बरात में झगड़े के बाद जान बचाकर भागे थे युवा: फिर भी चली गई जान; घायल युवक के हुए कथन, अब टक्कर मारने के एंगल पर जांच
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तीन दिन पहले देर रात मानपुर थाना क्षेत्र में हुई दो युवकों की संदिग्ध मौत में शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में सड़क दुर्घटना की ही पुष्टि हुई है। वहीं, पुलिस ने घायल तीसरे युवक के कथन लिए तो वह चाकूबाजी की बात कह रहा है। हालांकि पुलिस को ये जरूर पता चला है कि तीनों बरात में गए थे।
वहां झगड़ा और चाकूबाजी होने पर जान बचाकर भागे थे। अब जांच इस बिंदु पर की जा रही है कि कहीं हमलावरों ने पीछा करते हुए उनकी गाड़ी को टक्कर तो नहीं मार दी। पुष्टि होने पर इंटेशन के हिसाब से संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि 28 अप्रैल की रात करीब 12 बजे जानापाव मंदिर से 4 किलोमीटर दूर शमशान घाट वाले रास्ते पर खून से लथपथ तीन युवक पड़े थे।
एंबुलेंस के पहुंचने तक दो गंभीर घायल युवकों शैलेंद्र पिता बाबूलाल (30) निवासी ग्राम कुवाली (मानपुर) और अतुल पिता संतोष मकवाना (19) निवासी ग्राम जामली (बड़गोंदा) की मौत हो गई थी। इसके चलते तीसरे घायल बलराम पिता जयराम (22) निवासी ग्राम थरलाई (मानपुर) को एंबुलेंस ने इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस को शवों के पास से चाकू भी मिला था। इसके चलते मामला संदिग्ध लग रहा था।
सीसीटीवी कैमरों और सीडीआर की चल रही जांच
मानपुर टीआई महेंद्र मकासरे के अनुसार घायल बलराम के बयान लिए तो उसने बताया कि वह शैलेंद्र और अतुल के साथ बरात में शामिल होने बड़गोंदा थाना क्षेत्र गया था। वहां कुछ लोगों से झगड़ा हो गया था। इस दौरान चाकूबाजी भी हुई थी। वे लोग एक बाइक पर वहां से बचकर भाग निकले।
इसके बाद उसे कुछ याद नहीं। टीआई मकासरे के अनुसार बलराम तो साथियों के चाकूबाजी में घायल होने की बात कह रहा है, जबकि शार्ट पीएम रिपोर्ट में चोटों की प्रकृति दुर्घटना वाली बताई जा रही है। फिलहाल मामला जांच में है।
घटना के समय के हिसाब से आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और सीडीआर की जांच की जा रही है। बलराम से चाकू के बारे में भी पूछा जा रहा है। अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। जो साक्ष्य सामने आएंगे गंभीरता से जांच के बाद संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!