यातायात व्यवस्था होगी बेहतर: इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम पलासिया से इंडस्ट्री हाउस को जोड़ने वाले पुराने पुल के चौड़ीकरण का काम अगले चार से पांच दिनों में शुरू करने की तैयारी कर रहा है।
करीब 4.5 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले इस काम के तहत पुल के दोनों ओर 25-25 फीट चौड़ी स्लैब बनाई जाएगी। इससे पलासिया से एबी रोड की कनेक्टिविटी बेहतर होने और आसपास के क्षेत्रों में जाम की समस्या कम होने की उम्मीद है।
इंडस्ट्री हाउस के लेफ्ट टर्न को चौड़ा करने का काम पूरा होने के बाद अब नगर निगम का ध्यान इस महत्वपूर्ण पुल पर है। फिलहाल पुल की चौड़ाई करीब 15 से 20 फीट बताई जा रही है।
चौड़ीकरण के दौरान पुराने पुल से यातायात जारी रखने की योजना है, ताकि वाहन चालकों को आवागमन में ज्यादा परेशानी न हो।
नाले में पिलर बनाकर बिछाई जाएगी स्लैब
पुल के चौड़ीकरण के लिए दोनों ओर नाले में पिलर बनाए जाएंगे, जिन्हें ऊपर तक तैयार कर उन पर स्लैब बिछाई जाएगी। इससे पुल की मौजूदा चौड़ाई बढ़ाई जा सकेगी और वाहनों की आवाजाही अधिक सुगम होगी।
पलासिया से एबी रोड की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए यह मार्ग महत्वपूर्ण है। पुल चौड़ा होने से यातायात का दबाव कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
खड़खड़िया पुल की हालत सबसे खराब, नए सिरे से बनेगा
नगर निगम शहर की अन्य पुल-पुलियाओं की मरम्मत, चौड़ीकरण और पुनर्निर्माण की भी तैयारी कर रहा है। पहले इनके लिए प्रस्ताव तैयार कर टेंडर जारी किए गए थे, लेकिन कुछ स्थानों पर तकनीकी अड़चनों के कारण काम आगे नहीं बढ़ पाया।
इसके बाद नगर निगम अधिकारियों ने एसजीएसआईटीएस के विशेषज्ञों के साथ विभिन्न पुल-पुलियाओं का निरीक्षण किया। अब कंसल्टेंट के साथ चर्चा कर नए सिरे से प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं।
नगर निगम की जनकार्य समिति के प्रभारी राजेंद्र राठौर के मुताबिक, अहिल्याश्रम का खड़खड़िया पुल सबसे ज्यादा जर्जर स्थिति में है।
पुल से सरिए और प्लास्टर गिरने की समस्या सामने आई है। इसकी ऊंचाई भी कम है, इसलिए इसे तोड़कर अधिक ऊंचाई पर नए सिरे से बनाने की योजना है।
सिंहस्थ को देखते हुए भी तैयारी
खड़खड़िया पुल का पुनर्निर्माण सिंहस्थ के दौरान यातायात व्यवस्था के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके अलावा सुभाष नगर, भागीरथपुरा श्मशान के समीप और कुलकर्णी भट्ठा सहित अन्य क्षेत्रों की पुल-पुलियाओं पर भी काम प्रस्तावित है। इनमें कुछ पुलों को तोड़कर दोबारा बनाया जाएगा, जबकि कुछ का चौड़ीकरण किया जाएगा।
संबंधित समाचार

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे

पड़ोसी देश में सियासी संकट:इस प्रांत में इमरजेंसी और गवर्नर शासन का दावा; पूर्व पीएम की रिहाई के लिए सीएम निकाल रहे थे मार्च

काम दिलाने के बहाने हिंदू महिला से दुष्कर्म:पीडि़ता को बंधक बना रखा था आरोपी ने

मां बगलामुखी के दर्शन के लिए निकले दोस्तों की बाइक हादसे का शिकार:सड़क किनारे खड़े कंटेनर में घुसी; 2 की मौत

खाकी पर कार्रवाई या दबाव में फैसला:थाने में नेताओं-पुलिस की भिड़ंत के बाद बड़ा सवाल

राजधानी के प्रदर्शन में शामिल होंगे एमपी के नेता:सीईसी के इस्तीफे की मांग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!