न्यास ने पीसीसी चीफ को भेजा इतने करोड़ का नोटिस: सार्वजनिक माफी की मांग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
वीर भारत न्यास ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को 5 करोड़ रुपए का मानहानि नोटिस भेजते हुए तीन दिन के भीतर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और लगाए गए आरोपों का खंडन करने की मांग की है। न्यास का कहना है कि ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी नोटिस की जानकारी
वीर भारत न्यास के सचिव श्रीराम तिवारी की ओर से अधिवक्ता हरीश मेहता और गुंजन चौकसे ने भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नोटिस की जानकारी दी।
जीतू पटवारी ने न्यास पर लगाए घोटाले के आरोप
अधिवक्ताओं का कहना है कि दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जीतू पटवारी ने न्यास पर करीब 500 करोड़ रुपए की सरकारी जमीन से जुड़े कथित घोटाले और एक रुपये की लीज जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।
इसके साथ ही सचिव श्रीराम तिवारी के संबंध में भी कई टिप्पणियां की थीं, जिससे संस्था और उसके पदाधिकारियों की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है।
नोटिस में क्या कहा गया?
न्यास की ओर से भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि जीतू पटवारी तीन दिन के भीतर सार्वजनिक रूप से अपने आरोपों का स्पष्टीकरण दें और जिस मंच से आरोप लगाए गए।
उसी प्रकार सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगें। ऐसा नहीं होने पर उनके खिलाफ मानहानि सहित अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
न्यास ने आरोपों को बताया निराधार
वीर भारत न्यास का कहना है कि वह सभी वर्गों और सभी धर्मों के लोगों के साथ सामाजिक कार्य करने वाला एक पंजीकृत सार्वजनिक न्यास है।
संस्था का दावा है कि सचिव श्रीराम तिवारी द्वारा लिए गए सभी निर्णय विधि और निर्धारित नियमों के अनुरूप हैं।
बिना किसी तथ्यात्मक आधार के लगाए गए आरोपों से संस्था की सार्वजनिक छवि प्रभावित हुई है, इसलिए कानूनी नोटिस भेजना आवश्यक हो गया।
ट्रस्ट की संरचना भी बताई
सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता गुंजन चौकसे ने बताया कि वीर भारत न्यास कोई निजी संस्था नहीं, बल्कि वर्ष 2012 में स्थापित विधिवत पंजीकृत सार्वजनिक न्यास है।
उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रदेश के मुख्यमंत्री होते हैं और पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान भी तत्कालीन मुख्यमंत्री ही इसके अध्यक्ष रहे थे।
पूरी राशि सामाजिक संस्था या एनजीओ को करेंगे दान
उन्होंने यह भी कहा कि यदि मानहानि के मामले में कोई मुआवजा प्राप्त होता है, तो पूरी राशि किसी सामाजिक संस्था या एनजीओ को दान कर दी जाएगी।
क्या हैं जीतू पटवारी के आरोप?
कुछ दिन पहले दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जीतू पटवारी ने आरोप लगाया था कि उज्जैन में लगभग 500 करोड़ रुपए मूल्य की सरकारी जमीन और भवन वीर भारत न्यास को मात्र एक रुपए की लीज पर दिए गए हैं।
उन्होंने इस मामले में अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए सरकार से जवाब मांगा था। हालांकि, वीर भारत न्यास ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार और तथ्यहीन बताते हुए खारिज कर दिया है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!