जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा: सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जमीन महिला ने बेची, रकम उसके बैंक खाते में जमा हुई, लेकिन आरोप है कि खाते पर कब्जा गौतमपुरा नाका निवासी हिस्ट्रीशीटर शहजाद और उसके बेटे सोहेल ने जमा लिया। पीड़िता का आरोप है कि दोनों ने उसके बैंक खाते में अपना मोबाइल नंबर जुड़वाकर उसके नाम से एटीएम कार्ड, चेकबुक और पासबुक बनवा ली और जमीन बिक्री से मिली रकम निकाल ली।
न्याय के लिए एक साल से थाने और अधिकारियों के चक्कर काट रही महिला ने ग्रामीण डीआईजी मनोज कुमार सिंह को शिकायत की है। डीआईजी ने एसडीओपी और थाना प्रभारी को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
देपालपुर के भेरूमठ निवासी संगीता बाई पति मोहन (40) ने शिकायत में शहजाद पिता शरीफ और उसके बेटे सोहेल पिता शहजाद पर धोखाधड़ी और जालसाजी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
महिला के मुताबिक आरोपियों ने उसके बैंक खाते में अपना मोबाइल नंबर जुड़वा लिया। इसके बाद उसके नाम से जारी एटीएम कार्ड, चेकबुक और पासबुक भी अपने पास रख लिए। आरोप है कि जमीन बेचने के बाद खाते में जमा हुई रकम को इसी तरह निकाल लिया गया।
टीआई बोलीं सहमति नहीं बनी तो दर्ज होगा केस
पीड़िता का कहना है कि वह आरोपियों के खिलाफ एफआईआर चाहती है, ताकि मामले की विधिवत जांच हो और उसे न्याय मिल सके। वहीं, थाना प्रभारी मीना कर्णावत का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही है।
यदि सहमति नहीं बनती है तो एफआईआर दर्ज की जाएगी। अब सवाल यह है कि जमीन बिक्री की रकम से जुड़े इस गंभीर आरोप में जांच पूरी कर पुलिस कब तक स्पष्ट कार्रवाई करती है। फिलहाल, आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और मामले में आगे की पुलिस कार्रवाई का इंतजार है।
एफआईआर दर्ज होने का इंतजार
पीड़िता का कहना है कि वह एक साल से देपालपुर थाने में शिकायत कर रही है, लेकिन उसे एफआईआर दर्ज होने का इंतजार है। पीड़िता ने मामले में इंदौर ग्रामीण आईजी अनुराग, डीआईजी मनोज कुमार सिंह, एसपी राजेंद्र वर्मा और एडिशनल एसपी राज कृष्णा तक शिकायत पहुंचाई।
इसके बाद परसों वह डीआईजी मनोज कुमार सिंह जनविश्वास कार्यक्रम के तहत देपालपुर थाने पहुंचे तो महिला ने जनसंवाद के दौरान दोबारा अपनी बात रखी। डीआईजी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीओपी संघप्रिय सम्राट और थाना प्रभारी मीना कर्णावत को समयबद्ध जांच कर अपराध पंजीबद्ध करने के निर्देश दिए।
संबंधित समाचार

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे

पड़ोसी देश में सियासी संकट:इस प्रांत में इमरजेंसी और गवर्नर शासन का दावा; पूर्व पीएम की रिहाई के लिए सीएम निकाल रहे थे मार्च

काम दिलाने के बहाने हिंदू महिला से दुष्कर्म:पीडि़ता को बंधक बना रखा था आरोपी ने

मां बगलामुखी के दर्शन के लिए निकले दोस्तों की बाइक हादसे का शिकार:सड़क किनारे खड़े कंटेनर में घुसी; 2 की मौत

खाकी पर कार्रवाई या दबाव में फैसला:थाने में नेताओं-पुलिस की भिड़ंत के बाद बड़ा सवाल

राजधानी के प्रदर्शन में शामिल होंगे एमपी के नेता:सीईसी के इस्तीफे की मांग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!