चिड़ियाघर के पार्किंग से हुई चोरी का 24 घंटे में खुलासा: संयोगितागंज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 10.75 लाख के जेवरात किए बरामद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चिड़ियाघर के सामने कार पार्किंग से लाखों रुपए के जेवरात चोरी करने वाले आरोपी को संयोगितागंज पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से करीब 10 लाख 75 हजार रुपए कीमत के सोने व डायमंड के जेवरात बरामद किए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक 20 जनवरी को फरियादी नरेश जैन (65) निवासी एमजी रोड परिवार के साथ चिड़ियाघर घूमने आए थे। इस दौरान पार्किंग में खड़ी उनकी कार में रखे जेवरात (सोने का ब्रेसलेट लगभग 53 ग्राम, एक डायमंड पेंडल, दो सोने की अंगूठियां और एक मोती) चोरी हो गए।
मामले में पुलिस द्वारा केस दर्ज कर विशेष टीम गठित की गई, जिसने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना पर नौलखा क्षेत्र से आरोपी नंदकिशोर बाघ (42) निवासी बड़ी भमोरी, विजय नगर को पकड़ा। तलाशी में उसके पास प्लास्टिक की डिब्बी में चोरी के सभी जेवरात मिले।
पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी को पकड़ने में टीआई केपी यादव, एसआई तुलसीराम रघुवंशी, प्रधान आरक्षक सचिन शर्मा, आरक्षक राघवेंद्र, श्यामू और क्राइम ब्रांच के आरक्षक मोहन की अहम भूमिका रही।
संबंधित समाचार

अब तक सैकड़ों मकान बदल चुके हैं व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स में:सुप्रीम कोर्ट को इंदौर से क्या जानकारी जाएगी

पश्चिमी रिंग रोड, मांग पूरी नहीं तो काम नहीं:किसान फिर सड़क पर; करणी सेना भी साथ

रेडिसन चौराहे पर तेज रफ्तार का कहर:दो कारें भिड़ी; दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त, जनहानि नहीं

वारदात के लिए घूम रहे दो बदमाश चाकू सहित गिरफ्तार:ऑपरेशन क्लीन में लसूड़िया पुलिस ने देर रात की कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!