प्रदेश के मंत्री का बयान राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का विषय: बोले- 'अगर हम काफिर हैं तो हमारी बनाई सड़क पर मत चलो';
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का एक बयान रविवार को राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया। इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-1 में विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों द्वारा 'काफिर' कहे जाने का जिक्र करते हुए कहा कि यदि हम काफिर हैं तो हमारी बनाई सड़क पर मत चलो और सरकार की योजनाओं का लाभ भी मत लो। विजयवर्गीय का यह बयान वार्ड क्रमांक-1 में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान सामने आया, जहां वे करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन करने पहुंचे थे।
मंच से कही यह बात
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि क्षेत्र में हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग रहते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ मुस्लिम भाई उन्हें और उनकी विचारधारा के लोगों को काफिर कहते हैं।
उन्होंने कहा कि कई मुस्लिम भाई हमको काफिर बोलते हैं। अगर हम काफिर हैं तो हमने सड़क बनाई है, उस पर मत चलो। अगर हम काफिर हैं और आपके घर में लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी योजना का पैसा आ रहा है तो मत लो।
हमने कभी भेदभाव नहीं किया
अपने संबोधन में विजयवर्गीय ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार ने कभी धर्म या वर्ग के आधार पर भेदभाव नहीं किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारे 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार सभी वर्गों के लिए समान रूप से काम करती है। उन्होंने कहा कि आप हमें वोट दें या न दें, हमारा काम जनता की सेवा करना है। वोट देंगे तो भी काम करेंगे और नहीं देंगे तो भी काम करेंगे, लेकिन जनता के हित के कार्य रुकेंगे नहीं।
2.39 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन
रविवार को आयोजित दो दिवसीय विकास कार्यक्रम के दूसरे दिन मंत्री विजयवर्गीय ने वार्ड क्रमांक-1 और 5 में करीब 2 करोड़ 39 लाख 80 हजार रुपए की लागत से होने वाले 10 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें सड़क, नाली और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।
राजनीतिक गलियारों में चर्चा
विजयवर्गीय का यह बयान सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। समर्थक इसे विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं के माध्यम से सभी वर्गों तक पहुंचने वाली सरकार की सोच से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि विपक्षी दलों की ओर से इस बयान पर प्रतिक्रिया आने की संभावना है। कैलाश विजयवर्गीय अपने बेबाक बयानों के लिए पहले भी सुर्खियों में रहे हैं। ऐसे में उनका यह नया बयान भी प्रदेश की राजनीति में चर्चा का केंद्र बन गया है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!