अलसुबह से छलकता सिस्टम: बंगाली चौराहा की शराब दुकान पर नियम बने मजाक
KHULASA FIRST
संवाददाता
ओवररेटिंग छेड़छाड़ और अवैध अहाते पर जिम्मेदारों की चुप्पी
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के पूर्वी रिंग रोड (बंगाली चौराहा) की बेलगाम शराब दुकान अव्यवस्था का अड्डा बन चुकी है। आबकारी नियमों का खुलेआम मखौल उड़ाते हुए यहां सुबह 6 बजे से शराब बिक्री शुरू हो जाती है। वहीं कार्रवाई करने के बजाय जिम्मेदार आंखें मूंदे बैठे हैं।
इसके चलते सुबह की सैर पर निकलने वाली महिलाओं और बुजुर्गों में भय व गुस्सा देखा जा रहा है। सवाल यह है कि आखिर किसकी शह पर उक्त शराब दुकान में नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
रहवासियों का कहना है कि तय समय से पहले दुकान खुलते ही यहां शराबियों का जमावड़ा लग जाता है। नशे में धुत लोग सड़क किनारे हुड़दंग करते दिखाई देते हैं, जिससे पूरे इलाके का माहौल बिगड़ चुका है।
मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाली महिलाओं को इन हालात से दो-चार होना पड़ रहा है। रहवासियों का कहना है कि कई बार शिकायतों के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई।
सुबह करीब 6.30 बजे अहाते के अंदर बने होल से शराब खरीदता ग्राहक।
रोजाना सुबह अहाते में ग्राहकों की ऐसे जमती है रौनक।
अवैध अहाते के अंदर खाने पीने के सामान के बीच पसरी गंदगी और घूमता चूहा।
स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसी इलाके में पहले भी नशे में धुत युवकों द्वारा महिला का पीछा कर मल्टी में घुसकर छेड़छाड़ की घटना हो चुकी है।
यहां भी जारी है ओवर रेटिंग- जानकारी के मुताबिक नियमों को ताक में रख मनमानी का यह आलम अकेले बंगाली चौराहा स्थित शराब दुकान में ही नहीं, बल्कि पीपल्याहाना स्कीम-140, एमआर-9, रोबोट चौराहा, स्कीम-54, एमआर-10, भमोरी और साजन नगर पालदा समेत कई शराब दुकानों में देखा जा
सकता है। क्षेत्रीय रहवासियों का कहना है कि अगर आबकारी विभाग और प्रशासन ने अब भी आंखें नहीं खोलीं तो यहां कभी भी बड़ी अनहोनी हो सकती है।
प्रिंट रेट 76, बेच रहे 100 रुपए में
जानकारी के अनुसार बंगाली चौराहा स्थित इस दुकान पर सुबह 6 बजे से 8.30 बजे तक सफेद का देसी क्वार्टर 100 रुपए में बेचा जाता है। इसके बाद विधिवत दुकान खुलने पर वही क्वार्टर 90 रुपए में दिया जाता है, जबकि इस पर अधिकतम विक्रय मूल्य 76 रुपए अंकित है। कंपोजिट दुकान के नियमों को ताक में रख पीछे की खिड़की से शराब बेची जा रही है।
ग्राहकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़
उक्त शराब दुकान पर अवैध अहाता भी सुबह से देर रात तक संचालित हो रहा है, जहां खुलेआम जाम छलकते हैं। हैरानी की बात यह कि खाली पानी की बोतलों में कैंपर से दोबारा पानी भरकर ग्राहकों को बेचा जा रहा है। यह मुनाफाखोरी के साथ लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ भी है।
ग्राहकों के विरोध करने पर अहाता संचालक दादागीरी करते हैं। जले हुए काले तेल में पापड़, चने व अन्य नमकीन बेचा जाता है, जो कि गंदगी के बीच बनाया जाता है। चूहों की भी भरमार है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर सीधा असर पड़ सकता है।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!