
शुरुआती जांच में मोबाइल की अंतिम लोकेशन मदनमहल स्टेशन के आसपास मिली, जिसके बाद फोन बंद हो गया। आरपीएफ टीम ने जबलपुर, मदनमहल और सिहोरा स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिला।
एयरपॉड की लोकेशन बनी सबसे बड़ा सुराग
सुबह करीब 8 बजे शिकायतकर्ता ने आरपीएफ को बताया कि मोबाइल बंद है, लेकिन एयरपॉड सक्रिय हैं और उनकी लोकेशन गोहलपुर क्षेत्र के सर्वोदय नगर में दिखाई दे रही है।
इसके बाद आरपीएफ पोस्ट प्रभारी राजीव खरब और उनकी टीम सिविल ड्रेस में मौके पर पहुंची। लगातार लोकेशन ट्रैक करने के बाद सर्वोदय नगर की घनी बस्ती में एक मकान तक पहुंचा गया, जहां आरोपी रितेश आसवानी अपने घर में सोता हुआ मिला।
घर से बरामद हुआ पूरा सामान
कार्रवाई के दौरान चोरी गया पर्स, एप्पल आईफोन, एयरपॉड, चार्जर, सोने के आभूषण और नगदी बरामद की गई। RPF का दावा है कि आरोपी को पकड़ने के बाद उसे और बरामद सामान को जीआरपी के हवाले कर दिया गया।
यह सामान हुआ बरामद
कार्रवाई में बरामद सामान में एप्पल आईफोन, एयरपॉड और चार्जर, 3.30 लाख रुपये का सोने का हार, 1.50 लाख रुपये के सोने के टॉप्स, करीब 2.50 लाख रुपये कीमत की चार सोने की अंगूठियां, 45 हजार रुपये कीमत के सोने के टॉप्स, लगभग 2.50 लाख रुपये का सोने का ब्रेसलेट, 2 हजार रुपये नकद शामिल हैं।
जीआरपी का दावा- विशेष टीम ने की गिरफ्तारी
दूसरी ओर GRP ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि चोरी की सूचना मिलते ही विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने तकनीकी जांच और लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर गोहलपुर क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। जीआरपी अधिकारियों का कहना है कि उनकी टीम ने पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया और आरोपी से चोरी गया सामान बरामद किया।
श्रेय की जंग बनी चर्चा का विषय
एक ही मामले में आरपीएफ और जीआरपी के अलग-अलग दावों ने पूरे घटनाक्रम को चर्चा का विषय बना दिया है। आरपीएफ का कहना है कि एयरपॉड की लोकेशन के आधार पर उसकी टीम आरोपी तक पहुंची और उसे पकड़कर जीआरपी को सौंपा। वहीं जीआरपी खुद को कार्रवाई का मुख्य सूत्रधार बता रही है।
हालांकि दोनों एजेंसियों के दावों के बीच सबसे बड़ी राहत यह रही कि यात्री का पूरा सामान सुरक्षित बरामद हो गया और आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।
यात्री ने दोनों एजेंसियों का जताया आभार
शिकायतकर्ता नीलेश मालपानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भारतीय रेलवे, आरपीएफ और जीआरपी का धन्यवाद करते हुए लिखा कि शिकायत के बाद जिस तेजी और पेशेवर तरीके से कार्रवाई की गई, वह सराहनीय है।
उन्होंने बताया कि इटारसी पहुंचने से पहले ही उन्हें सूचना मिल गई थी कि चोरी गया पूरा सामान बरामद कर लिया गया है। मालपानी ने कहा कि इस कार्रवाई से रेलवे और सुरक्षा एजेंसियों के प्रति उनका भरोसा और मजबूत हुआ है।
संबंधित समाचार

लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट:जानिए किस दिन आएगी 41वीं किस्त; खाते में सीधे आएंगे 1500 रुपए

चेन स्नेचिंग करने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार:सुनार भी धराया; 16 किमी तक 500 से अधिक कैमरों के जरिये आरोपियों तक पहुंची पुलिस

चलती कार में अचानक लगी आग:बाल-बाल बचे दो लोग

विंटेज कारों में निकली शाही शोभायात्रा:सीएम के साथ 41 राजघरानों के वंशज हुए शामिल; रानी दुर्गावती जयंती पर जुटा जनसैलाब

पोती ने दादा को बैट से पीटकर उतारा मौत के घाट

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:डोडा चूरा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार; सप्लाई नेटवर्क की तलाश में पुलिस

चरित्रहीन भी निकला ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी:घर की छत से नहाती महिला का मोबाइल से बनाता था वीडियो

रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए:नर्मदा-मालवा गंभीर लिंक परियोजना में लाखों के भ्रष्टाचार की बाढ़

60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन:विवादित भूमि पर अनुमति का सवाल

भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज:मैच से पहले वेस्टइंडीज टीम ने की ये डिमांड

सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी:दोस्ती के बाद बनाया शादी का दबाव; आरोपी हिरासत में

सड़क पर उतरे छात्र:टीचर पर लगाए ये गंभीर आरोप; DEO बोले- विभागीय जांच शुरू

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी:50 से ज्यादा महिलाओं के बनाए आपत्तिजनक वीडियो; ASI-डॉक्टर और साध्वी भी हुई शिकार

सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही:श्रीकृष्ण डायग्नोस्टिक सेंटर पर सील ठोंकने की मांग

CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत:निलंबन की मांग खारिज; चुनाव आयोग से मांगा जवाब

ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल:पक्का इंदौरी अखबार ‘खुलासा फर्स्ट’ को ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में मिला देश के गृहमंत्री का साथ

अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत:200 लोग क्वारंटीन; सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब टूटने से फैली दहशत, जानिए कितना है खतरनाक

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र:की ये मांग; आंदोलन और भूख हड़ताल का भी किया जिक्र

नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर धरने पर बैठे; काम बंद करने की दी चेतावनी

सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज:कहा- मुख्यमंत्री बनते ही पता चला इतनी भारी मार पड़ती है; लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!