ऊर्जा के नए दौर में प्रवेश कर रहा प्रदेश, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव: राज्य सरकार का लक्ष्य प्रदेश के लोगों को 24 घंटे हरित ऊर्जा उपलब्ध कराना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और प्रदेश अब स्वच्छ ऊर्जा के नए युग में प्रवेश कर चुका है।
राज्य सरकार का लक्ष्य प्रदेश के लोगों को 24 घंटे हरित ऊर्जा उपलब्ध कराना है। इसी उद्देश्य से नई दिल्ली स्थित मध्य प्रदेश भवन में आयोजित प्री-बिड बैठक को उन्होंने वर्चुअली संबोधित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दावोस में किए गए संकल्प के अनुरूप प्रदेश में 24 घंटे हरित ऊर्जा उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। उन्होंने निवेशकों से इस अभियान का हिस्सा बनने और मध्य प्रदेश की ऊर्जा क्रांति में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर परियोजना ने देश में सबसे कम सौर टैरिफ का रिकॉर्ड बनाकर मध्य प्रदेश को वैश्विक पहचान दिलाई।
वहीं, शाजापुर और नीमच की सौर परियोजनाओं से 2.14 रुपये प्रति यूनिट का प्रतिस्पर्धी टैरिफ प्राप्त हुआ।
उन्होंने बताया कि हाल ही में मुरैना में चार घंटे की ऊर्जा भंडारण (स्टोरेज) परियोजना के लिए 2.70 रुपये प्रति यूनिट की दर पर बिजली खरीद समझौता (पीपीए) हुआ है, जो देश की सबसे प्रतिस्पर्धी ऊर्जा भंडारण परियोजनाओं में शामिल है।
ऊर्जा आत्मनिर्भरता पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल नई परियोजनाएं स्थापित करना नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश को हरित ऊर्जा, ऊर्जा सुरक्षा और सतत विकास के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाना है।
उन्होंने विश्वास जताया कि रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर परियोजना सहित अन्य परियोजनाओं के माध्यम से प्रदेश ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में नई मिसाल कायम करेगा।
निवेशकों को दिया भरोसा... मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों को पारदर्शी नीतियां, त्वरित निर्णय प्रक्रिया और बेहतर आधारभूत संरचना उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में निवेश के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया गया है और सरकार हर स्तर पर उद्योगों को सहयोग देने के लिए तैयार है।
प्री-बिड बैठक में टाटा पावर, रिलायंस एनर्जी, टोरेंट पावर, जिंदल रिन्यूएबल, एनटीपीसी, अडानी ग्रीन एनर्जी, हिंदुस्तान पावर और महिंद्रा सिस्टम सहित कई प्रमुख ऊर्जा कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
इनके अलावा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव तथा देश की प्रमुख ऊर्जा कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!