सोना-चांदी की बढ़ती कीमतों पर लगा ब्रेक: रिकॉर्ड तेजी के बाद चांदी इतनी टूटी; सोना भी हुआ सस्ता
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
सोना-चांदी की कीमतों में लगातार दो दिन की तेज उछाल के बाद 5 फरवरी को दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई।
चांदी की कीमत 11% टूटी
वायदा बाजार MCX में चांदी की कीमत एक ही दिन में करीब 11% टूट गई, जिससे 1 किलो चांदी का भाव फिसलकर लगभग 2.40 लाख रुपए पर पहुंच गया।
सोने की कीमत में 2% की गिरावट
वहीं सोने की कीमत में भी करीब 2% की गिरावट देखने को मिली। 10 ग्राम सोना करीब 3 हजार रुपए सस्ता होकर 1.50 लाख रुपए के आसपास ट्रेड करता दिखा।
इससे पहले जनवरी के आखिर से फरवरी की शुरुआत तक चांदी लगभग 1.60 लाख रुपए और सोना करीब 26 हजार रुपए टूट चुका है। सर्राफा बाजार के ताजा भाव दोपहर 12 बजे के बाद जारी किए जाएंगे।
MCX और सर्राफा बाजार में कीमतों का अंतर क्यों रहता है?
MCX एक डिजिटल कमोडिटी एक्सचेंज है, जहां सोना-चांदी का सौदा फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट के जरिए होता है। यहां कीमतें मांग-आपूर्ति और ट्रेडिंग सेंटिमेंट के हिसाब से हर पल बदलती रहती हैं।
वहीं सर्राफा बाजार में फिजिकल गोल्ड और सिल्वर की खरीद-फरोख्त होती है, जिसमें ट्रांसपोर्ट, मेकिंग चार्ज और स्टोरेज जैसे खर्च जुड़े होते हैं। इसी वजह से दोनों बाजारों के दाम अलग-अलग होते हैं।
कीमतों में गिरावट के पीछे के कारण
1. मुनाफावसूली का दबाव
रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद निवेशकों ने बड़े पैमाने पर मुनाफा निकालना शुरू कर दिया, जिससे कीमतों पर दबाव बना।
2. फिजिकल मांग में कमजोरी
ऊंचे दामों के चलते ज्वेलरी और औद्योगिक सेक्टर से मांग कमजोर पड़ी, जिसका असर खासतौर पर चांदी पर दिखा।
मार्जिन बढ़ने से बढ़ी बाजार की टेंशन
सेबी रजिस्टर्ड कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता के मुताबिक, शिकागो मर्केंटाइल एक्सचेंज (CME) ने सोना और चांदी दोनों पर मार्जिन मनी बढ़ा दी है। सोने का मार्जिन 6% से बढ़ाकर 8% हो गई है, जबकि चांदी का मार्जिन 11% से बढ़ाकर 15%।
मार्जिन बढ़ने से ट्रेडर्स को ज्यादा पैसा लगाना पड़ता है, जिससे शॉर्ट टर्म में कीमतों पर दबाव बने रहने की संभावना है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!