चौकीदार को पिस्टल अड़ाकर धमकाया: भूमाफिया दीपक मद्दा और हैप्पी धवन के गुंडों की हिमाकत; दो जेसीबी लेकर पहुंचे और तोड़ दिया मकान
KHULASA FIRST
संवाददाता
कनाडिया पुलिस पर सांठगांठ का आरोप, दर्ज किया सिर्फ मारपीट का केस
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जमीन से जुड़े मामलों में कार्रवाई को लेकर कनाड़िया पुलिस की भूमिका हमेशा ही संदेह के घेरे में रही है। पिछले दिनों भी ऐसा ही एक मामला सामने आया, जिसमें कनाड़िया पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए। आरोप है कि भूमाफिया दीपक मद्दा और हैप्पी धवन के 15 से ज्यादा गुंडे दो जेसीबी लेकर मित्र बंधु नगर स्थित एक मकान पर पहुंचे।
वहां चौकीदार को पिस्टल अड़ाकर धमकाया और मकान का पिछला हिस्सा तोड़ दिया। पुलिस ने पिस्टल जब्त भी की लेकिन कार्रवाई सिर्फ मारपीट की करी। इतना ही नहीं सांठगांठ कर फरियादी पक्ष पर भी केस दर्ज कर लिया।
बिल्डर मलखान सिंह पिता समंदर सिंह चौहान निवासी सर्व सम्पन्न मानवता नगर के अनुसार उनके द्वारा मित्र बंधु नगर में प्लॉट नंबर 30 खसरा नंबर 1087, 1088, 1089 और 1210 पर मेहरबान सिंह और संतोष पांडे के मकान का मिर्नाण किया है, जो कि लगभग पूरा हो गया।
वहां पर उन्होंने विनोद इटोरिया को चौकीदार रखा था। 29 जनवरी की सुबह मुझे मेहरबान सिंह ने फोन कर बताया कि अपने प्लॉट पर कुछ लोग जेसीबी लेकर पहुंचे हैं।
मौके पर पहुंचा तो देखा कि एक दर्जन से ज्यादा गुंडों की फौज दो जेसीबी एमपी38 झेडएफ 5691 और एमपी09 जीएफ 4885 से मेरे बनाए मकान तोड़ रही है। जेसीबी वालों को मकान तोडऩे के निर्देश यशंवत उर्फ बब्लु पिता श्यामराव चव्हाण निवासी बंशीप्रेस सुभाषनगर मेन रोड व दीपक सांगले दे रहे हैं।
इस बीच मेहरबान सिंह और चौकीदार विनोद इटोलिया भी आ गए। हमने मकान तोडऩे से मकान किया तो बबूल चौहान और दीपक सांगले ने हमसे मारपीट शुरू कर दी।
दीपक सांगले ने तो एयर गन निकालकर तान दी और धमकाया। कुछ लोगों ने बीचबचाव कर हमें बचाया। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची तो बदमाश भाग गए और उनकी एयरगन मौके पर ही गिर गई। पुलिसकर्मी एयरगन जब्त कर ले गए।
हम थाने पहुंचे तो पुलिस ने बबलू और दीपक सांगले पर साधारण मारपीट का केस दर्ज किया। मकान तोडऩे के मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। उलटा बबलू चव्हाव की ओर से मुझ और मेहरबान सिंह चंदेल व अंकित चंदेल पर केस दर्ज कर लिया।
भूमाफिया जमीन पर करना चाहते हैं कब्जा
बताते हैं मित्र बंधु नगर से लगी वैभव लक्ष्मी रियल एस्टेट की जमीन है। इसके मालिक भूमाफिया राजीव पिता सूर्यप्रकाश धवन उर्फ हैप्पी धवन और और दीपक सिसौदिया उर्फ दीपक मद्दा हैं। मेहरबान सिंह और संतोष पांडे का मकान इसी जमीन से लगा हुआ है।
दोनों के पास उनकी जमीन की रजिस्ट्री और सारे दस्तावेज हैं। उन्होंने मकान में चौकीदार रखा हुआ है। हैप्पी धवन और दीपक ससौदिया मकान तोड़कर जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। इसलिए गुंडे भेजकर मकान तुड़वाया।
आरोप है कि पुलिस ने साठगांठ कर आरोपियों का पूरा साथ दिया और मलखान सिंह के पक्ष पर केस दर्ज कर लिया। पूर्व में कनाड़िया गांव में किसान गब्बर की हत्या में भी भूमाफिया और कनाड़िया गांव के पूर्व सरपंच कमल पटेल को बचा लिया था।
संबंधित समाचार

रेस्ट हाउस में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत:तीन बहनें; भाई और 15 साल का भांजा, आर्थिक तंगी की आशंका

सिंधिया संपत्ति विवाद में नया मोड़:प्रतिमा देवी पहली बार कोर्ट पहुंचीं; वसीयत और नोटिस के पते पर उठाए सवाल

इस कॉलोनी की विकास अनुमति निरस्त:भूखंडों की खरीद-बिक्री पर भी रोक; हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन की कार्रवाई

बस किराए के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन:सैकड़ों विद्यार्थी बस स्टैंड पर जुटे; प्रशासन और ऑपरेटरों के खिलाफ की नारेबाजी

कलेक्ट्रेट में युवक ने खाया जहर:बोला- सूदखोर कर रहा जमीन पर कब्जे की कोशिश; दे रहा जान से मारने की धमकी

भाजपा नेता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; बेटी की लव मैरिज से तनाव में थे, शव देखकर रोता रहा बेटा

फर्जी सिम गिरोह का खुलासा:एक्टिवेट कर साइबर ठगों को बेचते थे; दो आरोपी गिरफ्तार

शहर आगमन पर इन नेताओं का जोरदार स्वागत:7 जगह कार्यकर्ताओं ने किया सम्मान; पुष्पमालाओं और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया

कंपनी के नाम पर नकली कपड़ों का खेल:सैकड़ों पीस जब्त; दुकानदार और सप्लायर पर कॉपीराइट एक्ट में केस

मां ने की बेटे की हत्या:प्रेमी के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट; घर में मिला युवक का शव

ऑनलाइन धतूरा बेचने पर बड़ा एक्शन:इस राज्य सरकार ने इन कंपनियों के फूड लाइसेंस किए निलंबित

देखिये वीडियो, अवैध शराब बिक्री का आरोप:रेलवे ट्रैक के पास भीड़ का वीडियो आया सामने; कार्रवाई की मांग

चलती यात्री बस बनी आग का गोला:खिड़कियां तोड़कर निकले यात्री, चालक भागा

इनके खिलाफ संतों की बैठक पुलिस ने रोकी:आश्रम में ताला लगाने का आरोप; लगाए ‘चंदा चोरों, अयोध्या छोड़ो’ के नारे

प्रदोष महापर्व पर महाप्रसादी:मां अहिल्या की नगरी में कोई नहीं सोता भूखा

ब्रिज पर तीन तरफ से वाहन फंसे:बारिश के बीच लगा लंबा जाम; ट्रैफिक पुलिस नदारद

कपड़े की दुकान और बेकरी में भीषण आग:लाखों का सामान जलकर राख; फायर ब्रिगेड ने डेढ़ घंटे में काबू पाया

युवती से छेड़छाड़:विरोध पर परिवार को पीटा; सगाई से नाराज युवक साथियों के साथ घर पहुंचा, फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी

एक लाख से कम का चेक अस्वीकृत करने पर बवाल:एक लाख से कम का चेक अस्वीकृत करने पर बवाल

मिस्त्री ने लगाई फांसी:पत्नी और साले पर धमकाने का आरोप; पुलिस ने जब्त किया सुसाइड नोट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!