350 आरटीआई और 70 हजार पन्नों के बाद बदली सड़क की चौड़ाई: 150 परिवारों को राहत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खजराना की सड़क 104 से घटाकर 80 फीट की, अटल द्वार मार्ग की चौड़ाई भी 10 फीट कम हुई, मुख्यमंत्री की अनुशंसा पर फैसला
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खजराना में जमजम चौराहा से स्टार चौराहा तक मास्टर प्लान की सड़क की चौड़ाई को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद आखिरकार सुलझ गया। सड़क की प्रस्तावित चौड़ाई 104 फीट से घटाकर 80 फीट कर दी गई है।
इसके अलावा अटल द्वार मार्ग की चौड़ाई भी 10 फीट कम की गई है। इस फैसले से क्षेत्र के 150 से ज्यादा परिवारों को मकान टूटने के खतरे से राहत मिलने की उम्मीद है।
दरअसल, सड़क निर्माण के लिए निर्धारित सेंटर लाइन को लेकर रहवासियों ने आपत्ति जताई थी। उनका आरोप था कि सड़क की मध्य रेखा बीच में रखने के बजाय तंजीम नगर की ओर फुटपाथ पर तय कर दी गई, जिससे कई मकान सड़क की सीमा में आ रहे थे। इसे लेकर अनस खान, सलीम पठान, अरशद मिर्जा, तबरेज मंसूरी सहित क्षेत्र के रहवासियों ने लंबा संघर्ष किया।
रहवासियों ने नगर निगम, नगर तथा ग्राम निवेश और राजस्व विभाग से जानकारी जुटाने के लिए 350 से ज्यादा सूचना के अधिकार आवेदन लगाए। करीब 70 हजार पन्नों के दस्तावेज जुटाए। 65 सरकारी दफ्तरों में शिकायतें करने के बाद मामला हाई कोर्ट तक पहुंचा।
आखिरकार मुख्यमंत्री की अनुशंसा के बाद विधायक महेंद्र हार्डिया की पहल से दोनों सड़कों की चौड़ाई कम करने का निर्णय लिया गया। इससे प्रभावित परिवारों को बड़ी राहत मिली है।
मुख्यमंत्री की अनुशंसा से मिली राहत
मुख्यमंत्री की अनुशंसा पर खजराना और अटल द्वार की मास्टर प्लान सड़कों की चौड़ाई कम की गई है। खजराना की सड़क 20 फीट और अटल द्वार मार्ग की चौड़ाई 10 फीट घटाई गई। क्षेत्र के नागरिक लंबे समय से इसकी मांग करते आ रहे थे। चौड़ाई कम होने से अब मकान/दुकान के हिस्से कम प्रभावित होंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद। -महेंद्र हार्डिया, विधायक, क्षेत्र-5
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, पिता की जिंदगीभर की कमाई मलबे में दफन:टूटते मकान के साथ बिखर गए बेटी के सपने; कर्ज लेकर बनाया था घर, रजिस्ट्री कराई, वर्षों तक बिजली-पानी के बिल भरे

सड़क को समझ रखा था रेसिंग ट्रैक:स्टंटबाजी कर खुद को बता रहे थे मिर्जापुर गैंग का सदस्य; थाने पहुंचते ही उतर गया हीरोपंती का भूत, कान पकड़कर मांगी माफी, घुटनों के बल भी चले

वॉट्सएप वेब इस्तेमाल करने वालों के लिए सरकार की बड़ी चेतावनी:एक गलती से लीक हो सकती है गोपनीय जानकारी; गृह मंत्रालय की साइबर क्राइम यूनिट ने जारी की एडवाइजरी

MP बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा में बड़ा बदलाव:अब इन सवालों में नहीं मिलेगा दूसरा विकल्प

45 घर टूटे, 45 सपने दफन... बिलखते रहे परिवार:उजड़े आशियाने; जिंदगीभर की कमाई चंद मिनटों में मिट्टी बनी

गर्भ में थे जुड़वा बच्चे, एंबुलेंस का इंतजार करती रही गर्भवती महिला:बार-बार फोन लगाने के बावजूद नहीं पहुंची जननी एक्सप्रेस

हाय रे घर का कलेश!:बेटी को लेने आया पिता, विवाद में खुद को लगा ली आग

शहर में ट्रैफिक का बुरा हाल:300 मीटर का सफर तय करने में लग रहे 15 मिनट; इस वजह से रोज जाम से जूझ रहे लोग

महंगाई की आंच अब रोटी तक महीनेभर में गेहूं और आटा दोनों महंगे:महंगाई की चक्की में पिस रही आम जनता; गेहूं-आटे के दामों में उछाल

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:कार्रवाई के लिए फोन बेअसर हुआ तो दरवाजे पर जाकर वसूला जुर्माना

एक दिन पहले खरीदी कार:अगले ही दिन बुझ गया घर का इकलौता चिराग; नेपा नगर से लौटते समय सिमरोल बायपास पर दो कारों की आमने-सामने से भिड़ंत

एंबुलेंस आई न ऑटो, मौत के बाद भी चार घंटे इंतजार...:समाजसेवी ने ठेले से पहुंचाया अस्पताल महिला का शव

वीडियो देखिये, सब्जी मंडी हटाने पर भड़का आक्रोश:कांग्रेस और सब्जी विक्रेताओं ने घेरा नगर निगम मुख्यालय; प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए मुख्य गेट पर बैरिकेडिंग, भारी पुलिस बल तैनात

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:जमीन में गाड़कर रखा महुआ लहान किया नष्ट; खुदाई में निकले कई ड्रम

नशेड़ी बना तस्कर, लत के लिए फैलाया कारोबार:खजराना पुलिस ने 2.20 लाख की 21 ग्राम से ज्यादा ड्रग्स के साथ दबोचा

डीजे पर पाबंदी सिर्फ कागजों में:पब में रातभर धमाका; नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई से परहेज

धोखे से दस मोबाइल ले जाकर डॉलर मार्केट में ही बेच देने वाला आरोपी पुलिस रिमांड पर:पांच महीने पहले हुई थी पहचान; नकद भुगतान कर बनाया था विश्वास

गोलियां लॉरेंस गैंग ने चलाईं या छात्रों ने:आज गोधा फायरिंग का होगा खुलासा; SIT ने छात्रों की पहचान की

गंभीर बीमारियों से जूझते मासूम को अब मिलेगा नया परिवार:इस देश का दंपति लेगा गोद; कलेक्टर ने दी मंजूरी

क्रूज यात्रा के नाम पर इतने लाख की ठगी:इस शहर से महिला ट्रैवल एजेंट गिरफ्तार; सस्ते वीजा, होटल और एयर टिकट बुकिंग का दिया झांसा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!