बाइक पर बैठा था तस्कर: तलाशी में एमडी ड्रग्स निकली
KHULASA FIRST
संवाददाता

क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर पकड़ा, बिना नंबर की टीवीएस स्पोर्ट्स भी की जब्त, ऑटो डीलर है आरोपी
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
श्री अर्धनारीश्वर महादेव मंदिर के सामने शांतिपथ रोड पर चेकिंग के दौरान क्राइम ब्रांच ने एक युवक को एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जुबेर शेख निवासी जूनी इंदौर के रूप में हुई है। तलाशी में उसके कब्जे से 13.82 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 38 हजार रुपए बताई गई है।
पुलिस ने बिना नंबर की टीवीएस स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल भी जब्त की है। क्राइम ब्रांच के मुताबिक, टीम को शांतिपथ रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान श्री अर्धनारीश्वर महादेव मंदिर के सामने टीवीएस स्पोर्ट्स बाइक पर संदिग्ध हालत में बैठे जुबेर शेख को घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एमडी ड्रग्स मिली। ड्रग्स और बाइक को जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार जुबेर 12वीं तक पढ़ा है और ऑटो डीलिंग का काम करता है। उसके कब्जे से मिली एमडी ड्रग्स की कीमत करीब 1.38 लाख रुपए और बाइक की कीमत करीब 1 लाख रुपए आंकी गई है। कुल 2.38 लाख रुपए का मशरूका जब्त किया गया है।
गिरफ्तारी के बाद क्राइम ब्रांच आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस का फोकस ड्रग्स के स्रोत, सप्लायर और संभावित खरीदारों की जानकारी जुटाने पर है। पूछताछ से सामने आने वाली जानकारी के आधार पर मामले में अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जाएगी।
संबंधित समाचार

लाखों का कैश देखा तो मालिक से वफादारी भूल गया ड्राइवर

गोलीकांड:इस संत के भाई को हाई कोर्ट से राहत; जिला अदालत ने खारिज की थी जमानत

जुए के अड्डे पर दबिश के बाद बड़ा एक्शन:3 पुलिसकर्मी निलंबित; टीआई पर संरक्षण का आरोप

किसानों का धरना:योजना निरस्त करने की मांग; संगठनों ने कहा- आजीविका और भविष्य पर पड़ रहा असर

टॉपर्स ध्यान दें!:ई-स्कूटी की राशि का नहीं किया सही इस्तेमाल तो होगी वसूली; FIR की भी तैयारी

आरती का स्पीकर बजा तो निकाल ली तलवार और महिला पर टूट पड़े:गणेश मूर्ति स्थापना को लेकर पड़ोसियों में खूनी संघर्ष

ईडी का बड़ा एक्शन:दो शहरों में इतने ठिकानों पर छापे; डायरेक्टर और प्रमोटरों से जुड़े घर-दफ्तरों पर तलाशी

कांग्रेस नेता ने की छोटे भाई और बहू से मारपीट:इस बात को लेकर हुआ विवाद; प्रकरण दर्ज

निगम का बुलडोजर:सात से अधिक मकान और टीन शेड ध्वस्त

ड्रोन से नापी जमीन:पटवारी ने चढ़ाए गलत नाम

दवा व्यापारी सुसाइड केस में इतने पर एफआईआर:उधार और ब्याज की वसूली के दबाव का आरोप; इतने गिरफ्तार

नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप:दोस्ती खत्म करने पर फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी; पुलिस ने दर्ज किया केस

यूपीआई पर टैक्स अफवाहों का गुब्बारा:डिजिटल पेमेंट पर वसूली; आखिर क्या है सच

कपड़ा व्यापारी से धोखाधड़ी:डॉक्यूमेंट्स लेकर इतने हजार का लोन कराकर खरीदा एलईडी टीवी; आरोपी ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर लिए दस्तावेज और एटीएम कार्ड

मंदिर के पास मकान तोड़ने पहुंचा निगम का अमला:जेसीबी के सामने खड़ी हुई महिला वकील; भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शुरू हुई तोड़फोड़

सरकारी जमीन पर कब्जा कर खुली शराब दुकान!:इतने लाख का जुर्माना; 7 दिन में कब्जा हटाने का आदेश

हाईकोर्ट का फैसला:पत्नी को दूसरे पुरुष के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखना अकेले व्यभिचार का सबूत नहीं; तलाक की अपील खारिज

जहरीली शराब कांड:मुख्य आरोपित की तलाश तेज; दो राज्यों में दबिश

उप मुख्यमंत्री एक्शन में:अवैध अहाते तत्काल बंद कराएं; लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

एमपी में नायब तहसीलदार के इतने पदों पर निकली भर्ती:इस दिन से शुरू होंगे आवेदन; सिर्फ ये कर सकेंगे अप्लाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!