चीखती रही टीचर: फिर भी नहीं आया तरस; बेरहमी से लगातार पीटता रहा प्रभारी प्राचार्य
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक सरकारी कॉलेज से दिल दहलाने वाली खबर का खुलासा हुआ है। यहां शासकीय कॉलेज के प्रिंसिपल पर एक महिला टीचर ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने इस मामले की पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दी है। इस पर निष्पक्ष जांच का भरोसा दिला गया है।
कॉलेज में ले रही थीं ट्रेनिंग
महिला ने प्रभारी प्राचार्य आदर्श पंडित पर बेरहमी से पीटने का आरोप लगाया है। पीड़िता मुरैना जिले में माध्यमिक शिक्षिका हैं। साथ ही, एमएड ( मास्टर ऑफ एजुकेशन) की डिग्री के लिए इसी कॉलेज में ट्रेनिंग ले रही थीं।
बाल खींचे और कपड़े फाड़ने की कोशिश
यह घटना 22 जून की दोपहर की बताई जा रही है। शिक्षिका के मुताबिक कॉलेज परिसर के अंदर ही उन पर हमला किया। प्रभारी प्राचार्य ने लगातार मुंह, सीने और प्राइवेट पार्ट्स पर मुक्के मारे। बाल खींचे और कपड़े फाड़ने की कोशिश की। मारपीट इतनी तेज थी कि शिक्षिका के मुंह से खून निकलने लगा और वह दर्द से तड़पती हुई जमीन पर गिर गईं।
प्रशिक्षण देने से मना किया था
पीड़िता की कहानी यहीं से शुरू होती है। शिक्षिका एमएड की डिग्री के लिए इस कॉलेज में ट्रेनिंग लेना चाहती थीं। वहीं, कॉलेज प्रबंधन ने शुरू में उन्हें प्रशिक्षण देने से मना कर दिया था। इसके बाद शिक्षिका ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें उसी कॉलेज में दाखिला मिला था। माना जा रहा है कि इसी बात को लेकर प्रभारी प्राचार्य उनसे नाराज चल रहे थे।
रजिस्टर में अटेंडेंस लगाने का दबाव बनाते थे
शिक्षिका ने अपनी शिकायत में बताया कि विवाद की एक बड़ी वजह ऑनलाइन अटेंडेंस भी थी। शासन के निर्देशों के मुताबिक वह ऑनलाइन हाजिरी दर्ज कर रही थीं। वहीं, प्रभारी प्राचार्य उन पर रजिस्टर में अटेंडेंस लगाने का दबाव बनाते थे। शिक्षिका ने इससे इनकार किया और यह तनाव बढ़ता गया।
बार-बार परेशान किया
शिकायत में यह भी कहा गया कि प्राचार्य ने उनके साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार किया। उन्हें बार-बार परेशान किया गया। हमले से पहले अपशब्द भी कहे गए और धमकाया भी गया।
एफआईआर में सिर्फ मारपीट
हमले के बाद शिक्षिका ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया था। पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें थाने ले गई। वहीं, पीड़िता का आरोप है कि थाने में पूरे मामले की एफआईआर दर्ज करने के बजाय केवल मारपीट का मामला लिखा गया है। उन्हें लगा कि घटना की गंभीरता को नजरअंदाज किया गया है। घटना के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें शिक्षिका रोती हुई, घायल अवस्था में जमीन पर दिख रही हैं। मुंह से खून निकलता साफ नजर आ रहा है।
एसपी ऑफिस में दी शिकायत
मंगलवार की शाम पीड़िता अपने पति के साथ पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय पहुंचीं। वहां उन्होंने लिखित शिकायत दी और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। ग्वालियर एसपी ने यह फाइल हजीरा थाना प्रभारी को भेज दी है।
महिला उत्पीड़न से जुड़े कुछ मामले पहले से लंबित
उल्लेखनीय है कि प्रभारी प्राचार्य आदर्श पंडित के खिलाफ महिला उत्पीड़न से जुड़े कुछ मामले पहले से लंबित बताए जा रहे हैं। इससे पीड़िता के आरोपों को और गंभीरता से लिया जा रहा है।
प्रिंसिपल का फोन बंद
शिकायत दर्ज होने के बाद से आरोपी प्रभारी प्राचार्य आदर्श पंडित का फोन लगातार बंद आ रहा है। अभी तक उनकी तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।
सीएसपी बोले, जांच होगी
सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने कहा है कि शिकायत में लगाए गए सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाएगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई होगी। फिलहाल मामला जांच के दायरे में है और आरोपी पक्ष का बयान अभी आना बाकी है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!