खुला राज... भाजपा नेता संतोष गौर से नजदीकी का नीलम ने उठाया लाभ
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अवैध प्रेमाश्रय वृद्धाश्रम में वृद्धा की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद जांच में नित नए खुलासे हो रहे हैं। पता चला है संचालिका नीलम दुबे ने क्षेत्र के पूर्व भाजपा पार्षद संतोष गौर से नजदीकी का फायदा उठाकर काफी पैसा बनाया। गौर की बदौलत ही जमीन कब्जाई और जब वे एमआईसी सदस्य थे तब निगम के ठेके तक लिए। भाजपा महिला मोर्चा में पदाधिकारी भी है।
नीलम दुबे का काला साम्राज्य काफी फैला हुआ है। कहा तो ये भी जाता है वो गौर के बहुत नजदीक है और इसका फायदा जमकर उठाया। नीलम सिख समाज से है। शादी से पूर्व नाम नीलम गिल था। कुछ वर्षों पूर्व तत्कालीन भाजपा पार्षद संतोष गौर के संपर्क में आई जिसके बाद दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की की। महाराणा प्रताप नगर में पानी की टंकी के पास निगम की जमीन पर अवैध प्रेमाश्रय वृद्धाश्रम शुरू कर दिया था।
इसके लिए गौर ने एक छोटे धर्मस्थल को हटवाकर जमीन खाली करवाई थी, जहां गौशाला बना दी गई थी। नीलम ने एमवाय के बुजुर्गों की कथित रूप से देखभाल करने वाली संस्था महाकाल मानवसेवा संस्था के जय्यू जोशी और लावारिश लाशों का अंतिम संस्कार करने वाली सुल्ताने हिंद एकता समिति के करीम पठान व फिरोज खान से संपर्क किया और उनके सहयोग से वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को भर्ती किया था।
कहा तो ये भी जाता है नीलम दुबे और उसके ये संस्थाओं के साथी मानव अंगों की तस्करी में भी शामिल हैं क्योंकि वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की संदिग्ध मौत के बाद बिना किसी को सूचना दिए, पोस्टमार्टम कराए वो जूनी इंदौर मुक्तिधाम में ही अंतिम संस्कार कर देते थे। यहां के रजिस्टर पर निगम द्वारा नियुक्त कर्मचारी बबलू नहीं बल्कि नीलम के ये साथी लोग ही एंट्री कर देते थे।
करीम पठान और फिरोज खान पूर्व में विवादास्पद रहे हैं। इनका एक और साथी, जो इस कांड के सामने आने के बाद से बचने की कोशिश कर रहा है, सुरेश मोरे हैं। उस पर विभिन्न थानों पर कई आपराधिक केस दर्ज हैं। वो उस वीडियो में भी है, जिसमें जय्यू जोशी और उसके साथ एमवाय अस्पताल परिसर में दिए गए कक्ष में संस्था के कार्यालय में शराब पीते दिख रहे हैं।
अंगों की तस्करी का शक: बताया जाता है बुजुर्गों की मौत के बाद उनके शवों को अस्पताल ले जाने के बजाय सीधे अंतिम संस्कार कर दिया जाता था। मौत स्वाभाविक होती थी, तो पोस्टमार्टम और पुलिस जांच से परहेज क्यों किया जाता था? शक है ऐसा मानव अंगों की तस्करी करने के लिए किया गया।
हालांकि, बुजुर्गों के तमाम अंग काम के नहीं रहते लेकिन आंखें ठीक होती हैं। आश्चर्य की बात है कलेक्टर शिवम वर्मा को संस्था ने गुमराह कर तमाम तरह की मदद ली। कुछ दिनों पूर्व कलेक्टर ने संस्था को लावारिस लाशों को ले जाने के लिए एंबुलैंस भी उपहारस्वरूप दी थी।
नियम ये है किसी भी व्यक्ति की संदिग्ध मृत्यु होने पर पुलिस को सूचना देना, पंचनामा, पोस्टमार्टम और कानूनी प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है। लेकिन नीलम दुबे और उसके साथियों ने अनदेखी की, जिस पर कई सवाल उठ खड़े हुए हैं।
संबंधित समाचार

नितिन नवीन की सीट पर प्रशांत किशोर जीते:भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का उड़ाया गर्दा

बढ़त के बीच प्रशांत किशोर का बड़ा बयान:बोले- अपराधी को CM बनाएंगे तो तरक्की नहीं होगी; इतने वोट से चल रहे आगे

जय श्री महाकाल:श्रावण की फुहारों में शिवमय हो उठती है महाकाल की नगरी उज्जैन...

हरिद्वार की आरती से केदारनाथ धाम तक:यूं ही नहीं उत्तराखंड कहलाता है देवभूमि; प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिक विरासत का अद्भुत संगम

दतिया में फिर हारी भाजपा:इतने वोट से जीती कांग्रेस; नरोत्तम पर लगे भीतरघात के आरोप, आशुतोष ने कहा- जो लोग भाजपा को अपनी मां कहते हैं, उन्होंने धोखा दिया

बाबा के दर्शन को चले भक्त:मौसम साफ होते ही बालटाल मार्ग से अमरनाथ यात्रा बहाल; जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद होने से नए जत्थे की रवानगी रुकी

वृद्धाश्रम पर चला बुलडोजर:बुजुर्गों की पिटाई के वीडियो के बाद लिया एक्शन; आंगनवाड़ी की जगह पर भी किया था कब्जा

पेड़ से लटके मिले जीजा-साली के शव:जंगल में मिली बाइक; 4 घंटे नहीं मिला शव वाहन

मांजलपुर सीट पर BJP की बड़ी जीत:कांग्रेस प्रत्याशी को इतने वोटों से हराया

दतिया में कांग्रेस की बढ़त बरकरार:12वें राउंड के बाद इतने वोटों से आगे; कार्यालय में जश्न शुरू

सावन के पहले सोमवार प्रजा का हाल जानने निकले बाबा महाकाल:चंद्रमौलेश्वर रूप में चांदी की पालकी में देंगे दर्शन; हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजी नगरी, मार्ग पर भक्तों की भारी भीड़

कॉम्बिंग गश्त में दो ड्रग तस्कर दबोचे:लाखों की ब्राउन शुगर और गांजा जब्त

दतिया उपचुनाव पर पूर्व मंत्री का बड़ा बयान:बोले- कांग्रेस 10 हजार से ज्यादा वोटों से जीतेगी; भाजपा की उल्टी गिनती शुरू

पुलिस की मुनादी:अब शहर में दिखे तो सीधे भेज देंगे जेल; जिलाबदर बदमाशों के घर पहुंचकर लाउडस्पीकर पर सुनाया आदेश

‘पुलिस वाला हूं’ कहकर बीच सड़क पर बजरंग दल कार्यकर्ता से की मारपीट:पहले हॉर्न बजाया; फिर बुलेट के आगे गाड़ी अड़ाकर की पिटाई

एक ही रात... पांच मौतें:परिवारों में छाया मातम; अलग-अलग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसे

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की बढ़त पर भोपाल में जश्न:PCC दफ्तर में बंटी मिठाई; लगे नारे

15 वर्षीय किशोरी को 3 लाख में बेचा:दोस्त और महिला ने करवाई शादी; 5 लोग हिरासत में

तंग गलियों में चला पुलिस का सर्च ऑपरेशन:भागीरथपुरा में ‘कासो’ से खलबली; मेघदूत गार्डन पर ड्रोन से नजर, 8 वाहन जब्त, 7 संदिग्धों को थाने भेजा

शराब दुकान पर बवाल का कारण वसूली या बदमाश की मौजूदगी:निलंबित आरक्षक का दावा—जिलाबदर को पकड़ने गया था
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!