हवा खराब कर रही लवकुश डबल डेकर ब्रिज की धीमी चाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
18 महीनों में पूरे करने के दावे के विपरित लवकुश चौराहा पर चल रहे प्रदेश के पहले डबल डेकर ब्रिज की धीमी चाल से न केवल स्थानीय रहवासी बल्कि राहगिर भी बुरी तरह परेशान हैं। निर्माण के दौरान उड़ रही धूल से यहां की हवा खराब हो रही है।
उल्लेखनीय है कि ये इंदौर और प्रदेश का पहला डबल डेकर ब्रिज है। इससे मेट्रो ट्रेन भी गुजरना है। आईडीए इसका निर्माण करीब 173 करोड़ रुपए की लागत से कर रहा है। इस तय वक्त के अनुसार अगस्त 2025 में पूरा हो जाना था लेकिन आईडीए में अध्यक्ष बदलने के बाद ही इसकी गति धीमी पड़ गई क्योंकि अब यहां की मानिटरिंग करने वाला कोई नहीं है।
पूर्व अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा सप्ताह मेें एक बार सभी निर्माणाधीन ब्रिज का अवलोकन करने जाते थे। उनके बाद से कोई अधिकारी इस ओर झांकता भी नहीं। नतीजा ये कि काम मंद गति से चलने से दिनभर धूल उड़ती है। इससे आसपास के रहवासी तो परेशान हैं ही, राहगिरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इसकी लंबाई लंबाई 1452 मीटर और चौड़ाई 24 मीटर हैं। यहां मेट्रो नीचे से और वाहन इसके ऊपर से गुजरेंगे। ये वैसे तो इंदौर के लिए एक बड़ी सौगात होगी लेकिन अभी निर्माण के दौरान से हो रही परेशानियों से लोग परेशान हैं।
तीन और डबल डेकर ब्रिज प्रस्तावित
दूसरा डबल डेकर ब्रिज कनाड़िया बायपास चौराहे पर बन रहा है। बायपास में तेजी से आवासीय कॉलोनियां विकसित होने के कारण इसकी जरूरत पड़ी है। यह डबल डेकर ब्रिज लवकुश चौराहे के ब्रिज से कम ऊंचाई वाला होगा लेकिन 60 फीट ऊंचे फ्लाई बायपास पर बने ब्रिज को क्रॉस करेगा।
ब्रिज की लंबाई 600 मीटर से अधिक होगी। तीसरा, ब्रिज बायपास पर बेस्ट प्राइज मॉल से अर्जुन बड़ौद गांव तक बनाया जा रहा है। यहां पर दो फ्लाई ओवरब्रिज एक-दूसरे को क्रॉस करेंगे। ब्रिज
की ऊंचाई 80 फीट होगी। ये ब्रिज पिछले दिनों लगे जाम के दौरान हुई चार लोगों की मौत के कारण खासा चॢचत हुआ है।
चौथा ब्रिज पलासिया चौराहे पर बनेगा। यहां मेट्रो चौराहे को क्रॉस करते हुए एमजी रोड पर रीगल तिराहे की ओर
आगे बढ़ेगी। ब्रिज गीता भवन और चौराहे को क्रॉस करेगा। यहां ब्रिज मेट्रो ट्रैक से ऊंचा बनाया जाएगा, जिसकी ऊंचाई 70 फीट होगी।
संबंधित समाचार

सोने के जेवरों से भरा बैग उठा ले गया कुत्ता:सीसीटीवी फुटेज से खुलासा; पुलिस ने तलाश कर महिला को लौटाया लाखों का सामान

‘पवित्र रिश्ते की आड़ में षड्यंत्र न हो’:राखी से पहले हिंदू संगठनों का अभियान; त्योहार पर खरीदारी को लेकर भी अपील, कांग्रेस ने उठाए सवाल

अगले महीने फिर मार्च करेगी सीजेपी:छात्रों पर दर्ज केस वापस नहीं होने से नाराज; बोली- हमारे धैर्य को कमजोरी न समझें

बेटी की लव मैरिज बनी तनाव की वजह:घर पर फंदे से लटके मिले भाजपा नेता; पुलिस जांच में जुटी

निर्जल अनशन पर बैठे अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी:पदवृद्धि की मांग को लेकर धरना जारी; अस्पताल जाने से इनकार

शादी का भरोसा, फिर रिश्ते से इनकार:एक से 7 साल की दोस्ती; दूसरी से सोशल मीडिया पर पहचान, एफआईआर दर्ज

कूनो से निर्वा लापता:एक हफ्ते से नहीं मिला सुराग; खराब कॉलर से बढ़ी चिंता

सरकारी राशन का खेल पकड़ा:दो संदिग्ध दबोचे; गेहूं-चावल और तौल कांटा मिला, पूछताछ में 3 नाम सामने आए

पति को बुलाकर नर्मदा पुल से कूदी महिला:शव देखकर बेहोश हुआ पति; फोन कर कहा था मायके जा रही हूं

वीडियो देखिये, ‘हमारी सुनवाई नहीं तो कहां जाएं’:पांच महीने से भुगतान का इंतजार; लेबर इंस्पेक्टर पर मजदूरों ने लगाए गंभीर आरोप

एच1एन1 को लेकर अलर्ट:सर्दी-खांसी के मरीज बढ़े; स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

पुलिस में बड़ा फेरबदल:आठ अधिकारियों के तबादले; 3 सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय भेजे, तीन थानों में नए टीआई

टिंबर मार्केट में बड़ा एक्शन:आरा मशीनें सील; रिकॉर्ड और मौके के स्टॉक में मिला अंतर

शिकायतें निपटाईं, समस्या नहीं:सीएम हेल्पलाइन की रेंडम जांच में खुलासा; अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई

ज्वेलर्स के तौल कांटे पर सवाल:सील गायब और पाया टूटा मिला; ग्राहक की शिकायत पर कांटा जब्त, नोटिस जारी

अंतिम श्रावण सोमवार पर सड़कों का निकला दम:सुपर कॉरिडोर से एमआर-10 तक जाम ही जाम; ट्रैफिक में फंसी जनता

पात्रता परीक्षा को लेकर शिक्षक संगठनों का विरोध:पहले जारी हो पात्रों की सूची; मंत्री बोले- सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद होगा अगला निर्णय

कॉन्स्टेबल बैंड भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक:दो राउंड पास अभ्यर्थी इंटरव्यू से बाहर; सरकार से मांगा जवाब

राष्ट्रीय नेताओं के स्वागत में भाजपा दिखाएगी ताकत:विधानसभाओं से कार्यकर्ता करेंगे शक्ति प्रदर्शन; युवा मोर्चा दावेदारों की भी होगी परीक्षा

बेटे को छोड़ने के बदले 1.20 लाख की रिश्वत:यूपीआई और कैश में ली राशि; क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई सहित चार पर एफआईआर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!