खबर
Top News

हथियारबंद चोरों का आतंक: दो रात में सैन्य अधिकारियों के घरों को बनाया निशाना; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 जून 2026, 1:55 pm
शेयर करें:
हथियारबंद चोरों का आतंक

खुलासा फर्स्ट, महू।
 महू के बड़गोंदा मार्ग स्थित डिफेंस एन्क्लेव और आशापुरा रोड क्षेत्र में लगातार दो रातों से हथियारबंद बदमाशों की गतिविधियों ने रहवासियों की चिंता बढ़ा दी है। बदमाशों ने दो अलग-अलग सैन्य अधिकारियों के घरों को निशाना बनाया। घटनाओं के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और रहवासियों ने पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।

रिटायर्ड कर्नल के फार्म हाउस में घुसने की कोशिश
पहली घटना डिफेंस एन्क्लेव स्थित सेवानिवृत्त कर्नल महेंद्र के फार्म हाउस पर हुई। देर रात हथियारबंद बदमाश घर का दरवाजा काटकर अंदर घुसने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान घर के लोगों की नींद खुल गई, जिससे बदमाश घबरा गए और बिना किसी सामान की चोरी किए मौके से फरार हो गए।

दूसरी रात फिर वारदात
पहली घटना के अगले ही दिन शनिवार रात बदमाशों ने आशापुरा रोड स्थित एक सेवानिवृत्त जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) के फार्म हाउस को निशाना बनाया। इस बार बदमाश घर के भीतर घुसने में सफल रहे। हालांकि, चोरी हुए सामान और नुकसान की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

CCTV फुटेज के आधार पर जांच
दोनों घटनाओं के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने और उनके आने-जाने के रास्तों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

रहवासियों में दहशत
डिफेंस एन्क्लेव मुख्य रूप से सेवानिवृत्त सेना अधिकारियों का आवासीय क्षेत्र है, जहां मेजर, कर्नल और अन्य सैन्य अधिकारी रहते हैं। लगातार दो रातों तक हुई घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है। रहवासियों का कहना है कि हथियारबंद बदमाश बेखौफ कॉलोनी में घूम रहे हैं और यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कोई बड़ी वारदात हो सकती है।

पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता
मामले में डीएसपी ललित सिकरवार ने बताया कि दोनों घटनाओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर रही है और संदिग्धों की पहचान के प्रयास जारी हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 16 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 16 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 16 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 16 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 17 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 17 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 17 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 17 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 17 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 17 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 17 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 17 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 17 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 17 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 17 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 18 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 18 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 18 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 18 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!