तांत्रिक ने हड़पे छह लाख रुपए और सोने के जेवर: इलाज के नाम पर झांसे में आई विवाहिता; घर से लापता
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बाणगंगा थाना क्षेत्र के खरचा इलाके में कथित तांत्रिक ने भागीरथपुरा निवासी विवाहिता को तंत्र-मंत्र और इलाज के नाम पर झांसे में लेकर छह लाख रुपए व सोने के जेवर हड़प लिए तथा फरार हो गया।
आरोप है तांत्रिक महिला को मानसिक रूप से प्रभावित कर उसके घर में रखे करीब छह लाख रुपए नकद और लगभग पांच तोला सोने के जेवर ले उड़ा है। तांत्रिक का महिला के घर में आना-जाना था और परिवार के कार्यक्रमों, यहां तक कि जन्मदिन समारोह में भी शामिल हो चुका था।
पति लाइनमैन, दो बच्चों की मां है पीड़िता: फरियादी अरुण कौशल ने बताया शादी करीब 18 वर्ष पहले खरचा निवासी रीना कौशल से हुई। भागीरथपुरा में रहते हैं। एमपीईबी में लाइनमैन हैं।
एक बेटा तथा एक बेटी हैं। रीना को वर्षों से पेट दर्द की समस्या थी, जिसके इलाज के लिए कई डॉक्टरों को दिखाया गया लेकिन राहत नहीं मिल रही थी।
इलाज के बहाने मायके गई, पैसे की मांग की: अरुण ने बताया दिसंबर में रीना ने इलाज के लिए मायके खरचा जाने की बात कही।
मायके पहुंचने के कुछ दिनों बाद रीना ने फोन कर 55 हजार रुपए की जरूरत बताई। साली के खाते में ऑनलाइन 20 हजार रुपए ट्रांसफर किए। जनवरी में रीना लौट आई थी।
2 फरवरी को घर से लापता हुई रीना
मामले में मोड़ 2 फरवरी को आया, जब दोनों बच्चे स्कूल से लौटे तो घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला। बड़ी बेटी परी ने यह जानकारी दादी को दी, जिन्होंने अरुण और छोटे भाई अंतिम को फोन किया। अरुण ड्यूटी में व्यस्त होने के कारण घर नहीं पहुंच सके। अंतिम पहुंचा और इलाके में भाभी की तलाश शुरू की।
अलमारी खुली मिली, नकद और सोना गायब
अरुण ने घर की अलमारी खोली तो उसमें रखे करीब छह लाख रुपए नकद और पांच तोला सोना गायब मिला। चौंकाने वाली बात यह रही कि अलमारी की चाबी उसमें लगी थी जबकि अरुण का कहना है अलमारी की केवल एक ही चाबी थी, जो उनके पास रहती थी।
सीसीटीवी में ऑटो और बाइक सवार के साथ जाती दिखी महिला
सीसीटीवी फुटेज में रीना ऑटो से जाती हुई दिखी जो सीधे रेलवे स्टेशन पहुंचा। कुछ देर बाद रीना रेलवे स्टेशन से निकलकर बाइक सवार युवक के साथ रवाना हो गई। महिला और युवक की अंतिम लोकेशन मधुमिलन क्षेत्र तक ट्रेस की गई, जिसके बाद कोई सुराग नहीं मिला।
स्थानीय युवती ने किया खुलासा- युवक है तांत्रिक
अरुण ने पत्नी के मायके से जानकारी जुटाने की कोशिश की तो इलाके की एक युवती ने बताया बाइक पर महिला को ले जाने वाला युवक तांत्रिक है, जिसे क्षेत्र में ‘मस्तान बाबा’ के नाम से जाना जाता है। इलाज और तंत्र-मंत्र के नाम पर कई महिलाओं और युवतियों से मोटी रकम वसूल चुका है।
मोबाइल से खुले कई राज, जन्मदिन का वीडियो मिला
तांत्रिक का नाम सामने आने के बाद अरुण ने रीना के मोबाइल फोन की जांच की। उसमें जनवरी का एक वीडियो मिला, जो साली की जन्मदिन पार्टी का है। उसमें कथित तांत्रिक मस्तान बाबा घर के अंदर परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-मजाक करते हुए नजर आ रहा है और रीना घुलती-मिलती दिखाई दे रही है।
मोबाइल में मिले मंत्र, पति को गहराया शक
अरुण ने बताया रीना के मोबाइल में कुछ ऐसे मंत्र भी मिले हैं, जिनका रीना रात को जाप करती थी। इन तथ्यों के सामने आने के बाद अरुण को आशंका है तांत्रिक इलाज के नाम पर पत्नी को बहला-फुसलाकर ले गया है। पुलिस से मदद की गुहार लगाई लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!