खबर
Indore

निशाने पर निखिल, कैलाश और अभिषेक की तिकड़ी: कैटरिंग की आड़ में जिस्मफरोशी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 अगस्त 2026, 5:28 pm
शेयर करें:
निशाने पर निखिल, कैलाश और अभिषेक की तिकड़ी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।

ड्रग्स केस से शुरू जांच, ऑन बैटिंग और धोखाधड़ी से होते हुए मुजरा पार्टियां के बाद अब कैटरिंग कारोबार की चमक-दमक के पीछे चल रहे जिस्मफरोशी के कथित नेटवर्क तक जा पहुंची है।

आरोपी निखिल चौहान की रईसों के लिए आयोजित की जाने वाली मुजरा पार्टियों का खुलासा करने वाले खुलासा फर्स्ट ने उसके द्वारा कैटरिंग की आड़ में कराए जा रहे जिश्मफरोशी के खेल का भी खुलासा किया था। ताजा जानकारी में निखिल चौहान की कैलाश कुमावत और अभिषेक पांडे से तिकड़ी का पता चला है।

उपलब्ध जानकारी के अनुसार इस तीकड़ी के कारनामे मुजरा पार्टियों, युवतियों की कथित व्यवस्था, क्रिकेट सट्टेबाजी और मादक पदार्थों से जुड़ी गतिविधियों में सामने आए हैं। यदि जांच एजेंसियां तीनों के मोबाइल, डिजिटल संपर्क, आर्थिक लेन-देन और आयोजन स्थलों से जुड़े नेटवर्क की कड़ियों जोड़ती हैं तो इस कथित नेटवर्क का दायरा सामने आ सकता है।

गिरोह के सरगना कैटरर और सट्टेबाज निखिल चौहान की ऑनलाइन बैटिंग में गिरफ्तारी और रिमांड अवधी में हुई पूछताछ के बाद राजेंद्र नगर पुलिस की जांच जिले के देहात क्षेत्रों के फार्म हाउस और रिसोर्ट में होने वाली मुजरा पर्टियों तक तो पहुंच ही गई थी, लेकिन अब कैलाश कुमावत और अभिषेक पांडे भी पुलिस के रडार पर हैं।

बताया जाता है कि तीनों का संपर्क शहर के कैटरर्स, होटल संचालकों, मैरिज गार्डन और इवेंट मैनेजरों के बीच रहा है। आरोप है कि इसी कारोबारी नेटवर्क की आड़ में दूसरी गतिविधियों के लिए भी संपर्क बनाए गए। कुछ कारोबारियों पर कथित दबाव बनाने और डराने-धमकाने की शिकायतों की बात भी सामने आई है। अब ऐसे लोगों के बयान और उपलब्ध साक्ष्य जांच में अहम हो सकते हैं।

तीनों के मोबाइल... और कई अनसुलझे सवाल
इस पूरे मामले में सबसे अहम कड़ी डिजिटल साक्ष्य बन सकते हैं। तीनों के मोबाइल की कानूनी प्रक्रिया के तहत फॉरेंसिक जांच होने पर कॉल, चैट, फोटो-वीडियो, संपर्क और उपलब्ध लोकेशन डेटा से कथित नेटवर्क की वास्तविकता जांची जा सकती है। साथ ही बैंकिंग और अन्य वित्तीय लेन-देन की पड़ताल भी जरूरी होगी।

खुलासा फर्स्ट की पड़ताल में तीनों के दो-दो मोबाइल नंबरों का खुलासा हुआ है। निखिल चौहान के नंबर 9300094943 व 9826294943, कैलाश कुमावत के नंबर 9425064212 व 9926564212 और अभिषेक पांडेय के नंबर 9109998670 और 9713747776 हैं।

मुलजिम निखिल का बदला आर्थिक दायरा भी सवालों में
निखिल ने बाणगंगा क्षेत्र में सामान्य स्तर के काम से शुरुआत की थी, लेकिन बाद में उसकी आर्थिक और व्यावसायिक स्थिति तेजी से बदली। उससे जुड़े बताए जा रहे चार मंजिला गोदाम, लिफ्ट, कार्यालय और वहां होने वाले आयोजनों की जानकारी भी जांच के दायरे में आ सकती है। सवाल यह है कि इन गतिविधियों का वास्तविक स्वरूप और आर्थिक स्रोत क्या था?

कुमावत की कैटरिंग से बनी लंबी कनेक्ट चेन
कैलाश कुमावत का नाम शिवम कैटरिंग से जुड़ा बताया जाता है। आयोजनों में काम के दौरान होटल, मैरिज गार्डन और इवेंट कारोबारियों से उसके संपर्क बढ़े। निखिल और अभिषेक से उसके संबंधों को लेकर भी जानकारी सामने आई है। उसके बताए जा रहे मोबाइल फोन की वैधानिक फॉरेंसिक जांच कथित संर्पकों की पुष्टि या खंडन करने में महत्वपूर्णं हो सकती है।

डेकोरेशन कारोबार से जुड़े अभिषेक की संपत्तियां भी सवालों में
धनबाद निवासी बताए जा रहे अभिषेक पांडे का इंदौर में डाइन डेकोर कारोबार है। होटल और बड़े आयोजनों में बर्तन व डेकोरेशन का काम करने के कारण उसके कई आयोजन स्थलों से व्यावसायिक संपर्क बताए जाते हैं। उसकी संपत्तियों की खरीद और आय के स्रोत की जांच से आर्थिक नेटवर्क की तस्वीर साफ हो सकती है।

संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार
Top News

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

about 5 hours ago
फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा
Top News

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

about 5 hours ago
मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद
Top News

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

about 5 hours ago
किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया
Top News

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

about 5 hours ago
नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर
Top News

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

about 5 hours ago
एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या
Top News

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

about 5 hours ago
नगर निगम का घोटाला
Top News

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

about 5 hours ago
इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं
Top News

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

about 5 hours ago
जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी
Top News

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

about 6 hours ago
बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी
Top News

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

about 6 hours ago
नीलोफर हत्याकांड
Top News

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

about 6 hours ago
पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन
Top News

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

about 6 hours ago
शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली
Top News

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

about 6 hours ago
सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट
Top News

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

about 6 hours ago
जोन में संपत्ति कर घोटाला
Top News

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

about 6 hours ago
इंदौर की हरियाली पर फिर वार
Top News

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

about 6 hours ago
देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा
Top News

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

about 6 hours ago
सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं
Top News

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

about 7 hours ago
गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह
Top News

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

about 7 hours ago
गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा
Indore

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत

about 7 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!