MP बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा में बड़ा बदलाव: अब इन सवालों में नहीं मिलेगा दूसरा विकल्प
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए इस बार परीक्षा का बदला हुआ पैटर्न चुनौती बढ़ाने वाला है।
सत्र 2026-27 की बोर्ड परीक्षाओं में दो अंक वाले अति लघु उत्तरीय प्रश्नों में अब आंतरिक विकल्प नहीं मिलेगा।
दूसरा सवाल हल नहीं कर सकेंगे
यानी किसी विद्यार्थी को प्रश्न का उत्तर नहीं आता है तो वह उसके स्थान पर दूसरा सवाल हल नहीं कर सकेगा। यह बदलाव 17 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षाओं में लागू होगा।
अब विद्यार्थियों को अपनी तैयारी की रणनीति भी इसी के अनुसार बनानी होगी।
तीन और चार अंक के प्रश्नों में मिलेगी छूट
नए परीक्षा पैटर्न में सभी प्रश्नों से विकल्प खत्म नहीं किए गए हैं। तीन अंक वाले लघु उत्तरीय और चार अंक वाले दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों में पहले की तरह आंतरिक विकल्प उपलब्ध रहेगा।
इसके अलावा एनएसक्यूएफ यानी कौशल आधारित विषयों में पांच अंक के दीर्घ उत्तरीय और सात अंक के निबंधात्मक प्रश्नों में भी विद्यार्थियों को विकल्प दिया जाएगा। ऐसे में सबसे बड़ा बदलाव दो अंक वाले प्रश्नों के स्तर पर किया गया है।
चुनिंदा अध्यायों के भरोसे नहीं चलेगी तैयारी
दो नंबर वाले सवालों में विकल्प समाप्त होने का सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई की रणनीति पर पड़ेगा। अब किसी अध्याय को कम महत्व देकर छोड़ना जोखिम भरा हो सकता है।
विद्यार्थियों को पूरे पाठ्यक्रम के छोटे-छोटे तथ्यों, परिभाषाओं और महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पकड़ बनानी होगी। इसके लिए नियमित रूप से अति लघु उत्तरीय प्रश्नों का अभ्यास करना जरूरी होगा।
ब्लू प्रिंट और मॉडल पेपर का इंतजार
बदले हुए प्रश्नपत्र प्रारूप के बीच विद्यार्थियों को नए ब्लू प्रिंट और मॉडल सैंपल पेपर जारी होने का इंतजार है। ब्लू प्रिंट से विषयवार अंकों के विभाजन और प्रश्नों की संरचना को समझने में मदद मिलेगी।
वहीं, मॉडल पेपर से नए पैटर्न के अनुसार परीक्षा की तैयारी और समय प्रबंधन का अभ्यास किया जा सकेगा।
बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए इन बातों का रखें ध्यान
पूरा पाठ्यक्रम पढ़ें: किसी भी अध्याय को छोड़ने के बजाय सभी विषयों की तैयारी करें।
दो अंक वाले सवालों पर फोकस: परिभाषाओं, तथ्यों और छोटे उत्तरों को लिखने का रोजाना अभ्यास करें।
समय प्रबंधन करें: निर्धारित समय में प्रश्नपत्र हल करने की आदत डालें।
मॉडल पेपर हल करें: नए प्रारूप के अनुसार अभ्यास करें और केवल संभावित प्रश्नों के भरोसे न रहें।
नए पैटर्न में विद्यार्थियों के लिए सबसे जरूरी बात यह है कि तैयारी केवल महत्वपूर्ण प्रश्नों तक सीमित न रखकर पूरे पाठ्यक्रम पर समान रूप से ध्यान दिया जाए।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, पिता की जिंदगीभर की कमाई मलबे में दफन:टूटते मकान के साथ बिखर गए बेटी के सपने; कर्ज लेकर बनाया था घर, रजिस्ट्री कराई, वर्षों तक बिजली-पानी के बिल भरे

सड़क को समझ रखा था रेसिंग ट्रैक:स्टंटबाजी कर खुद को बता रहे थे मिर्जापुर गैंग का सदस्य; थाने पहुंचते ही उतर गया हीरोपंती का भूत, कान पकड़कर मांगी माफी, घुटनों के बल भी चले

350 आरटीआई और 70 हजार पन्नों के बाद बदली सड़क की चौड़ाई:150 परिवारों को राहत

वॉट्सएप वेब इस्तेमाल करने वालों के लिए सरकार की बड़ी चेतावनी:एक गलती से लीक हो सकती है गोपनीय जानकारी; गृह मंत्रालय की साइबर क्राइम यूनिट ने जारी की एडवाइजरी

45 घर टूटे, 45 सपने दफन... बिलखते रहे परिवार:उजड़े आशियाने; जिंदगीभर की कमाई चंद मिनटों में मिट्टी बनी

गर्भ में थे जुड़वा बच्चे, एंबुलेंस का इंतजार करती रही गर्भवती महिला:बार-बार फोन लगाने के बावजूद नहीं पहुंची जननी एक्सप्रेस

हाय रे घर का कलेश!:बेटी को लेने आया पिता, विवाद में खुद को लगा ली आग

शहर में ट्रैफिक का बुरा हाल:300 मीटर का सफर तय करने में लग रहे 15 मिनट; इस वजह से रोज जाम से जूझ रहे लोग

महंगाई की आंच अब रोटी तक महीनेभर में गेहूं और आटा दोनों महंगे:महंगाई की चक्की में पिस रही आम जनता; गेहूं-आटे के दामों में उछाल

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:कार्रवाई के लिए फोन बेअसर हुआ तो दरवाजे पर जाकर वसूला जुर्माना

एक दिन पहले खरीदी कार:अगले ही दिन बुझ गया घर का इकलौता चिराग; नेपा नगर से लौटते समय सिमरोल बायपास पर दो कारों की आमने-सामने से भिड़ंत

एंबुलेंस आई न ऑटो, मौत के बाद भी चार घंटे इंतजार...:समाजसेवी ने ठेले से पहुंचाया अस्पताल महिला का शव

वीडियो देखिये, सब्जी मंडी हटाने पर भड़का आक्रोश:कांग्रेस और सब्जी विक्रेताओं ने घेरा नगर निगम मुख्यालय; प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए मुख्य गेट पर बैरिकेडिंग, भारी पुलिस बल तैनात

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:जमीन में गाड़कर रखा महुआ लहान किया नष्ट; खुदाई में निकले कई ड्रम

नशेड़ी बना तस्कर, लत के लिए फैलाया कारोबार:खजराना पुलिस ने 2.20 लाख की 21 ग्राम से ज्यादा ड्रग्स के साथ दबोचा

डीजे पर पाबंदी सिर्फ कागजों में:पब में रातभर धमाका; नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई से परहेज

धोखे से दस मोबाइल ले जाकर डॉलर मार्केट में ही बेच देने वाला आरोपी पुलिस रिमांड पर:पांच महीने पहले हुई थी पहचान; नकद भुगतान कर बनाया था विश्वास

गोलियां लॉरेंस गैंग ने चलाईं या छात्रों ने:आज गोधा फायरिंग का होगा खुलासा; SIT ने छात्रों की पहचान की

गंभीर बीमारियों से जूझते मासूम को अब मिलेगा नया परिवार:इस देश का दंपति लेगा गोद; कलेक्टर ने दी मंजूरी

क्रूज यात्रा के नाम पर इतने लाख की ठगी:इस शहर से महिला ट्रैवल एजेंट गिरफ्तार; सस्ते वीजा, होटल और एयर टिकट बुकिंग का दिया झांसा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!